एक्सप्लोरर

अब बोर्ड एग्जाम में फेल होने पर भी नहीं रुकेगी पढ़ाई, ये है शिक्षा मंत्रालय की योजना

Board Exams: क्लास दसवीं और बारहवीं पास न कर पाने वाले छात्र अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे. नई व्यवस्था के तहत इन्हें न एक्स-स्टूडेंट कहा जाएगा और ना ही इनके सर्टिफिकेट पर कहीं फेल लिखा होगा.

Board Exam Fail Students Can Still Continue Education: बोर्ड एग्जाम पास न कर पाने वाले छात्रों के लिए राहत की खबर है. अब उन्हें फेल होने की स्थिति में फिर से स्कूल में एडमिशन दिया जाएगा और नियमित छात्र ही माना जाएगा. इनके लिए अलग से खास व्यवस्थाएं की जाएंगी और रेग्यूलर स्टूडेंट की ही तरह क्लास अटेंड करने को मिलेगी. शिक्षा मंत्रालय इस बारे में विचार कर रहा है. इससे फेल होने के बाद पढ़ाई छोड़ देने वाले छात्रों की संख्या में कमी आने की उम्मीद है.

क्या है योजना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिक्षा मंत्रालय जल्द ही इस बारे में नियम ला सकता है और ये नियम सभी राज्यों के लिए होगा. इसके तहत दसवीं या बारहवीं में फेल होने वाले स्टूडेंट्स को रेग्यूलर स्टूडेंट के तौर पर ही स्कूल में एमडिशन मिलेगा और उन्हें सामान्य छात्र की ही तरह सुविधाएं मिलेंगी नाकि एक्स-स्टूडेंट की तरह.

फिर से मिलेगा मौका

इस व्यवस्था की सबसे खास बात ये है कि जब ये स्टूडेंट अगले साल परीक्षा पास कर लेते हैं तो इनके सर्टिफिकेट पर कहीं ये नहीं लिखा होगा कि उन्होंने दूसरे प्रयास में एग्जाम क्लियर किया है या वे एक साल फेल हो चुके हैं. इससे फेल होने पर पढ़ाई छोड़ देने वाले छात्रों की संख्या में कमी आने की आशा है.

12वीं तक रखी जाएगी नजर

एजुकेशन मिनिस्ट्री की योजना है कि जब कोई छात्र स्कूल में एडमिशन ले तो 12वीं तक उस पर नजर रखी जाए. वो पढ़ाई बीच में तो नहीं छोड़ रहा ये देखा जाए. हालांकि जो छात्र फेल होने के बाद नियमित स्टूडेंट के तौर पर स्कूल नहीं आना चाहते वे ओपेन स्कूल जैसे ऑप्शन को भी चुन सकते हैं.

क्या है इस फैसले के पीछे वजह

एजुकेशन मिनिस्ट्री ने पाया कि हर साल करीब 46 लाख स्टूडेंट दसवीं और बारहवीं में फेल होते हैं. इनमें से अधिकांश पढ़ाई छोड़ देते हैं. रिपोर्ट बताती है कि साल 2022 में फेल होने वाले 55 फीसदी स्टूडेंट्स ने कहीं भी दाखिला नहीं लिया. इन स्टूडेंट्स ने या तो पढ़ाई छोड़ दी या दूसरे कामों में लग गए. 

यह भी पढ़ें: 12वीं पास कर सकते हैं इस सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई, पढ़ें डिटेल और भर दें फॉर्म 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget