एक्सप्लोरर

​इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से करना है ग्रेजुएशन तो जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन

​Allahabad University UG Admission 2023: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने ग्रेजुएशन में दाखिले के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है. जिससे जुड़ी गाइडलाइन उम्मीदवार नीचे पढ़ सकते हैं.

​Allahabad University Undergraduate Courses Registration: सीयूईटी यानी कॉमन यूनीवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट के बाद देशभर के कई विश्वविद्यालयों में दाखिले की प्रक्रिया जोर पकड़ती जा रही है. इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने भी ग्रेजुएशन में दाखिले के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

उम्मीद है कि 15 जुलाई से सीयूईटी के नतीजे आने लगेंगे. देश के कई नामी विश्वविद्यालय रिजल्ट से पहले ही एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर देते हैं, इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने भी 11 जुलाई से दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है. सीयूईटी के तहत 15 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएएलएलबी जैसे कई पाठ्यक्रमों में एडमिशन मिल सकेगा.

सामान्य वर्ग, ओबीसी विद्यार्थियों के लिए 300 रुपये और अन्य आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 150 रुपये पंजीकरण शुल्क रखा गया है. एडमिशन एनटीए के स्कोर के आधार पर होंगे. जो विद्यार्थी इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आवेदन का विकल्प चुनेंगे, वही विश्वविद्यालय के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करा सकेंगे.

रजिस्ट्रेशन के लिए क्या है जरूरी?

विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन के लिए हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के अंक, जन्मतिथि, रोल नंबर, सीयूईटी पंजीकरण संख्या आदि की डिटेल देनी होगी. प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए ऑनलाइन कटऑफ जारी की जाएगी.

विश्वविद्यालय ने जारी की गाइडलाइन

  • इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने अपनी वेबसाइट पर एडमिशन से संबंधित गाइडलाइन जारी की हैं. इसमें  कहा गया है कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए विश्वविद्यालय के सभी स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश सीयूईटी-यूजी (कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा-अंडर ग्रेजुएट) - 2023 के माध्यम से किया जाएगा.  
  • उम्मीदवार को यह सुनिश्चित करना होगा कि आवेदन पत्र भरते समय इलाहाबाद विश्वविद्यालय का विकल्प चुना हो.
  • पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने से पहले, आवेदक को पात्रता की जांच का सुझाव दिया गया है.
  • आवेदन में मूल विवरण जैसे नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि आदि बिल्कुल वैसा ही मेल खाना चाहिए जैसा कि 10वीं की मार्कशीट में है. श्रेणी, जन्म तिथि आदि सीयूईटी-यूजी 2023 पंजीकरण के दौरान भरे गए डेटा से मेल खाना चाहिए.
  • पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान या उसके बाद कोई बदलाव नहीं होगा. दस्तावेजों से डेटा बेमेल होने पर पंजीकरण रद्द किया जा सकता है.
  • पंजीकरण शुल्क जमा होने के बाद ही ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी.

यह भी पढ़ें- Jobs 2023: राजस्थान हाईकोर्ट में इन पद पर निकली भर्ती, इस दिन से पहले कर लें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget