एक्सप्लोरर

DU Admission 2021: आज से UG कोर्सेज के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू, DU ने जारी की हैं गाइडलाइन्स

दिल्ली यूनिवर्सिटी आज से ऑनलाइन मोड में UG एडमिशन प्रोसेस शुरू कर रही है. डीयू ने निर्देशों का एक सेट भी जारी किया है जिसका उम्मीदवारों को एडमिशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पालन करना होगा.

दिल्ली यूनिवर्सिटी पहली कट-ऑफ लिस्ट के तहत सोमवार 4 अक्टूबर 2021 यानी आज से अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर रहा है. पिछली बार की तरह इस साल भी पूरा प्रोसेस ऑनलाइन है, यानी छात्रों को एडमिशन फॉर्मेलिटी पूरी करने के लिए कैंपस में आने की कोई जरूरत नही है. विश्वविद्यालय ने पहली कट-ऑफ लिस्ट 1 अक्टूबर को घोषित की थी. अब एडमिशन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है और 6 अक्टूबर तक चलेगी.

कट ऑफ हाई और सीटें सीमित हैं
यूनिवर्सिटी की एडमिशन कमेटी के अध्यक्ष प्रोफेसर राजीव गुप्ता ने छात्रों को एडमिशन प्रोसेस शुरू होने के पहले घंटे के भीतर और लास्ट के कुछ घंटों के भीतर आवेदन ना करने की सलाह दी है, क्योंकि यही वह समय होता है जब पोर्टल पर काफी ट्रैफिक होता है. उन्होंने ये भी कहा कि, “हम छात्रों को आवेदन करने और फीस का भुगतान करने के लिए पर्याप्त समय दे रहे हैं. इसलिए उन्हें सावधान रहना चाहिए और जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. छात्रों को एडमिशन रद्द करने से पहले स्थिति की समीक्षा करनी चाहिए. सीटें सीमित हैं और कट-ऑफ काफी हाई है इसलिए अगर उन्हें किसी कॉलेज में एडमिशन मिल गया है, तो उन्हें इसे कैंसल नहीं करना चाहिए.”

आठ कॉलेजों में 10 कोर्सेज की कट-ऑफ 100 प्रतिशत है
गौरतलब है कि लगभग 70,000 सीटों पर एडमिशन के लिए आठ कॉलेजों में 10 कोर्सेज के लिए कट-ऑफ शत-प्रतिशत है. डीयू ने एडमिशन प्रक्रिया के लिए कुछ दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं. जिनके अनुसार, उम्मीदवार को एक विशेष कट ऑफ के दौरान एक कॉलेज में केवल एक प्रोग्राम का सिलेक्शन करने की अनुमति है, और एक पर्टिकुलर कटऑफ में कई प्रोग्राम्स और कॉलेजों का चयन करने की अनुमति नहीं है.

एडमिशन के लिए यूनिवर्सिटी ने जारी की है गाइडलाइन्स

  1. आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को अपने मार्क्स और एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए. वे एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के लिए इंफॉर्मेशन बुलेटिन को रेफर कर सकते हैं.
  2. कट-ऑफ के लिए आवेदन करते समय, उम्मीदवार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसके बेस्ट 4 के मार्क्स या बेस्ट 3 के मार्क्स घोषित की गई कट-ऑफ के भीतर होने चाहिए. उदाहरण के लिए, यदि किसी कॉलेज में किसी कोर्स की पहली कट-ऑफ लिस्ट में 98 प्रतिशत और दूसरी लिस्ट में 97 प्रतिशत है, तो दूसरी कट-ऑफ में प्रोग्राम के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार का बेस्ट 4  दूसरी लिस्ट में 97 प्रतिशत के बराबर से अधिक लेकिन 98 प्रतिशत से कम होना चाहिए.
  3. अगर कोई उम्मीदवार पहले या दूसरे राउंड में एडमिशन के लिए एलिजिबल है, लेकिन किसी वजह से आवेदन नहीं कर सका है तो उसे स्पेशल कट-ऑफ एडमिशन राउंड में आवेदन करने का एक और मौका मिलेगा.
  4. एक उम्मीदवार को एक पर्टिकुलर एडमिशन राउंड  के दौरान केवल एक प्रोग्राम और कॉलेज चुनने की अनुमति है. एक पर्टिकुलर कट-ऑफ में कई प्रोग्राम्स और कॉलेजों का चयन करने की अनुमति नहीं दी गई है. साथ ही, उन्हें कट-ऑफ एडमिशन राउंड के दौरान प्रोग्राम और कॉलेज कॉम्बिनेशन बदलने की इजाजत नहीं है.
  5. डीयू एडमिशन के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने डैशबोर्ड पर लॉग इन करना होगा ताकि वे कोर्सज और कॉलेज का चयन कर सकें, जिसमें वे एडमिशन का दावा करना चाहते हैं.
  6. आवेदन प्राप्त करने के बाद, कॉलेज उम्मीदवारी को स्वीकृत या अस्वीकार करने के लिए आवेदन और अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन करेंगे.
  7. अगर किसी उम्मीदवार ने जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा नहीं किए हैं, तो संबंधित कॉलेज द्वारा उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी या फोन पर उनसे संपर्क किया जाएगा.
  8. जिन उम्मीदवारों के आवेदन 'प्रिंसिपल द्वारा अप्रूव्ड' हैं, उन्हें निर्धारित समय के भीतर प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा.
  9. एडमिशन लेने के बाद, छात्रों को एक ऑनलाइन डिक्लेरेशन फॉर्म पर साइन करना होगा, जिसमें कहा गया है, “मेरे द्वारा प्रदान की गई सभी जानकारी सही है. अगर मेरे द्वारा प्रदान की गई कोई भी जानकारी झूठी पाई जाती है और/या मेरे द्वारा प्रस्तुत डॉक्यूमेंट्स द्वारा समर्थित नहीं है, तो मैं समझता हूं कि एडमिशन तुरंत रद्द कर दिया जाएगा और कोई शुल्क वापस नहीं किया जाएगा. मैं विश्वविद्यालय और कॉलेज द्वारा निर्धारित सभी रूल्स और रेगुलेशन का पालन करूंगा."
  10. अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट्स को कॉलेजों द्वारा फिजिकल रूप से वेरीफाई किया जाएगा. अगर किसी भी लेवल पर यह पाया जाता है कि किसी उम्मीदवार ने झूठे, मनगढ़ंत या गलत डॉक्यूमेंट जमा किए हैं, तो बिना किसी पूर्व सूचना के एडमिशन फौरन कैंसल कर दिया जाएगा. ऐसे मामलों में कोई शुल्क वापस नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

UP TET 2021: यूपी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का नोटिफिकेशन जारी, 7 अक्टूबर से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया

BSSC Recruitment 2021: बिहार में माइंस इंस्पेक्टर के सैकड़ों पदों पर निकली भर्तियां, जान लीजिए आवेदन का तरीका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेईई एडवांस्ड में तीन अटेम्प्ट की मांग, मौजूदा नियम बदलने पर उठे सवाल
जेईई एडवांस्ड में तीन अटेम्प्ट की मांग, मौजूदा नियम बदलने पर उठे सवाल
यूपी के युवाओं को सौगात, स्कॉलरशिप से लेकर नौकरी तक कई बड़े ऐलान 
यूपी के युवाओं को सौगात, स्कॉलरशिप से लेकर नौकरी तक कई बड़े ऐलान 
बैंक ऑफ बड़ौदा की कंपनी में 2049 पदों पर भर्ती, 30 सितंबर तक करें आवेदन
बैंक ऑफ बड़ौदा की कंपनी में 2049 पदों पर भर्ती, 30 सितंबर तक करें आवेदन
राम मंदिर के CEO जितेंद्र मिश्रा कितने पढ़े-लिखे, जानें उनकी एजुकेशन
राम मंदिर के CEO जितेंद्र मिश्रा कितने पढ़े-लिखे, जानें उनकी एजुकेशन

वीडियोज

Ragini एक पैर खराब, फिर भी पढ़ाई का जुनून, रागिनी ने DM से मांगी साइकिल
श्मशान की नरभक्षी अघोरी 'साक्षात'!
यूपी की सियासत में 'AI वॉर'...मर्यादा तार-तार
ईरानी बच्चों के जान के दुश्मन ट्रंप?
सड़कों के गड्ढों में फंसा 'विकास'! पहली बारिश में गंगा एक्सप्रेसवे बेहाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश ड्रोन से करेगा भारत की जासूसी? बॉर्डर के नजदीक शुरू किया ट्रेनिंग स्कूल
बांग्लादेश ड्रोन से करेगा भारत की जासूसी? बॉर्डर के नजदीक शुरू किया ट्रेनिंग स्कूल
गणेशोत्सव में रात 12 बजे तक चलेगा DJ, AIMIM के विरोध पर मंत्री बोले- 'दंगा भड़काना चाहते हैं?'
गणेशोत्सव में रात 12 बजे तक चलेगा DJ, AIMIM के विरोध पर मंत्री बोले- 'दंगा भड़काना चाहते हैं?'
कांग्रेस की 'टुकड़े-टुकड़े' वाली सोच, राम मंदिर CEO पर मचे बवाल के बीच BJP का पलटवार
कांग्रेस की 'टुकड़े-टुकड़े' वाली सोच, राम मंदिर CEO पर मचे बवाल के बीच BJP का पलटवार
PCB चीफ मोहसिन नकवी ने 7 खिलाड़ी और 2 कोच बदलने पर तोड़ी चुप्पी
PCB चीफ मोहसिन नकवी ने 7 खिलाड़ी और 2 कोच बदलने पर तोड़ी चुप्पी
अजय देवगन की 'दृश्यम द कन्क्लूजन' के ट्रेलर को CBFC से मिली मंजूरी, जानें- कब और कहां होगा रिलीज?
'दृश्यम द कन्क्लूजन' के ट्रेलर को CBFC से मंजूरी, जानें- कब होगी रिलीज?
जोधपुर निकाय चुनाव: टिकट नहीं मिला तो गजेंद्र शेखावत से लिपटकर कार्यकरता
जोधपुर निकाय चुनाव: टिकट नहीं मिला तो गजेंद्र शेखावत से लिपटकर कार्यकरता
PM मोदी-पेजेशकियन की मीटिंग से भड़का US, बोला- 'ईरान की मदद की तो...'
PM मोदी-पेजेशकियन की मीटिंग से भड़का US, बोला- 'ईरान की मदद की तो...'
Best Friend In Love: इन इशारों से समझें, आपसे प्यार करने लगी है आपकी स्कूल वाली दोस्त
इन इशारों से समझें, आपसे प्यार करने लगी है आपकी स्कूल वाली दोस्त
Embed widget