एक्सप्लोरर

MP TET 2023: हाईस्कूल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट के लिए आज से शुरू हुए आवेदन, ये है लास्ट डेट

MP TET 2023 Registration: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की एमपीटीईटी हाईस्कूल परीक्षा के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं. जानिए किस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई.

MPTET High School Teacher Registration Begins: मध्य प्रदेश टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. वे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा के लिए अप्लाई करना चाहते हों, वे आज यानी 12 जनवरी 2023 दिन गुरुवार से अप्लाई कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए उन्हें मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे, इसके अलावा किसी और माध्यम से किया गया आवेदन स्वीकार नहीं होगा. ये भी जान लें कि आज से शुरू होने वाले आवेदन हाईस्कूल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट के हैं. मिडिल स्कूल टीचर के लिए आवेदन 30 जनवरी से शुरू होंगे. अप्लाई करने की लास्ट डेट 27 जनवरी 2023 है. 

इस डेट पर होगी परीक्षा

एमपी टीईटी हाईस्कूल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट 2023 के लिए परीक्षा का आयोजन 1 मार्च 2023 से किया जाएगा. वहीं मिडिल स्कूल टीचर के लिए परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल 2023 से होगा. जान लें कि मध्य प्रदेश में हाईस्कूल टीचर के पद पर नौकरी पाने के लिए कैंडिडेट्स के लिए ये परीक्षा पास करना जरूरी है. यही नियम मिडिल स्कूल के लिए भी लागू होता है.

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

एमपी टीईटी परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा. पहली शिफ्ट होगी सुबह 8.50 बजे से और दूसरी शिफ्ट होगी दोपहर में 1.50 बजे से. परीक्षा के प्रवेश-पत्र एग्जाम से 10 दिन पहले जारी होंगे. ताजा अपडेट के लिए समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें.

कौन कर सकता है अप्लाई

एमपी टीईटी परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट के पास संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हो. इसके साथ ही उसके पास बीएड की भी डिग्री होनी चाहिए. ये योग्यता हाईस्कूल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट के लिए है. आयु सीमा न्यूनतम 21 साल है. आरक्षित श्रेणी को ऊपरी आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी.

देना होगा इतना शुल्क

आवेदन करने के लिए अनारक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को 600 रुपये फीस देनी होगी. वहीं आरक्षित श्रेणी को शुल्क के रूप में 300 रुपये फीस जमा करनी होगी. अन्य डिटेल जानने के लिए peb.mp.gov.in पर जाएं.

यह भी पढ़ें: JEE Main परीक्षा के लिए आवेदन करने का अंतिम मौका आज 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत
UPSSSC ने निकाली बंपर भर्ती, 1784 पदों के लिए 10 नवंबर से करें आवेदन
UPSSSC ने निकाली बंपर भर्ती, 1784 पदों के लिए 10 नवंबर से करें आवेदन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget