एक्सप्लोरर

AUD 1st Cut-off: अम्बेडकर यूनिवर्सिटी की UG एडमिशन के लिए फर्स्ट कट-ऑफ लिस्ट जारी, यहां करें चेक

AUD 1st Cut-off: अम्बेडकर विश्वविद्यालय, दिल्ली (AUD) ने पहले राउंड के एडमिशन के लिए एलिजिबल कैंडिडेट्स की लिस्ट के साथ पहली UG प्रवेश कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है.

अम्बेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली (AUD) ने अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए पहली कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है. इस साल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT) के बाहर के उम्मीदवारों के लिए  बीए (ऑनर्स) साइकोलॉजी के लिए हाईएस्ट कट-ऑफ 99.50 प्रतिशत है, इसके बाद बीए (ऑनर्स) इतिहास के लिए 98.50 प्रतिशत है. NCT और नॉन-NCT उम्मीदवारों के लिए AUD पहली कट-ऑफ 2021 अलग से जारी की गई है. विश्वविद्यालय दिल्ली के उम्मीदवारों के लिए 85 प्रतिशत सीटें आरक्षित करता है और शेष 15 प्रतिशत दिल्ली के बाहर के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है.

बीए (ऑनर्स) साइकोलॉजी की कट-ऑफ ये है

बीए (ऑनर्स) साइकोलॉजी में एडमिशन के लिए जरूरी मिनिमम मार्क्स दिल्ली के उम्मीदवारों के लिए 98.75 प्रतिशत है, जो पिछले साल के 97.50 प्रतिशत से अधिक है. वहीं दिल्ली के बाहर के उम्मीदवारों के लिए, इस कोर्स के लिए कट-ऑफ 99.50 प्रतिशत है. पिछले साल यह 99 फीसदी था.

बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी की कट-ऑफ 97.50 प्रतिशत रही

इस साल बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी के लिए कट-ऑफ दिल्ली और बाहरी दोनों उम्मीदवारों के लिए 97.50 प्रतिशत है. पिछले साल, दिल्ली के उम्मीदवारों के लिए यह 96.25 प्रतिशत और शहर के बाहर के उम्मीदवारों के लिए 96.75 प्रतिशत थी. वहीं  बीए (ऑनर्स) इतिहास के लिए दिल्ली के छात्रों के लिए कट-ऑफ 96.75 प्रतिशत है और जो बाहर से हैं उनके लिए 98.50 प्रतिशत है, जिसमें पिछले साल के 97 प्रतिशत से उल्लेखनीय वृद्धि हुई है.

बीए (ऑनर्स) मैथमेटिक्स की कट ऑफ 94.25 प्रतिशत है

वहीं बीए (ऑनर्स) मैथमेटिक्स में एडमिशन के लिए जरूरी मिनिमम मार्क्स दिल्ली के उम्मीदवारों के लिए 94.25 प्रतिशत है, जो पिछले साल के 93 प्रतिशत के स्कोर से काफी ज्यादा है.दिल्ली से बाहर के लोगों के लिए कट-ऑफ 95.25 फीसदी है.

21 हजार उम्मीदवारों एडमिशन के लिए किया था आवेदन

बता दें कि विश्वविद्यालय आवेदकों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान प्राप्त आवेदनों के आधार पर प्रोविजनल एडमिशन देता है, बशर्ते वे कट-ऑफ को पूरा करते हों. विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए लगभग 21000 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिसमें दिल्ली के उम्मीदवारों के लिए 85 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं. यह दिल्ली और शहर के बाहर के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग कट-ऑफ की घोषणा करता है.

ये भी पढ़ें

UPSC Recruitment 2021: UPSC में असिस्टेंट डायरेक्टर समेत कई पदों पर निकली वैकेंसी, 14 अक्टूबर तक करें आवेदन

DFCCI 2021: जूनियर मैनेजर सहित कई पदों पर भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, देखें यहां

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget