एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal: IIT खड़गपुर से ग्रेजुएशन, लेकिन कहां से हुई है अरविंद केजरीवाल की स्कूलिंग, जानते हैं आप?

अरविंद केजरीवाल ने टाटा स्टील में काम किया है. उन्होंने आईआईटी जेईई एग्जाम में अच्छी रैंक प्राप्त की थी. अब वह दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं.

राजधानी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद एक  चौंकाने वाला निर्णय लेते हुए, दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा देने का एलान किया है. केजरीवाल कल यानि 17 सितम्बर को इस पद से इस्तीफा दे देंगे. हालांकि अभी तक ये नहीं पता चल सका है दिल्ली के सीएम की कुर्सी का ताज किस के सिर पर सजेगा. लेकिन क्या आपको अरविंद केजरीवाल की पढ़ाई-लिखाई के बारे में पता है. चलिए आज हम आपको बताते हैं...  

बताते चलें कि अरविंद केजरीवाल का जन्म 16  अगस्त 1968 को हरियाणा के सिवानी में हुआ था. वे भारत की राजधानी दिल्ली के 7वें मुख्यमंत्री हैं. उनकी पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो ज्यादातर लोगों को पता है कि केजरीवाल ने आईआईटी खड़गपुर से ग्रेजुएशन की है. लेकिन लोगों को ये नहीं पता कि उनकी स्कूलिंग कहां से हुई है. रिपोर्ट्स के अनुसार अरविंद केजरीवाल एक होनहार छात्र रहे हैं.

यह भी पढ़ें: किस कॉलेज से पढ़े हैं राहुल और प्रियंका? इतनी देनी पड़ती है फीस

यहां से हुई स्कूलिंग

अरविंद केजरीवाल के पिता एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर रह चुके हैं. उन्होंने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा से ग्रेजुएशन किया था. केजरीवाल ने अपना ज्यादातर बचपन उत्तर भारत के शहरों - सोनीपत, गाजियाबाद और हिसार में बिताया है. स्कूली पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने हिसार के कैंपस स्कूल और सोनीपत के होली चाइल्ड स्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त की है.

आईआईटी-जेईई में इतनी रैंक

अरविंद केजरीवाल ने वर्ष 1985 में आईआईटी-जेईई परीक्षा दी. इस एग्जाम में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 563 प्राप्त किया. उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (IIT खड़गपुर) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की है. साल 1989 में अरविंद केजरीवाल ने टाटा स्टील जॉइन किया. उन्हें जमशेदपुर में पोस्टिंग मिली.

यह भी पढ़ें: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में ऑफिसर पद पर निकली भर्ती, ये करें अप्लाई, मिलेगी बढ़िया सैलरी 

इनकम टैक्स से इस्तीफा

वर्ष 1992 में केजरीवाल ने सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी के लिए इस्तीफा दे दिया. सिविल सर्विसेज परीक्षा पास करने के बाद अरविंद केजरीवाल ने भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में सहायक आयकर आयुक्त के पद पर 1995 में जॉइन किया. फरवरी 2006 में अरविन्द केजरीवाल ने नई दिल्ली में जॉइंट कमिशनर ऑफ़ इनकम टैक्स के पद से इस्तीफा दे दिया.

देने जा रहे इस्तीफा

साल 2012 में आम आदमी पार्टी (AAP) की स्थापना हुई. इस पार्टी ने 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की. वर्ष 2012 से केजरीवाल ने AAP के मुख्य राष्ट्रीय संयोजक के रूप में कार्य किया है. इसके साथ ही वह दिल्ली के सीएम की कुर्सी पर भी काबिज रहे. लेकिन अब वह इस पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर से अपर्णा यादव ने की कौन सी पढ़ाई, यहां पढ़ने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट्स जरूरी?  

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
KVS-NVS टियर-2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल की जारी
KVS-NVS टियर-2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल की जारी
NTA से 50 अधिकारियों की छुट्टी, UGC-NET विवाद के बीच हुआ बड़ा बदलाव
NTA से 50 अधिकारियों की छुट्टी, UGC-NET विवाद के बीच हुआ बड़ा बदलाव
UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा 
UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा 

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget