एक्सप्लोरर

Eklavya Model School Recruitment 2021: एकलव्य मॉडल स्कूलों में 3400 पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

नोटिफिकेशन के मुताबिक देशभर के इन मॉडल स्कूलों में प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, टीजीटी और पीजीटी के पदों पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2021 निर्धारित की गई है.

Eklavya Model Schools Recruitment 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से टीचिंग में करियर बनाने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है. एजेंसी ने देशभर के एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) में प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, टीजीटी और पीजीटी के 3400 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करके उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं. इस भर्ती का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी करा रही है. उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा.

भर्ती की जरूरी तारीखें

इन पदों के लिए आवेदन 1 अप्रैल 2021 से शुरू हुए थे. आवेदन की अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2021 है. कैंडिडेट्स 1 मई 2021 तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं. वहीं आवेदन फॉर्म में संशोधन की अंतिम तारीख 4-6 मई 2021 है. इस भर्ती की कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा की मई/जून 2021 में आयोजित की जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता

प्रिंसिपल के पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास मास्टर डिग्री और बीएड की डिग्री होनी चाहिए. उनके पास 10 साल का टीचिंग एक्सपीरियंस होना अनिवार्य है. वाइस प्रिंसिपल के पदों पर आवेदन करने वालों के पास मास्टर डिग्री, बीएड डिग्री और 2 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए. 

पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के लिए आवेदन करने वालों के पास मास्टर डिग्री, बीएड डिग्री होनी चाहिए. ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास मास्टर डिग्री, बीएड डिग्री के अलावा STET/CTET पास सर्टिफिकेट होना चाहिए. 

इतनी उम्र तक के लोग कर सकते हैं आवेदन

प्रिंसिपल के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 50 साल, वाइस प्रिंसिपल के पद के लिए अधिकतम उम्र 45 साल, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के पदों के लिए अधिकतम उम्र 40 साल और ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के पदों के लिए अधिकतम उम्र 35 साल है. 

इस लिंक से करें आवेदन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट https://nta.ac.in/ पर जाकर आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वेबसाइट पर आपको आवेदन फॉर्म भरने का लिंक और इसे भरने का तरीका मिल जाएगा. आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
IIM Bangalore में नया UG School शुरू, Tata Trusts ने साइन किया एमओयू
IIM Bangalore में नया UG School शुरू, Tata Trusts ने साइन किया एमओयू
NITI Aayog की रिपोर्ट में खुलासा, सिर्फ 8.25% ग्रेजुएट्स को ही पढ़ाई से जुड़ी नौकरी
NITI Aayog की रिपोर्ट में खुलासा, सिर्फ 8.25% ग्रेजुएट्स को ही पढ़ाई से जुड़ी नौकरी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget