एक्सप्लोरर

RMLAU Exam: अवध विश्वविद्यालय की स्थगित परीक्षाओं की नई परीक्षा तिथि जारी, पढ़ें डिटेल्स

Avadh University Final year Exam: डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविदयालय की स्थगित परीक्षाओं की नई परीक्षा तिथियां घोषित कर दी गई है. स्टूडेंट्स यहां पर पढ़ सकते हैं नई गाइडलाइन्स

Avadh University RMLAU Exam 2020: डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविदयालय फाइनल ईयर परीक्षा 2020 की स्थगित परीक्षाएं की नई परीक्षा तारीख घोषित कर दी गई है. अब ये परीक्षाएं आगामी 15 सितंबर 2020 से फिर से शुरू होंगी. इसके सम्बन्ध में अवध विश्वविद्यालय ने सभी निर्धारित परीक्षा केन्द्रों के लिए नई गाइडलाइन्स जारी कर दी है. डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविदयालय प्रशासन ने कोरोना वायरस कोविड-19 से संक्रमित बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए शासनादेश के अनुपालन में सभी परीक्षा केन्द्रों को सेनेटाइज कराने का आदेश जारी कर दिया है. चूँकि परीक्षाएं 15 सितंबर 2020 से प्रारंभ होगी इसलिए सभी परीक्षा केन्द्रों को उससे पहले सेनेटाइज किया जाना है. डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविदयालय के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि विश्वविदयालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह के आदेश पर विश्वविदयालय एवं उससे संबद्ध डिग्री कॉलेजों को 15 सितंबर से परीक्षाओं को कराने का आदेश दे दिया गया है. आपको बतादें कि अवध विश्वविदयालय के एमए, एमएससी, एमकॉम, बी.लिब, एम.लिब, बी.एससी व एमएससी ( कृषि एवं गृह विज्ञान), बीपीईएस, बीपीई, एमएसडब्ल्यू, पीजी डिप्लोमा इन फैशन डिजाईिंनग अंतिम वर्ष की परीक्षाएं बाकी हैं. ये परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केद्रों पर 15 सितंबर 2020 से आयोजित करवाई जायेंगी. परीक्षा केन्द्रों पर सभी परीक्षार्थियों को मानक के अनुसार बैठाया जाएगा. इसके लिए निर्देश विश्वविदयालय द्वारा भेजे जा चुके हैं. परीक्षा केन्द्रों पर सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा.  सभी विषयों की परीक्षा के लिए परीक्षा शेड्यूल विश्वविदयालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है. सभी स्टूडेंट्स संबंधित विषय का शेड्यूल वहां से चेक कर सकते हैं. विदित है कि यूजीसी द्वारा 6 जुलाई 2020 को जारी रिवाइज्ड गाइडलाइन्स के मुताविक अवध विश्वविदयालय के यूजी और पीजी के फाइनल ईयर की परीक्षाएं जुलाई में शुरू हो गई थी. जिन विषयों की परीक्षाएं हो चुकी हैं उनका रिजल्ट जारी किया जा रहा है. अवध विश्वविदयालय बीएससी भाग -3 का रिजल्ट 2020 विश्वविदयालय ने बीएससी अंतिम वर्ष का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिसमें कुल 28643 स्टूडेंट्स में से 25584 स्टूडेंट्स पस हुए हैं. परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.32 रहा. कुल सम्मिलित 14744 लड़कों के सापेक्ष 12471 छात्र उत्तीर्ण हुए एवं उत्तीर्ण प्रतिशत 84.58 रहा. जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में बेहतर रहा. कुल सम्मिलित 13899 छात्राओं के सापेक्ष 13113 छात्राएं उत्तीर्ण हुई. इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 94.34 रहा. सभी स्टूडेंट्स का परीक्षाफल व अंको का विवरण विश्वविद्यालय की साइट पर अपलोड कर दिया गया है. जहां से वे चेक कर सकते हैं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
73% छात्र 12वीं से पहले ही छोड़ रहे पढ़ाई, संसदीय समिति की रिपोर्ट में खुलासा 
73% छात्र 12वीं से पहले ही छोड़ रहे पढ़ाई, संसदीय समिति की रिपोर्ट में खुलासा 
CG बोर्ड 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
CG बोर्ड 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
DU हिस्ट्री के सिलेबस में बड़ा बदलाव, दिल्ली सल्तनत समेत कई पेपर हटाए गए
DU हिस्ट्री के सिलेबस में बड़ा बदलाव, दिल्ली सल्तनत समेत कई पेपर हटाए गए

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget