एक्सप्लोरर

हौसलों की मिसाल बनी काफी, एसिड अटैक सर्वाइवर ने 12वीं में 95.6% नंबर लाकर स्कूल में टॉप किया

चंडीगढ़ की एसिड अटैक सर्वाइवर ने सीबीएसई बोर्ड एग्जाम में शानदार नंबर लेकर मिसाल पेश की है. काफी का सपना आईएएस बनने का है.

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित ब्लाइंड स्कूल की छात्रा काफी ने वो कर दिखाया, जो बहुत से लोग सोच भी नहीं पाते. महज 17 साल की उम्र में एसिड अटैक से झुलसी ये बहादुर बच्ची न केवल अपने दर्द को हराकर खड़ी हुई, बल्कि 12वीं बोर्ड परीक्षा में 95.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने स्कूल की टॉपर बन गई.

काफी का सपना है कि वह दिल्ली यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स करे और आगे चलकर IAS अधिकारी बने. उसकी ये कहानी सिर्फ एक छात्रा की कामयाबी नहीं, बल्कि उम्मीद, मेहनत और हौसले की ऐसी मिसाल है, जो हर किसी को प्रेरित करती है.

काफी की जिंदगी में अंधेरा तब छाया जब वह केवल तीन साल की थी. होली के दिन हरियाणा के हिसार जिले के बुढ़ाना गांव में पड़ोस के तीन लोगों ने जलन के कारण उस पर तेजाब फेंक दिया. इस हमले में उसका चेहरा और हाथ बुरी तरह झुलस गए और वह अपनी आंखों की रोशनी भी खो बैठी.

लेकिन काफी ने हार नहीं मानी. किताबों को सुनकर पढ़ने वाली इस होनहार छात्रा ने ऑडियो बुक्स के सहारे पढ़ाई जारी रखी. दसवीं में उसने 95.2% अंक हासिल किए थे और अब 12वीं में खुद को और भी बेहतर साबित किया.

उसका स्कूल जीवन गांव से शुरू हुआ था, लेकिन असली मोड़ तब आया जब छठी कक्षा में उसे चंडीगढ़ के ब्लाइंड स्कूल में दाखिला मिला. तब से वह हर साल क्लास में टॉप करती रही है.

क्या करते हैं पिता

काफी के पिता मिनी सचिवालय चंडीगढ़ में संविदा पर चपरासी के रूप में काम करते हैं. बेटी की उपलब्धि से वह फूले नहीं समा रहे. काफी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के एंट्रेंस एग्जाम में भी हिस्सा लिया है और उसे उम्मीद है कि वह जल्द ही एडमिशन पा लेगी.

क्या कहा?

दुखद पहलू ये है कि जिस गंभीर अपराध ने उसकी जिंदगी बदल दी. उसके दोषी अब तक सजा से बचे हुए हैं. काफी कहती है जिन्होंने ये किया, वो आज भी खुलेआम घूम रहे हैं. वहीं, उसी स्कूल के छात्र सुमंत (94%) और गुरशरण सिंह (93.6%) ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है.

यह भी पढ़ें- CBSE 12th Result 2025: CBSE ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, जानें किस जोन ने किया टॉप और कौन सा रहा सबसे पीछे  

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget