एक्सप्लोरर

AICTE Permission: ग्रेजुएशन के मार्क्स पर MBA, PGDM में होगा एडमिशन, AICTE ने दी अनुमति

एमबीए और पीजीडीएम में एडमिशन अब स्नातक अंकों के आधार पर लिया जाएगा. इसके लिए AICTE ने अनुमति प्रदान कर दी है.

MBA and PGDM admission 2020: इस साल एमबीए और पीजीडीएम पाठ्यक्रमों में एडमिशन प्रवेश परीक्षा के आधार पर नहीं बल्कि स्नातक परीक्षा के मार्क्स के आधार पर होगा. इसके लिए ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) ने अनुमति प्रदान की है. कोरोना (COVID-19) संकट को देखते हुए AICTE ने यह फैसला लिया है. इस फैसले के बाद स्नातक परीक्षा में सफल स्टूडेंट्स बिना किसी टेस्ट के  MBA और PGDM में दाखिला ले सकेंगें.

एआईसीटीई के सदस्य सचिव राजीव कुमार ने बताया कि यह अनुमति केवल शैक्षिक सत्र - 2020-21 के लिए ही रहेगी. यह नियम इसके आगे लागू नहीं रहेगा.

विदित है कि एमबीए और पीजीडीएम कोर्सेस में एडमिशन के लिए अखिल भारतीय स्तर पर कई प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाती थी. ये प्रवेश परीक्षाएं विभिन्न राज्य अपने –अपने लेवल पर लेती थी. इनमें CAT, XAT, CMAT, ATMA, MAT, GMAT और कॉमन एंट्रेस टेस्ट जैसी परीक्षाएं शामिल हैं. परन्तु इस साल कोरोना महामारी के चलते MBA  और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (PGDM) पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम नहीं करवाए जा रहें हैं.

ऐसे में AICTE नियंत्रक संस्था होने के साथ –साथ यह संस्थाओं को सुविधा देने की भूमिका भी निभा रही है. MBA और PGDM कोर्सों में स्नातक परीक्षा के मार्क्स के आधार पर एडमिशन होने से न केवल संस्थाओं को फायदा मिल रहा है बल्कि स्टूडेंट्स भी इससे लाभान्वित हो रहें हैं.

राजीव कुमार ने आगे कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए MBA और PGDM कोर्स कराने वाले संस्थानों को ग्रेजुएशन के मार्क्स के आधार पर छात्रों को एडमिशन देने की अनुमति होगी. संस्थान स्टूडेंट्स की एक मेरिट लिस्ट तैयार करें और मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन लें. इससे एडमिशन में  एक पारदर्शी व्यवस्था बनी रहेगी. हालाँकि उन स्टूडेंट्स को एडमिशन में प्राथमिकता दी जायेगी जिन्होंने कोई प्रवेश परीक्षा पास की है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTA ने खोली RMS CET 2026 की करेक्शन विंडो, जानें किन डिटेल्स में कर सकेंगे बदलाव?
NTA ने खोली RMS CET 2026 की करेक्शन विंडो, जानें किन डिटेल्स में कर सकेंगे बदलाव?
UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 
UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 
UPSC ने जारी किया संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का शेड्यूल, जनवरी में प्रीलिम्स
UPSC ने जारी किया संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का शेड्यूल, जनवरी में प्रीलिम्स
10वीं पास खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, दक्षिण पूर्व रेलवे में आई भर्ती
10वीं पास खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, दक्षिण पूर्व रेलवे में आई भर्ती

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
Embed widget