एक्सप्लोरर

Bihar Board 12th Result 2023: कम्पार्टमेंट लग गया है तो चिंता ना करें...ऐसे दी जाती है परीक्षा

कंपार्टमेंट परीक्षा से संबंधित नियम हर बोर्ड द्वारा अलग-अलग निर्धारित किए जाते हैं. बिहार बोर्ड उन्हीं छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने की अनुमति देता है जो अधिकतम दो विषयों में फेल हुए हैं.

Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आ गया है. लाखों बच्चे इस परीक्षा में पास हुए हैं, लेकिन कई बच्चों को कंपार्टमेंट लग गया है. कंपार्टमेंट लग गया यानी वह कुछ विषयों में फेल हो गए हैं. हालांकि, आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. जो भी बच्चे किसी विषय में फेल हो गए हैं, उनके लिए कंपार्टमेंट परीक्षा कराई जाती है. इस परीक्षा में अगर आप पास हो जाते हैं तो आपका साल बर्बाद नहीं होगा और आपको भी बोर्ड परीक्षा में पास की डिग्री मिलेगी. तो चलिए जानते हैं कि आखिर यह कंपार्टमेंट परीक्षा क्या होती है और इसे देने के लिए क्या किया जाता है.

 

किसे कहते हैं कंपार्टमेंट परीक्षा

कंपार्टमेंट परीक्षा को अब इंप्रूवमेंट एग्जाम के तौर पर भी जाना जाता है. जो भी छात्र 10वीं या 12वीं के बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषय में फेल हो जाते हैं उनके लिए यह परीक्षा कराई जाती है. यह परीक्षा इसलिए कराई जाती है ताकि 10वीं और 12वीं के बच्चों का पूरा एक साल खराब ना हो. इसके साथ ही कई बार छात्र अपने नंबर में बढ़ोतरी के लिए भी यह परीक्षा देते हैं. यानी अगर कुछ नंबरों से उनका फर्स्ट डिवीजन रुक गया है, तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा भर देते हैं, ताकि उन्हें और ज्यादा नंबर मिल जाए और वह फर्स्ट डिवीजन की श्रेणी में आ जाएं. हालांकि, ये सुविधा कुछ ही बोर्ड देते हैं. सभी बोर्ड ये सुविधा नहीं देते हैं.

क्या हैं इस परीक्षा से जुड़े नियम

कंपार्टमेंट परीक्षा से संबंधित नियम हर बोर्ड द्वारा अलग-अलग निर्धारित किए जाते हैं. बिहार बोर्ड उन्हीं छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने की अनुमति देता है जो अधिकतम दो विषयों में फेल हुए हैं. यानी अगर आप दो विषयों से ज्यादा में फेल हुए हैं तो आपको कंपार्टमेंट परीक्षा देने नहीं मिलेगी. इसके साथ ही बिहार बोर्ड नंबर बढ़वाने के लिए भी कंपार्टमेंट परीक्षा की अनुमति नहीं देता है. कंपार्टमेंट परीक्षा जब भी आप देने जाएंगे तो आपको चप्पल पहन कर जाना है... क्योंकि यह परीक्षा आप जूते पहनकर नहीं दे सकते हैं.

कंपार्टमेंट परीक्षा का फॉर्म कैसे भरें

स्टेप 1- कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए फॉर्म भरने के लिए आपको सबसे पहले http://seniorsecondary.biharboardonline.com/#/login पर लॉग इन करना होगा.
स्टेप 2- यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें फिर कैप्चा कोड दर्ज करें और लॉगिन पर क्लिक करें.
स्टेप 3- एक डैशबोर्ड खुलेगा, प्री-एग्जामिनेशन पर क्लिक करें.
स्टेप 4- "छात्र परीक्षा फॉर्म" पर क्लिक करें.
स्टेप 5- फिर फैकल्टी - कैटेगरी कंपार्टमेंटल और रजिस्ट्रेशन टाइप - रेगुलर प्राइवेट चुनें.
स्टेप 6- छात्रों की एक सूची दिखाई जाएगी फिर उसमें अपना नाम खोजें.
स्टेप 7- फिर छात्र की प्रोफाइल खुल जाएगी, छात्रों की फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें और सबमिट / सेव पर क्लिक करें.

ये भी पढ़ें: चीन में जिनपिंग की वजह से अब लड़के पहन रहे हैं ब्रा और पैंटी...जानें क्यों?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश के 67.4% स्कूलों में इंटरनेट, करीब एक-तिहाई अब भी है वंचित
देश के 67.4% स्कूलों में इंटरनेट, करीब एक-तिहाई अब भी है वंचित
नौकरी देने में यूपी का दबदबा, महाराष्ट्र और कर्नाटक भी टॉप-3 में
नौकरी देने में यूपी का दबदबा, महाराष्ट्र और कर्नाटक भी टॉप-3 में
कर्नाटक सरकार का ऐलान, मेडिकल-इंजीनियरिंग में ग्रामीण छात्रों को 7.5% आरक्षण
कर्नाटक सरकार का ऐलान, मेडिकल-इंजीनियरिंग में ग्रामीण छात्रों को 7.5% आरक्षण
IPS Success Story: रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget