एक्सप्लोरर

बिहार में नए सिलेबस से मदरसा के बच्चों की होगी पढ़ाई, लॉकडाउन में शिक्षकों को दी गई ट्रेनिंग

बिहार मदरसों के बच्चे भी आधुनिक और मुख्य धारा की शिक्षा हासिल कर सकेंगे.लॉकडाउन के दौरान 10 हजार शिक्षकों को नए सिलेबस पढ़ाने की ट्रेनिंग दी गई.

बिहार में सरकारी मदरसों को मुख्य शिक्षा की धारा से जोड़ने का फैसला लिया गया है. बिहार मदरसा एजुकेशन बोर्ड  'आधुनिक और मुख्य धारा के सिलेबस' लागू करने के लिए तेजी से काम करने में जुटा है. मदरसा के छात्रों को NCERT और SCERT के सिलेबस  में से किसी एक को चुनना होगा.

बिहार के मदरसे जुड़े मुख्य धारा से 

मदरसा के छात्र 10वीं के बाद विज्ञान, कला और कॉमर्स पढ़ाई कर सकेंगे. कोर्स को पढ़ाने के योग्य बनाने के लिए 10 हजार शिक्षकों को लॉकडाउन के दौरान ट्रेनिंग दी गई. ट्रेनिंग देनेवालों में NCERT, SCERT और यूनिसेफ के विशेषज्ञ शामिल रहे. सिलेबस के मुताबिक पढ़ाई का माध्यम उर्दू होगा. मदरसों की किताबें भी उर्दू में होंगी. हालांकि हिंदी और अंग्रेजी दोनों विषयों को अलग से पढ़ना होगा.

मदरसा बोर्ड के चेयरमैन अब्दुल कय्यूम अंसारी ने बताया, "पूरे सिलेबस को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. अपलोड किए गए कंटेट में नए सिलेबस से जुड़े 80 वीडियो शामिल हैं. इसके अलावा मदरसा बोर्ड दूरदर्शन की मदद लेने पर भी विचार कर रहा है." उसका अगला मंसूबा पढ़ाई की निगरानी रखने के लिए एप विकसित करने पर है.

इस्लामी विषय सहित अन्य विषयों की पढ़ाई

बिहार बोर्ड की तरह मदरसों में भी SCERT की किताबें 10वीं तक रहेंगी और NCERT की किताबें क्लास 11 और 12 में पढ़ाई जाएंगी. अब्दुल कय्यूम अंसारी ने बताया कि इस्लाम से जुड़े विषय 1 से 10 तक सिलेबस के हिस्से के तौर पर रहेंगे. उन्होंने कहा, "हमने महसूस किया कि सिर्फ अरबी पढ़ाना काफी नहीं है. हम चाहते हैं कि मदरसा के छात्र भी अन्य छात्रों की तरह इस्लाम के बारे में पढ़ते हुए अन्य विषयों को पढें. हमारी मंशा उनको दुनिया से मुकाबला करने के योग्य बनाने की है." आपको बता दें कि बिहार मदरसा बोर्ड स्वायत्त निकाय है. राज्य सरकार इसको पूरी तरह मदद करती है.

ये भी पढ़ें

UPPSC Recruitment 2020 के अंतर्गत 610 विभिन्न पदों पर निकली वैकेंसी, पढ़ें विस्तार से

JEE Mains Result 2020 इस तारीख को होगा घोषित, IIT Delhi ने किया साफ

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
यूपी PET 2026 की एग्जाम सिटी जारी, ऐसे चेक करें किस शहर में पड़ेगा आपका सेंटर
यूपी PET 2026 की एग्जाम सिटी जारी, ऐसे चेक करें किस शहर में पड़ेगा आपका सेंटर
SSC GD रिजल्ट जारी, 1.97 लाख उम्मीदवार अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट
SSC GD रिजल्ट जारी, 1.97 लाख उम्मीदवार अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट
हायर एजुकेशन में 42.2% बढ़ा महिलाओं का एडमिशन, इस रिपोर्ट में खुलासा
हायर एजुकेशन में 42.2% बढ़ा महिलाओं का एडमिशन, इस रिपोर्ट में खुलासा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget