एक्सप्लोरर

Penthouse: पेंटहाउस क्या होता है, अमीरों के बीच तेजी से हो रहा है पॉपुलर

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के मुताबिक, पेंटहाउस (Penthouse) का मतलब एक बड़ी सी इमारत के टॉप पर बना एक आरामदायक बड़े-बड़े कमरों का शानदार फ्लैट होता है.

पेंटहाउस, एक ऐसा शब्द है जो पिछले कुछ सालों में हमें सुनने को खूब मिला है. यह शब्द ज्यादातर आपको अमीर लोगों से जुड़ी खबरों में ही मिलता है. जैसे कि सलमान खान ने यहां पेंटहाउस लिया, फलां बिजनेसमैन ने वहां पेंटहाउस लिया. लेकिन क्या कभी आपने जानने की कोशिश की कि आखिर ये पेंटहाउस होता क्या है. आम घरों या बंगले से यह कितना अलग होता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इसी के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देंगे. 

क्या होता है पेंटहाउस

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के मुताबिक, पेंटहाउस का मतलब एक बड़ी सी इमारत के टॉप पर बना एक आरामदायक बड़े-बड़े कमरों का फ्लैट. 3BHK और 4 बीएचके फ्लैट से पेंटहाउस में जगह कहीं ज्यादा होती है. यही वजह है कि इसे ज्यादातर अमीर लोग ही खरीदते हैं. दरअसल, यह एक बिल्डिंग में सबसे टॉप का फ्लोर होता है, इस वजह से पूरी बिल्डिंग में सिर्फ एक ही पेंटहाउस बन सकता है. इसकी वजह से पेंटहाउस की कीमत अन्य फ्लैट और घरों के मुकाबले काफी ज्यादा होती है.

इसमें कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं

पेंटहाउस में आपको फैन्सी इनडोर फीटिंग्स, हाई-टेक कमांड डिवाइसेज जैसी सुविधाएं मिलती हैं. इसके साथ ही इसे लग्जरी बनाने के लिए इसमें कई तरह की और हाईटेक सुविधाएं जोड़ दी जाती हैं. पेंटहाउस में आपको एक शानदार खुली छत मिलती है, जिसकी कामना बड़े-बड़े शहरों में रहने वाला हर शख्स करता है. इसके साथ ही कई बार आपको एक पेंटहाउस में स्वीमिंग पूल और शानदार टेरिस गार्डेन भी मिलता है. जिम, बड़े-बड़े बाथरूम और कई और अन्य सुविधाएं भी आपको इसी पेंटहाउस में देखने को मिलती हैं.

कितनी होती है पेंटहाउस की कीमत

घर बेचने और खरीदने वाली वेबसाइट हाउसिंग डॉटकॉम के मुताबिक, अगर आप मुंबई में एक पेंटहाउस खरीदना चाहते हैं तो आपको कम से कम 20 करोड़ से 100 करोड़ रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं. वहीं गुड़गांव या नोएडा जैसे शहर में आप पेंटहाउस खरीदना चाहते हैं तो यहां भी कीमत कम से कम 6 से 12 करोड़ रुपए के आस पास है. हालांकि, छोटे शहरों में आपको पेंटहाउस फिलहाल देखने को कम मिलते हैं. मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, नोएडा, गुरुग्राम जैसे शहरों में अभी इसकी डिमांड बहुत ज्यादा है.

ये भी पढ़ें: भारतीय हीरे ने बना दिया इसे दुनिया की सबसे महंगी अंगूठी, कीमत 600 करोड़ से ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इतने बड़े इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को कैसे किया गया था लॉन्च, किस तकनीक का हुआ था इस्तेमाल?
इतने बड़े इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को कैसे किया गया था लॉन्च, किस तकनीक का हुआ था इस्तेमाल?
Devendra Mahto Hunger Strike: बिना खाए-पिए कितने दिन जिंदा रहता है इंसान, इस दौरान शरीर में क्या होता है?
बिना खाए-पिए कितने दिन जिंदा रहता है इंसान, इस दौरान शरीर में क्या होता है?
हर साल मिड-डे मील पर कितना पैसा होता है खर्च? पाकिस्तान से कितना ज्यादा
हर साल मिड-डे मील पर कितना पैसा होता है खर्च? पाकिस्तान से कितना ज्यादा
15 August Boondi Ladoo History: 15 अगस्त पर बूंदी ही क्यों बांटी जाती है? कहां से हुई थी इसकी शुरूआत
15 अगस्त पर बूंदी ही क्यों बांटी जाती है? कहां से हुई थी इसकी शुरूआत

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget