एक्सप्लोरर

10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए बनेगा नया बोर्ड! इस राज्य की सरकार ने रखा प्रस्ताव

Assam Board: असम सरकार की ओर से 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए नया बोर्ड बनाने को लेकर प्रस्ताव पेश किया गया है. जिसमें कुल 21 सदस्य शामिल होंगे.

Assam State School Education Board Bill 2024: एजुकेशन के फील्ड में बीते कुछ वक्त से कई बदलाव देखे जा रहे हैं. खासतौर पर नई शिक्षा नीति के आ जाने के बाद से इन बदलावों में काफी तेजी आई है. एजुकेशन बोर्डों की तरफ से शिक्षा के स्तर में सुधार और नकल पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं. ऐसे में अब खबर असम से सामने आई है. जहां सरकार की ओर से माध्यमिक शिक्षा के प्रबंधन के लिए 10वीं और 12वीं क्लास के राज्य बोर्ड का विलय कर एक नया बोर्ड बनाने का प्रस्ताव रखा गया है.

बुधवार को असम की सरकार ने राज्य में 12वीं क्लास तक की शिक्षा प्रणाली को नियंत्रित करने के लिए एक नए बोर्ड को बनाने को लेकर विधानसभा में असम राज्य विद्यालय शिक्षा बोर्ड विधेयक 2024 पेश किया. जिसके मुताबिक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड असम (SEBA) व असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) का विलय कर एक नया बोर्ड असम राज्य विद्यालय शिक्षा बोर्ड (ASSEB) बनाया जाएगा.

नए बोर्ड में होंगे इतने सदस्य

प्रस्ताव पेश करते हुए कहा गया कि राज्य में माध्यमिक शिक्षा का विनियमन, निगरानी और विकसित करने के लिए इसे लाया गया है. एएसएसईबी का प्रमुख सरकार की ओर से नामित एक अध्यक्ष होगा. जिसके अधीन उपाध्यक्ष हर प्रभाग की देखभाल करेगा. साथ ही उसे सरकार की तरफ से नियुक्त किया जाएगा. नए बोर्ड में 21 मेंबर होंगे. जिनका कार्यकाल 3 वर्ष का रहेगा. जिसे बाद में इतनी ही अवधि के लिए बढ़ाया जा सकेगा.

फिलहाल कौन कराता है परीक्षा?

राज्य के शिक्षा मंत्री रनोज पेगु ने विधेयक पर प्रकाश डाला और कहा कि ये प्रस्ताव राज्य में स्कूली शिक्षा को विनियमित, पर्यवेक्षण और विकसित करने के लिए लाया गया है. मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा की अध्यक्षता में नवंबर में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में विलय का निर्णय लिया गया था. फिलहाल राज्य में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड असम (SEBA) क्लास 10 की बोर्ड परीक्षा आयोजित करता है. वहीं, 12वीं क्लास की परीक्षा को असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) आयोजित करता है.

यह भी पढ़ें- भारत की सबसे कठिन परीक्षा कौन सी है, IIT-JEE या फिर UPSC?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
देश के टॉप 5 IIIT कॉलेज, कितनी रैंक पर मिलता है एडमिशन?
देश के टॉप 5 IIIT कॉलेज, कितनी रैंक पर मिलता है एडमिशन?
हिंदू कॉलेज में क्यों हो रहा प्रदर्शन?  जानें प्रशासन के खिलाफ कर्मचारियों की मांग
हिंदू कॉलेज में क्यों हो रहा प्रदर्शन?  जानें प्रशासन के खिलाफ कर्मचारियों की मांग

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget