एक्सप्लोरर

Lockdown: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के स्कूलों में भी ऑनलाइन पढ़ाई की हुई शुरुआत

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों को ऑनलाइन माध्यमों से पाठ्य सामग्री भेजी जा रही है. छात्रों को पढ़ाई का नुकसान न हो इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यह कदम उठाया है.

Aligarh Muslim University 2020: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने लॉक डाउन को देखते हुए अपने 10 स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई का कार्य आरंभ कर दिया है. एएमयू के इन स्कूलों में  ऑनलाइन पढ़ाई की यह व्यवस्था कक्षा -12 तक के स्टूडेंट्स के लिए तो की गयी है परन्तु अभी इस ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था में कक्षा-1 एवं कक्षा -11 के स्टूडेंट्स को सम्मिलित नहीं किया गया है. ऑनलाइन पढ़ाई के लिए इन स्कूलों के स्टूडेंट्स को एएमयू के तरफ से ई -पाठ्य सामग्री भी भेजी जा रही है. यह ई- पाठ्य सामग्री स्टूडेंट्स के वाट्सएप, मेल आदि पर भेजी जा रही है.

इस ई –पाठ्य सामग्री के द्वारा स्टूडेंट्स अपनी सुविधा के अनुसार पढ़ाई कर सकते हैं. ऐसे छात्र –छात्राएं जिनके पास अभी नयी कक्षा की पुस्तकें नहीं हैं उनके लिए पाठ्य पुस्तकों के पाठों को स्कैन करके उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा जिससे छात्रों को पढ़ने में सहूलियत हो. छात्रों की इस ऑनलाइन पढ़ाई या एजुकेशन के बारे में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी स्कूल शिक्षा निदेशालय के डायरेक्टर प्रो. अफसर अली खां ने बताया कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के 10 विद्यालयों में लगभग 15000 छात्र –छात्राएं पढ़ते हैं.

नए शैक्षिक सत्र के शुरू होने से छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट भी किया जा चुका है.  लॉक डाउन के कारण स्कूलों के बंद होने से इन सभी छात्र –छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही थी. छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो इसलिए एएमयू द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई की शुरुआत की गयी है. एएमयू स्कूल के लगभग 650 अध्यापक इस ऑनलाइन पढ़ाई में छात्र –छात्राओं का सहयोग कर रहे हैं.

एएमयू स्कूल:

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी स्कूल में पहली, छठवीं, नौवीं एवं ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन जारी किये जाते हैं. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी स्कूल में प्रवेश सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए एएमयू के ऑफिसियल वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं.  

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget