एक्सप्लोरर

BHU ने Artificial Intelligence में लांच किया सर्टिफिकेट प्रोग्राम, 25 जनवरी तक करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

BHU Launches Certificate Programme: बीएचयू ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में सर्टिफिकेट प्रोग्राम लांच किया है. इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 25 जनवरी 2023 है.

BHU Launches Certificate Programme In Artificial Intelligence: बीएचयू ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई में सर्टिफिकेट प्रोग्राम लांच किया है. वे छात्र जो इस प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. इस कोर्स के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के इस 6 महीने के सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए 12 जनवरी से 25 जनवरी 2023 के बीच में अप्लाई किया जा सकता है. यानी आवेदन की लास्ट डेट 25 जनवरी 2023 है.

इस वेबसाइट से करें अप्लाई

बीएचयू के इस सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए कैंडिडेट्स ऑनलाइन ही फॉर्म भर सकते हैं. ऐसा करने के लिए उन्हें इस ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा - textanalytics.in/ai/. इस प्रोग्राम के लिए एकेडमिक सेशन 1 फरवरी से शुरू होगा और जुलाई में खत्म हो जाएगा.

इतनी सीटों पर होगा एडमिशन

बीएचयू आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के इस सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए कुल 100 सीटों पर एडमिशन देगा. ये भी जान लें कि इस प्रोग्राम में कैंडिडेट्स को एडमिशन प्रवेश-परीक्षा के आधार पर मिलेगा. जो कैंडिडेट्स सफलतापूर्वक ये कोर्स पूरा कर लेते हैं उन्हें अंत में सर्टिफिकेट दिया जाएगा.

कौन कर सकता है अप्लाई

वे कैंडिडेट्स जिनके पास कंप्यूटर साइंस, मैथ्स, इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी या समकक्ष डिग्री हो वे इस कोर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं. ये भी जान लें कि डिग्री किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ली गई हो, ये भी जरूरी है.

इन क्षेत्रों की दी जाएगी जानकारी

इस कोर्स के माध्यम से एआई से संबंधित विषयों को मोटे तौर पर कवर किया जाएगा. जैसे एआई और बिग डेटा का परिचय, सांख्यिकीय अवधारणाएं और अनुप्रयोग, सांख्यिकीय उपकरण, डेटा का आयात और प्रीप्रोसेसिंग, डेटा की खोज और हेरफेर, डेटा संरचनाएं और एल्गोरिदम, ग्राफ और स्ट्रिंग एल्गोरिदम, कृत्रिम तंत्रिका नेटवर्क, डेटा साइंस के लिए प्रोग्रामिंग, पायथन में प्रोग्रामिंग, विज़ुअलाइज़ेशन बनाना , प्रबंधकीय कौशल, संगठनात्मक व्यवहार, प्रेरक संचार आदि.

यहां मिलेंगे अवसर

वे कैंडिडेट्स जो ये कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लेते हैं उन्हें एआई – एप्लाइड साइंटिस्ट और डेटा साइंटिस्ट जैसे क्षेत्रों में काम करने का मौका मिलेगा. ये प्रोग्राम डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस द्वारा चलाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: MP HSTET परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget