एक्सप्लोरर

Bihar Board 12th Exam 2024: 12वीं की परीक्षा के लिए अब इस तारीख तक भर सकते हैं फॉर्म, एक बार फिर आगे बढ़ी लास्ट डेट

BSEB 12th Registration 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने क्लास 12वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की लास्ट डेट एक बार फिर आगे बढ़ा दी है. अब 11 अक्टूबर तक फॉर्म भरा जा सकता है.

BSEB Bihar Board 12th Exam 2024 Registration Last Date: बिहार बोर्ड 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है. बीएसईबी ने क्लास 12वीं की परीक्षा 2024 के लिए फॉर्म भरने या रजिस्ट्रेशन कराने की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी है. वे कैंडिडेट्स जो किसी वजह से अब तक अप्लाई न कर पाए हों, वे फटाफट आवेदन कर दें. नोटिस में दी जानकारी के मुताबिक अब 11 अक्टूबर 2023 तक फॉर्म भरा जा सकता है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने X (पहले ट्विटर) पर ये जानकारी दी है.

इस वेबसाइट से करना है अप्लाई

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा का फॉर्म भरने के लिए इस वेबसाइट पर जाना होगा - seniorsecondary.biharboardonline.com. हालांकि ये काम स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा होगा तो छात्रों को अपने स्कूल में संपर्क करना होगा. बता दें कि पहले आवेदन की लास्ट डेट 22 सितंबर तक आगे बढ़ायी गई थी. अब एक बार फिर लिंक खोला गया है और नई लास्ट डेट 11 अक्टूबर 2023 कर दी गई है.

अगर फॉर्म भरने में हो कोई परेशानी

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने में किसी प्रकार की समस्या हो तो इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं – 0612 – 2230039. इसके अलावा इस संबंध में या परीक्षा से संबंधित किसी और विषय की जानकारी पाने के लिए biharboardonline.bihar.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं.

12वीं ओपेन एग्जाम के डमी एडमिट कार्ड भी जारी

बता दें कि बिहार बोर्ड ऑफ ओपेन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन यानी बीबीओएसई ने हायर सेकेंडरी एग्जामिनेशन 2023 के डमी एडमिट कार्ड भी रिलीज कर दिए हैं. जिन कैंडिडेट्स ने आवेदन किया हो, वे एडमिट कार्ड चेक कर लें कि इसमें किसी प्रकार का करेक्शन तो नहीं है. ऐसा होने पर इसे समय सीमा के अंदर सही करवा लें.

क्या है करेक्शन की लास्ट डेट

डमी एडमिट कार्ड वेबसाइट पर 7 अक्टूबर 2023 तक अपलोड रहेंगे. इस तारीख तक कैंडिडेट इन्हें डाउनलोड करके एरर करेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इन्हें डाउनलोड करने के लिए आपको seniorsecondary.biharboardonline.com पर जाना होगा. 

यह भी पढ़ें: बिहार पुलिस में निकले SI के 1275 पद के लिए आज से करें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, JCA के 250 पदों पर भर्ती
सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, JCA के 250 पदों पर भर्ती
दिल्ली जल बोर्ड में करें इंटर्नशिप, जानें क्या है आवेदन की अंतिम तिथि
दिल्ली जल बोर्ड में करें इंटर्नशिप, जानें क्या है आवेदन की अंतिम तिथि
एशियन गेम्स में जीता सिल्वर, कौन हैं आशीमा और DU से क्या कनेक्शन?
एशियन गेम्स में जीता सिल्वर, कौन हैं आशीमा और DU से क्या कनेक्शन?
69 हजार शिक्षक भर्ती का हिसाब देगी यूपी सरकार, सुप्रीम कोर्ट ने मांगी लिस्ट
69 हजार शिक्षक भर्ती का हिसाब देगी यूपी सरकार, सुप्रीम कोर्ट ने मांगी लिस्ट

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
वेस्टइंडीज टी20 सीरीज से वॉशिंगटन सुंदर बाहर, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का एलान
वेस्टइंडीज टी20 सीरीज से वॉशिंगटन सुंदर बाहर, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का एलान
इस फ्राइडे 'दृश्यम 3' का साउथ की 5 फिल्मों से महाक्लैश, बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर?
इस फ्राइडे 'दृश्यम 3' का साउथ की 5 फिल्मों से महाक्लैश, बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर?
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
बिहार में एक यूनिवर्सिटी पर 10.3 लाख छात्रों का बोझ, रिपोर्ट में खुलासा
बिहार में एक यूनिवर्सिटी पर 10.3 लाख छात्रों का बोझ, रिपोर्ट में खुलासा
Dzire से Exter तक, ये हैं बजट में 5 शानदार Automatic Cars
Dzire से Exter तक, ये हैं बजट में 5 शानदार Automatic Cars
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
Embed widget