एक्सप्लोरर

तकनीकी गड़बड़ी से रुकी बिहार एसटीईटी 2025 आवेदन प्रक्रिया, बोर्ड ने जारी किया नोटिस

बिहार एसटीईटी 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तकनीकी कारणों से स्थगित कर दी गई है. नई तिथियां जल्द घोषित होंगी, परीक्षा 4 से 25 अक्टूबर के बीच होगी और रिजल्ट 1 नवंबर को आएगा.

बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने शुक्रवार को अचानक एक नोटिस जारी कर बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET 2025) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को रोक दिया है. पहले यह आवेदन 11 सितंबर से 19 सितंबर 2025 तक होने थे, लेकिन तकनीकी दिक्कतों की वजह से इन्हें फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. बोर्ड ने साफ कहा है कि आवेदन की नई तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी. ऐसे में उम्मीदवारों से अपील है कि वे लगातार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - secondary.biharboardonline.com और biharboardonline.com पर नजर बनाए रखें.

कब होगी परीक्षा और कब आएगा रिजल्ट?

बिहार बोर्ड ने अपने नोटिस में परीक्षा और रिजल्ट की तारीख भी स्पष्ट कर दी है. एसटीईटी परीक्षा 4 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 के बीच आयोजित होगी. परीक्षा के परिणाम 1 नवंबर 2025 को जारी कर दिए जाएंगे. इस परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थियों को बीपीएससी की चौथे चरण की शिक्षक भर्ती (TRE-4) और आने वाली सभी शिक्षक भर्तियों में आवेदन का मौका मिलेगा.

आजीवन वैधता वाला प्रमाणपत्र

बोर्ड ने उम्मीदवारों के लिए एक और बड़ी राहत की घोषणा की है. एसटीईटी 2025 पास करने वाले अभ्यर्थियों को पात्रता प्रमाणपत्र आजीवन वैधता (Lifetime Validity) के साथ मिलेगा. यानी एक बार परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार को भविष्य में दोबारा पात्रता परीक्षा देने की जरूरत नहीं होगी. यह प्रमाणपत्र बिहार के सरकारी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए जरूरी है.

कौन कर सकता है आवेदन?

बिहार एसटीईटी 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही संबंधित विषय में बी.एड. डिग्री भी अनिवार्य है. उम्र की बात करें तो पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम 37 साल तय की गई है. वहीं, महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 साल रखी गई है.

परीक्षा पैटर्न

बिहार एसटीईटी 2025 परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे. इनमें से 100 प्रश्न उम्मीदवार के चुने हुए विषय से संबंधित होंगे और बाकी 50 प्रश्न शिक्षक कला और अन्य शिक्षण कौशल से जुड़े होंगे. परीक्षा की अवधि ढाई घंटे यानी 2.5 घंटे की होगी. यह परीक्षा दो हिस्सों में ली जाएगी - पेपर-1: माध्यमिक स्तर (कक्षा 9-10) के लिए, पेपर-2: उच्च माध्यमिक स्तर (कक्षा 11-12) के लिए.

यह भी पढ़ें -UPSSC Jobs 2025: यूपी में शुरू होने वाली है बंपर भर्ती, 44000 से ज्यादा पद भरेगा UPSSC

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCERT Books: अब 9वीं के बच्चे सीखेंगे बिजनेस, NCERT की किताबों में जुड़ा स्टार्टअप का पाठ
अब 9वीं के बच्चे सीखेंगे बिजनेस, NCERT की किताबों में जुड़ा स्टार्टअप का पाठ
UP TGT Recruitment: UP TGT भर्ती में बड़ी राहत, अब ग्रेजुएशन में 50% से कम अंक वाले भी करेंगे आवेदन
UP TGT भर्ती में बड़ी राहत, अब ग्रेजुएशन में 50% से कम अंक वाले भी करेंगे आवेदन
PHD Asia Rankings: रिसर्च और पीएचडी में भारत का डंका, एशिया में दूसरे नंबर पर पहुंचे हम
रिसर्च और पीएचडी में भारत का डंका, एशिया में दूसरे नंबर पर पहुंचे हम
Indian Railway Jobs: रेलवे ट्रेन मैनेजर को कितनी मिलती है सैलरी, कैसे होता है इसमें सलेक्शन?
रेलवे ट्रेन मैनेजर को कितनी मिलती है सैलरी, कैसे होता है इसमें सलेक्शन?

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह बोले, 'कहीं न कहीं...'
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया, क्या कहा?
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget