एक्सप्लोरर

71 की उम्र में पास किया CA एग्जाम, रिटायरमेंट के बाद भी जज्बा नहीं हुआ कम; बना युवाओं के लिए मिसाल

जयपुर में रहने वाले ताराचंद अग्रवाल ने 71 साल की उम्र में युवाओं के लिए मिसाल पेश की है. उन्होंने इस उम्र सीए का एग्जाम पास कर युवाओं के सामने एक उदाहरण रखा है.

राजस्थान की राजधानी जयपुर के रहने वाले 71 वर्षीय ताराचंद अग्रवाल ने जो कर दिखाया है, वह हर उस इंसान के लिए प्रेरणा है, जो सोचता है कि उम्र बढ़ने के साथ सपनों का पीछा करना बंद कर देना चाहिए. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से रिटायर हो चुके ताराचंद ने जीवन के इस पड़ाव पर वो करिश्मा कर दिखाया, जो आज के युवा भी सोचकर डर जाते हैं- उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की परीक्षा पास कर ली है.

जिस परीक्षा को देश की सबसे कठिन और पेशेवर परीक्षाओं में गिना जाता है, उसमें ताराचंद अग्रवाल ने सफलता पाकर यह साबित कर दिया कि अगर हौसले मजबूत हों और दिल में सीखने का जुनून हो, तो कोई भी लक्ष्य नामुमकिन नहीं.

बैंक से रिटायर, लेकिन जोश आज भी जवान

एसबीआई से सेवानिवृत्त होने के बाद अधिकतर लोग आराम का जीवन चुनते हैं. लेकिन ताराचंद अग्रवाल ने खुद के लिए एक नया सफर तय करने का फैसला लिया. उन्होंने न केवल सीए बनने का सपना देखा, बल्कि उसे पूरा भी कर दिखाया. उनका कहना है उम्र सिर्फ एक संख्या है. अगर मन में लगन हो और राह सही हो, तो सफलता ज़रूर मिलती है.

यह भी पढ़ें- NEET UG Result 2025: इस दिन आ सकता है NEET UG एग्जाम का रिजल्ट, जानें कैसे कर पाएंगे चेक

क्यों खास है ये परीक्षा?

चार्टर्ड अकाउंटेंसी की परीक्षा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा कराई जाती है. इसे पास करना आसान नहीं होता. इसमें सफल होने के लिए गहरी समझ, सालों की मेहनत और फाइनेंस के क्षेत्र में अपडेट रहने की जरूरत होती है. हर साल लाखों युवा ये परीक्षा देते हैं, लेकिन सफल वही होते हैं जो समर्पण के साथ पढ़ाई करें.

सिर्फ एक परीक्षा नहीं, एक प्रेरणा

ताराचंद अग्रवाल की यह सफलता सिर्फ एक व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि यह हर उम्र के लोगों के लिए एक सीख है. उनके इस फैसले ने यह दिखा दिया है कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती. सीए जैसे कठिन कोर्स को उम्र के इस पड़ाव पर पास करना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.

युवाओं के लिए प्रेरणा

ताराचंद की यह कहानी उन युवाओं के लिए एक करारा जवाब है, जो एक-दो बार असफल होकर पीछे हट जाते हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने सिर्फ ICAI द्वारा दिए गए स्टडी मटेरियल पर फोकस किया और अनुशासित दिनचर्या के साथ पढ़ाई की.

इसे भी पढ़ें- स्मार्ट एजुकेशन और डिजिटल एजुकेशन पर क्या कर रही सरकार? जानें अब तक का पूरा हाल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 
आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget