एक्सप्लोरर

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए 6 चरणों में होगी परीक्षा, 16 जुलाई से होगी शुरुआत

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा 16 जुलाई से 3 अगस्त तक 6 चरणों में आयोजित होगी. कुल 19,838 पदों के लिए 16.5 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे.

बिहार पुलिस में भर्ती की राह देख रहे लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने 19,838 सिपाही पदों के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. यह परीक्षा छह चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसकी शुरुआत 16 जुलाई 2025 से होगी और अंतिम चरण 3 अगस्त 2025 को होगा.

इन तारीखों पर होगी परीक्षा

केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 16 जुलाई, 20 जुलाई, 23 जुलाई, 27 जुलाई, 30 जुलाई और 3 अगस्त को आयोजित की जाएगी. हर चरण में लाखों अभ्यर्थी शामिल होंगे, ऐसे में राज्यभर के परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी.

17 लाख से अधिक आवेदनों में से 33 हजार रद्द

इस भर्ती प्रक्रिया का विज्ञापन 11 मार्च 2025 को जारी किया गया था. इसके बाद 18 मार्च से 25 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए. इस दौरान लगभग 17 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया, लेकिन इनमें से करीब 33 हजार आवेदन रद्द कर दिए गए हैं. अब लगभग 16.5 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे.

परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर सख्त इंतजाम

केंद्रीय चयन पर्षद के अध्यक्ष एवं अपर पुलिस महानिदेशक जितेंद्र कुमार ने भरोसा दिलाया है कि परीक्षा निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ आयोजित की जाएगी. उन्होंने कहा कि हमने इससे पहले भी परीक्षाएं कराई हैं और किसी तरह का पेपर लीक या गड़बड़ी नहीं हुई है. इस बार भी परीक्षा पूरी सुरक्षा और निगरानी के बीच होगी. पेपर लीक की कोई संभावना नहीं है. उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, बायोमेट्रिक अटेंडेंस, और उड़नदस्तों की तैनाती की जाएगी.

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने एडमिट कार्ड समय पर डाउनलोड करें, जिसमें परीक्षा की तारीख, केंद्र और समय की पूरी जानकारी होगी. परीक्षा केंद्र पर फोटो पहचान पत्र और एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य है.

ये भी पढ़ें: Air India के Boeing 787 के फ्लाइट कैप्टन सुमित सभरवाल को कितनी मिलती थी सैलरी? जानें पूरा पैकेज

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC VDO में 1468 कैंडिडेट सेलेक्ट, कब शुरू होगी ड्यूटी और कितनी मिलेगी सैलरी?
UPSSSC VDO में 1468 कैंडिडेट सेलेक्ट, कब शुरू होगी ड्यूटी और कितनी मिलेगी सैलरी?
मुंबई यूनिवर्सिटी ने बदले परीक्षा नियम, हॉल टिकट के लिए APAAR ID होगी अनिवार्य
मुंबई यूनिवर्सिटी ने बदले परीक्षा नियम, हॉल टिकट के लिए APAAR ID होगी अनिवार्य
NCERT पॉलिटिकल साइंस किताबें होंगी अपडेट, नई टीम की गठित
NCERT पॉलिटिकल साइंस किताबें होंगी अपडेट, नई टीम की गठित
Makeup Course: मेकअप के लिए ये हैं 5 सबसे सस्ते कोर्स, आज ही करें अप्लाई
मेकअप के लिए ये हैं 5 सबसे सस्ते कोर्स, आज ही करें अप्लाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget