एक्सप्लोरर

Anil Ambani: कितने पढ़े-लिखे हैं अनिल अंबानी, इस यूनिवर्सिटी से की है पोस्ट ग्रेजुएशन

​Anil Ambani Education: अनिल अंबानी एक वक्त दुनिया के टॉप रईसों की लिस्ट में शामिल थे. आज सेबी ने उन पर भारी भरकम जुर्माना लगाया है. क्या आप जानते हैं उन्होंने कहां से पढ़ाई की है.

Anil Ambani Educational Qualification: जब भी भारत के अमीर लोगों का जिक्र होता है तब अंबानी परिवार का नाम जरूर आता है. धीरूभाई अंबानी के दो बेटे हैं जिनमें से एक मुकेश अंबानी हैं और दूसरे अनिल अंबानी हैं. एक वक्त अनिल अंबानी अमीरों की लिस्ट में धूम मचाते थे. हालांकि मुकेश अंबानी इस लिस्ट में लगातार कई सालों से अपना जलवा बिखेरते आए हैं. आज हम अनिल अंबानी की बात करेंगे, आइए जानते हैं उन्होंने कहां से पढ़ाई-लिखाई की है.

अनिल अंबानी किसी समय दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति थे. वह राज्य सभा के संसद सदस्य के तौर पर भी काम कर चुके हैं. अनिल अंबानी ने दूरसंचार, मनोरंजन, वित्तीय सेवाओं, बिजली जैसे क्षेत्रों में अपना हाथ आजमाया है. अनिल अंबानी को भारत के सबसे बड़े आईपीओ , रिलायंस पावर का श्रेय भी दिया जाता है. आज सेबी ने बिजनेसमैन अनिल अंबानी के ऊपर सख्त कार्रवाई की है. सेबी ने अनिल अंबानी को सिक्योरिटी मार्केट से पांच वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया है. इसके अलावा उनके ऊपर भारी जुर्माना भी लगाया है. अनिल अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई अंबानी और उनकी मां कोकिलाबेन अंबानी के छोटे बेटे हैं.

कहां से हुई पढ़ाई

अनिल अंबानी की स्कूली पढ़ाई मुंबई के ही हिल ग्रेंजे स्कूल से हुई है. अनिल अंबानी ने मुंबई विश्वविद्यालय के केसी कॉलेज से ग्रेजुएशन की है. उनके पास साइंस में डिग्री है. इसके बाद अनिल अंबानी एमबीए की पढ़ाई करने के लिए व्हार्टन में पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय गए. जहां से उन्होंने 1983 में एमबीए की डिग्री हासिल की.

पत्नी और बेटे कर चुके हैं इन संस्थनों से पढ़ाई

अनिल अंबानी की पत्नी की बात की जाए तो टिना अंबानी ने अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई MM Pupils Own School से पूरी की. बाद में उन्होंने जय हिंद कॉलेज से आर्ट्स में डिग्री ली. अनिल अंबानी के बेटों की पढ़ाई की बात करें तो दोनों बेटे जय अनमोल और जय अंशुल की शुरुआती पढ़ाई मुंबई के कैनन स्कूल से हुई है. इसके बाद यूके के वारविक बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की. वहीं, अंशुल ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से बिजनेस मैनेजमेंट में डिग्री प्राप्त की है.

यह भी पढ़ें: बिना पहचान बताए यहां ये यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना, नोट कर लें नंबर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद
गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget