एक्सप्लोरर

Allahabad University: केवल CUET स्कोर के आधार पर मिलेगा एडमिशन, रजिस्ट्रेशन जारी हैं, इस तारीख के पहले कर दें अप्लाई

Mission Admission: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के किसी कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. लिंक खुल गया है और लास्ट डेट ये है. चयन केवल सीयूईटी यूजी के आधार पर होगा.

Allahabad University Admission 2024: देश के कुछ प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में इलाहाबाद विश्वविद्यालय का नाम आता है. यहां से पढ़ाई करना स्टूडेंट्स का सपना होता है. अगर आप भी इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के किसी यूजी कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है. सबसे पहले और जरूरी बात ये कि यहां के अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आपको सीयूईटी यूजी परीक्षा पास करनी होगी. इसके अलावा एडमिशन का कोई और तरीका नहीं है.

नहीं मिली परमिशन

बता दें कि यूनिवर्सिटी ने अपनी खुद की प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की आज्ञा एजुकेशन मिनिस्ट्री से मांग थी लेकिन मंत्रालय ने इंकार कर दिया है. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी को अब केवल सीयूईटी यूजी के आधार पर ही कैंडिडेट्स को एडमिशन देना होगा. वे अपना खुद का एडमिशन टेस्ट आयोजित नहीं कर सकते.

क्या है माजरा

यूनिवर्सिटी का तर्क था कि सीयूईटी यूजी के माध्यम से एडमिशन लेने पर बहुत लेट हो जाता है और पूरी प्रक्रिया काफी देरी से शुरू हो पाती है. पिछले साल कई मेधावी बच्चे इसी वजह से कहीं और चले गए और यूनिवर्सिटी में टोटल इनरोलमेंट कम हुए. खाली बची सीटों को भरने के लिए इलाहाबाद यूनिवर्सिटी को बिना सीयूईटी स्कोर के कैंडिडेट्स को एडमिशन देना पड़ा.

नोट कर लें काम की जानकारी

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं. यहां से बीएससी, बीए, बीसीए, एलएलबी, एलएलएम कोर्स किए जा सकते हैं. फॉर्म 27 फरवरी को निकल गया था और आवेदन करने की लास्ट डेट 26 मार्च 2024 है. एप्लीकेशन में करेक्शन 29 मार्च से शुरू होंगे. आवेदन के समय फीस केवल ऑनलाइन भरनी है. तीन विषयों तक फीस 750 रुपये है,, 7 विषयों तक 1500 रुपये और 10 विषयों तक 1750 रुपये. ये जनरल कैंडिडेट्स के लिए है. आरक्षित श्रेणी को छूट मिलेगी.

कौन है एलिजिबल

किसी मान्यता बोर्ड से बारहवीं पास किए कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. मिनिमम पास परसनटेज कोर्स के मुताबिक अलग-अलग है. इसके अलावा सीयूईटी यूजी परीक्षा का स्कोर जरूरी है. आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे, इसके लिए आपको इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – allduniv.ac.in. यहीं से डिटेल भी पता किए जा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: 300 मार्क्स के पेपर में मिले 310 नंबर, क्या है माजरा? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
73% छात्र 12वीं से पहले ही छोड़ रहे पढ़ाई, संसदीय समिति की रिपोर्ट में खुलासा 
73% छात्र 12वीं से पहले ही छोड़ रहे पढ़ाई, संसदीय समिति की रिपोर्ट में खुलासा 
CG बोर्ड 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
CG बोर्ड 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
DU हिस्ट्री के सिलेबस में बड़ा बदलाव, दिल्ली सल्तनत समेत कई पेपर हटाए गए
DU हिस्ट्री के सिलेबस में बड़ा बदलाव, दिल्ली सल्तनत समेत कई पेपर हटाए गए

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget