एक्सप्लोरर

1 जुलाई से खुलेंगे यूपी के तीनों तकनीकी विश्वविद्यालय, जानें- कब से शुरू होगा एकेडमिक सत्र

उतर प्रदेश के तीनों टेक्नीकल विश्वविद्यालय 1 जुलाई से खुल जायेंगें. कक्षाएं 6 जुलाई से शुरू होगी.

UP Technical University 2020: उत्तर प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित होने वाली तीनों टेक्नीकल यूनिवर्सिटीज पहली जुलाई 2020 से खुल जाएंगी. यह फैसला तीनों विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने मिलकर लिया है. यह निर्णय लेते समय उनका यह मानना है कि 30 जून तक लॉकडाउन ख़त्म हो जाएगा और कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण की स्थितियां भी नियंत्रण में होगी.

यही नहीं डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ (एकेटीयू), हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय कानपुर (एचबीटीयू) और मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमएमएमटीयू) के कुलपतियों ने 6 जुलाई से कक्षाएं शुरू करने और 18 से 26 जुलाई के बीच सत्रीय परीक्षाएं करवाने का भी प्लान किया है.

इन तीनों विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने बैठक करके पठन –पठान की रूप-रेखा तैयार की है. इस बैठक में यह भी तय किया गया है कि एकेटीयू लखनऊ, एमएमटीयू गोरखपुर एवं एचबीटीयू कानपुर से संबद्ध तकनीकी संस्थानों के अंतिम वर्ष के स्टूडेंट्स एव विश्वविद्यालय की सुविधानुसार अन्य छात्र- छात्राओं को शामिल करते हुए पहले चरण में अध्ययन के लिए कक्षाएं 6 जुलाई से शुरू होंगी. इसकी सत्रीय परीक्षा 18 जुलाई से 26 के बीच आयोजित करवाई जाएगी. एकेटीयू लखनऊ से करीब 756 तकनीकी संस्थान संबद्ध हैं.

दूसरे चरण में  अन्य सभी वर्षों के छात्र- छात्राओं के लिए सत्रीय कक्षाएं 27 जुलाई से आरम्भ होगी और इसकी सत्रीय परीक्षाएं 8 अगस्त 2020 से 10 सितंबर 2020 के बीच आयोजित कराई जाएंगी.

विदित हो कि शैक्षिक सत्र 2020-21 का प्रारंभ एआईसीटीई व यूजीसी द्वारा निर्धारित समय सारणी (शैक्षिक कैलेंडर) के अनुसार किया जायेगा.

आपको बतादें कि जहाँ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) लखनऊ ने राज्य प्रवेश परीक्षा 2020 का आयोजन दो अगस्त को कराने का फैसला किया है वहीँ एमएमटीयू गोरखपुर प्रवेश परीक्षा 25 जुलाई को प्रस्तावित है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब दिल्ली यूनिवर्सिटी सिखाएगी फिल्म बनाना, कब से शुरू होगा कोर्स?
अब दिल्ली यूनिवर्सिटी सिखाएगी फिल्म बनाना, कब से शुरू होगा कोर्स?
JEE एडवांस में बेटियों का दबदबा, 6 साल बाद 10 हजार से ज्यादा लड़कियां क्वालिफाई
JEE एडवांस में बेटियों का दबदबा, 6 साल बाद 10 हजार से ज्यादा लड़कियां क्वालिफाई
नए वायुसेना अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित की सैलरी कितनी, क्या मिलती हैं सुविधाएं?
नए वायुसेना अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित की सैलरी कितनी, क्या मिलती हैं सुविधाएं?
पंजाब 10-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का शेड्यूल जारी, जानें कब होंगे पेपर
पंजाब 10-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का शेड्यूल जारी, जानें कब होंगे पेपर

वीडियोज

SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP
INDIA Bloc March | SIR Controversy: विपक्ष का रण... CEC के इस्तीफे का लिया 'प्रण'! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
Embed widget