एक्सप्लोरर

CBSE-CISCE के बाद बिहार बोर्ड भी करेगा सिलेबस में कटौती, यहां पढ़ें डिटेल्स

कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते बिहार बोर्ड ने भी CBSE {सीबीएसई} और CISCE {सीआईएससीई} की तरह पाठ्यक्रम में कटौती का फैसला किया है. इसकी मंजूरी के लिए प्रस्ताव को सरकार के पास भेज दिया गया है.

Bihar board Syllabus 2020: कोरोना महामारी और उसके कारण किए गए लॉक डाउन की वजह से बच्चों की बाधित हुई पढ़ाई को देखते हुए अब बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) ने भी सिलेबस को कम करने के लिए अपना प्रस्ताव सरकार के पास भेज दिया है. फ़िलहाल सरकार के पास भेजे गए इस प्रस्ताव पर अभी कोई फैसला नहीं  किया गया है.

कटौती पर फैसला लेने के लिए प्रस्ताव को भेजा गया एससीआरटी के पास

सेलेबस में कटौती सम्बन्धी मामले पर फैसला लेने के लिए अभी प्रस्ताव को राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् (एससीआरटी) और दूसरे शिक्षाविदों के पास अध्ययन के लिए भेजा गया है. जिसमें एससीआरटी के विशेषज्ञ और दूसरे शिक्षाविद इस बात का अध्ययन करेंगे कि सेलेबस में कटौती करने से छात्रों को आगे उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोई समस्या न हो. क्योंकि हर साल बड़ी संख्या में बिहार के छात्र नीट, जेईई, एनईईटी और सीएलटी जैसी कई तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेते हैं. इन्हीं प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सेलेबस में कटौती करने का कोई फैसला किया जाएगा.

एससीआरटी के विशेषज्ञ और शिक्षाविद इस बात का भी अध्ययन करेंगे कि किस विषय से कितने फीसद भाग को कम किया जाय. वहीँ प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. 10वीं कक्षा (मैट्रिक) के लिए फॉर्म भरने की तारीख 18 अगस्त से लेकर 28 अगस्त 2020 तक जबकि 12वीं कक्षा के लिए फॉर्म भरने की तारीख 17 अगस्त से लेकर 27 अगस्त 2020 तक तय की गयी है.

कई राज्य कर चुके हैं अपने सेलेबस में 30 फीसद की कटौती- कोरोना महामारी की वजह से छात्रों की पढ़ाई बाधित होने के मद्देनजर काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) और सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) अपने 9वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के सेलेबस में 30 फ़ीसदी तक कटौती कर चुके हैं. सीबीएसई के बाद महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों की सरकारों ने अपने सेलेबस में कटौती करने का फैसला ले लिया है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget