एक्सप्लोरर

Bihar Police Constable Admit Card: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, अगस्त में होगा एग्जाम

Bihar Police Constable Admit Card Out: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. अगस्त महीने की इन तारीखों पर एग्जाम होगा. नोट कर लें काम के डिटेल.

CSBC Releases Bihar Police Constable Exam 2024 Admit Card: सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल्स ने बिहार पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस एग्जाम के लिए अप्लाई किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. लिंक एक्टिव कर दिया गया है. इसके लिए कैंडिडेट्स को अपने लॉगिन डिटेल्स का इस्तेमाल करना होगा. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे भी शेयर किया गया है.

इन तारीखों पर होगी परीक्षा

बता दें कि बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन अगस्त महीने में किया जाएगा. इस महीने पेपर 7, 11, 18, 21, 25 और 28 तारीख को आयोजित किया जाएगा. फिलहाल 7 अगस्त की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए है. बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 21391 पद भरे जाएंगे.

कैंसिल हुई थी परीक्षा

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षआ के लिए नोटिस 9 जून 2023 को जारी हुआ था और 20 जून से 20 जुलाई के बीच कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था. लाखों की संख्या में आवेदन आए थे और इन सभी के लिए परीक्षा का आयोजन 1 अक्टूबर 2024 के दिन हुआ था. हालांकि बाद में परीक्षा में गड़बड़ियों की शिकायत मिलने पर इसे रद्द कर दिया गया था. अब फिर से इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है.

ये है वेबसाइट

बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सीएसबीसी बिहार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है - csbc.bih.nic.in. यहीं से परीक्षा के बारे में कोई भी जानकारी भी पायी जा सकती है.

क्या रहेगी टाइमिंग

परीक्षा हर दिन एक शिफ्ट में और कुल 6 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी. ये एक ओएमआर मोड का पेपर होगा जिसकी टाइमिंग है दोपहर 12 से 2. कैंडिडेट्स को केंद्र पर 9.30 बजे रिपोर्ट करना होगा और एग्जाम सेंटर सुबह 10.30 बजे बंद हो जाएंगे.

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी csbc.bih.nic.in पर.
  • यहां होमपेज पर आपको बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड 2024 नाम का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही फिर एक नया पेज खुलेगा जिस पर आपको अपने लॉगिन डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर, पासवर्ड और डेट ऑफ बर्थ वगैरह डालनी होगी. इन्हें डालें और सबमिट का बटन दबा दें.
  • इतना करते ही आपका एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा. यहां से इसे डाउनलोड करें, चेक करें और प्रिंट निकाल लें. ये आगे काम आएगा.
  • किसी भी डिटेल या अपडेट के लिए वेबसाइट देखते रहें. 

ये रहा डायरेक्ट लिंक. 

यह भी पढ़ें: यूपीएससी सीएमएस परीक्षा के नतीजे जारी, यहां से कर लें चेक 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
बड़ी खबर: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget