एक्सप्लोरर

AICTE ने अपनी ई-लाइब्रेरी को बिना शुल्क सभी के लिए खोला

All India Council For Technical Education ने अपनी ई-लाइब्रेरी को सभी के लिए खोल दिया है. अब स्टूडेंट्स अपनी जरूरत की किताबें इस लाइब्रेरी से बिना कोई शुल्क दिये ले सकते हैं. आपकी पसंदीदा किताब अब आपसे बस एक क्लिक दूर है.

AICTE Opens E-Library To All For Free: इस समय देश में कोरोना वायरस और उससे बचाव के लिये लागू किये गये लॉकडाउन की वजह से लगभग हर तरफ बंदी है. बहुत जरूरी सामान छोड़कर बाकी कोई भी जरूरत की वस्तु भी उपलब्ध नहीं है. इसी क्रम में किताबें और लाइब्रेरी को भी गिना जा सकता है. जहां लॉकडाउन की वजह से स्टूडेंट्स को अच्छे से पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी करने का बढ़िया अवसर मिला है, वहीं अगर किसी को नई किताब या किसी खास स्टडी मैटेरियल की आवश्यकता है तो वो उपलब्ध नहीं है.

ऐसे मौके पर ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन ने एक बहुत ही सराहनीय कदम उठाते हुये अपनी ई-लाइब्रेरी को सभी के लिये खोल दिया है. एआईसीटीई की नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया (एनडीएलाई) को अब कोई भी केवल एक लॉगिन मात्र से एक्सेस कर सकता है. यही नहीं इस ई-लाइब्रेरी से प्रयोग की जाने वाली किताबों के लिये स्टूडेंट्स को किसी प्रकार का कोई शुल्क भी नहीं देना है. इन वेबसाइट्स पर जाकर स्टूडेंट्स कंटेट पा सकते हैं – www.ndl.gov.in और www.ndliitkgp.ac.in.

इस कठिन समय में एआईसीटीई ने दिया अपना योगदान –

इस बारे में एआईसीटीई द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि, फिजिकल क्सासेस के सस्पेंसन और कोविड -19 लॉकडाउन की वजह से लाइब्रेरीज़ के बंद होने से उत्पन्न होने वाली कठिन परिस्थिति में छात्र समुदाय की मदद करने के लिए, नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ़ इंडिया (एनडीएलआई) ने विशेष रूप से ई-संसाधनों को सभी के लिये मुफ्त में खोलने का फैसला लिया.

यहां से स्टूडेंट्स अपनी जरूरत की किताब खोज कर प्रयोग कर सकते हैं. एनडीएलआई की खासियत यह है कि यहां स्कूल से लेकर कॉलेज के हर विभाग की किताबें मौजूद हैं. प्राइमरी से लेकर बड़ी कक्षा यहां तक की कॉलेज का स्टडी मैटिरियल भी यहां उपलब्ध है.

जनरल गाइडलाइंस -

एनडीएलआई का प्रयोग करने से पहले इन बिंदुओं पर भी गौर फरमा लें. वेबसाइट पर साफ निर्देश हैं कि वैसे तो लॉग-इन किए बिना भी संसाधनों तक पहुंचा जा सकता है लेकिन बेहतर अनुभव के लिए लॉग इन करने के बाद रिर्सोस तलाशेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा. यदि आप पहले से ही एनडीएलआई में रजिस्टर्ड नहीं हैं, तो पहले खुद को रजिस्टर करें और फिर लॉगिन करें. स्कूल के छात्र, "स्कूल" बटन पर क्लिक करें. कॉलेज के छात्र, अपने डिसिप्लिन के लिए संबंधित बटन पर क्लिक करें. अगर जो चाहिये वह मैटिरियल न मिले तो ब्राउज बटन का इस्तेमाल करें. ब्राउज बटन का उपयोग करके "ब्राउज बाय सोर्स" पर जायें और "सोर्स" का चयन करें जिसमें आप रुचि रखते हैं. इतना करने से आपको अपनी जरूरत की किताब मिल जाने की पूरी संभावना है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT-IIM में बेटियों की बढ़ी भागीदारी, 93% छात्रों को मिला प्लेसमेंट
IIT-IIM में बेटियों की बढ़ी भागीदारी, 93% छात्रों को मिला प्लेसमेंट
झारखंड में शिक्षक बनने का मौका, 7299 पदों पर निकली भर्ती
झारखंड में शिक्षक बनने का मौका, 7299 पदों पर निकली भर्ती
अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे Income Tax, NCERT का सिर्फ नई व्यवस्था पर फोकस
अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे Income Tax, NCERT का सिर्फ नई व्यवस्था पर फोकस
सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, JCA के 250 पदों पर भर्ती
सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, JCA के 250 पदों पर भर्ती

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NCPI ने ज्ञानेश कुमार के लिए मांगा भारत रत्न तो भड़के सांसद यूसुफ पठान, 'मुर्शिदाबाद में लोग...'
NCPI ने ज्ञानेश कुमार के लिए मांगा भारत रत्न तो भड़के सांसद यूसुफ पठान, 'मुर्शिदाबाद में लोग...'
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ अरेस्ट वारंट, संपत्ति जब्त करने का आदेश
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ अरेस्ट वारंट, संपत्ति जब्त करने का आदेश
'निष्पक्ष रहने के लिए...', पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, क्या-क्या कहा?
'निष्पक्ष रहने के लिए...', पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, क्या-क्या कहा?
75 साल में पहली बार, भारत ने फाइनल में चैंपियन टीम को रौंदकर जीता गोल्ड
75 साल में पहली बार, भारत ने फाइनल में चैंपियन टीम को रौंदकर जीता गोल्ड
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
वोटर लिस्ट से कटे नाम क्या दोबारा जुड़ेंगे? EC का SIR हो चुके 20 राज्यों के लिए बड़ा कदम
वोटर लिस्ट से कटे नाम क्या दोबारा जुड़ेंगे? EC का SIR हो चुके 20 राज्यों के लिए बड़ा कदम
इस देश में AI को चेहरा बेच मोटी कमाई कर रहे लोग, कितना सुरक्षित यह धंधा?
इस देश में AI को चेहरा बेच मोटी कमाई कर रहे लोग, कितना सुरक्षित यह धंधा?
पब्लिक Wi-Fi इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
पब्लिक Wi-Fi इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget