एक्सप्लोरर

10th Board Exam Result: CBSE के अलावा और किन राज्यों के बोर्ड ने अब तक असेसमेंट क्राइटेरिया जारी किया है, यहां है लिस्ट

10th Board Exam Result: कोरोना संक्रमण की भयानक रफ्तार को देखते हुए सीबीएसई समेत कई राज्यों के बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी है. वहीं सीबीएसई, ओडिशा, महाराष्ट्र, जम्मू और कश्मीर, हरियाणा और तेलंगाना ने कक्षा 10 के छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर प्रमोट किये जाने की घोषणा भी कर दी है.

कई राज्यों ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों के चलते 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) और ओडिशा, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना सहित कई राज्यों के बोर्ड ने 10 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द किया है.
 
सीबीएसई और ओडिशा सहित कई अन्य बोर्डों ने स्टूडेंट्स को पास करने का क्राइटेरिया जारी कर दिया है. जिसके आधार पर कक्षा 10 के छात्रों को उनकी रद्द परीक्षाओं के लिए मूल्यांकन किया जाएगा. वहीं हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र जैसे कई बोर्डों द्वारा मूल्यांकन मानदंडों की घोषणा करना अभी बाकी है.
 
सीबीएसई 10वीं क्लास असेसमेंट क्राइटेरिया
सीबीएसई ने रद्द की गई 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए मूल्यांकन मानदंड की घोषणा की है. कक्षा 10 वीं के स्टूडेंट्स के लिए 100 में से 20 अंक इंटरनल असेसमेंट के आधार पर निर्धारित किए गए हैं जबकि 80 अंक वर्ष भर में आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के आधार पर निर्धारित किए गए हैं. बोर्ड की नीति के मुताबिक हर सब्जेक्ट में 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन और 80 अंक पूरे साल के दौरान हुईं विभिन्न परीक्षाओं जैसे पीरियोडिक टेस्ट, हॉफ ईयरली और मिड टर्म एग्जाम और प्री-बोर्ड एग्जाम के आधार पर दिए जाएंगे.

 
दिल्ली कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा परिणाम
डायरेक्टोरेट ऑफ एजुकेशन (DoE) ने मंगलवार को सरकार द्वारा संचालित और सहायता प्राप्त स्कूलों को 2020-21 के शैक्षणिक सत्र के लिए मार्क्स के टैब्यूलेशन हेतु CBSE नोटिफिकेशन का पालन करने के लिए कहा है.  सीबीएसई ने 10 मई को कक्षा 10 के छात्रों के लिए वैकल्पिक मूल्यांकन मानदंड की घोषणा की थी और दिल्ली सरकार के निर्देश उसी पर आधारित होंगे.
 
BSE ओडिशा कक्षा 10वीं मूल्यांकन मानदंड
बोर्ड द्वारा जारी क्राइटेरिया के अनुसार, मूल्यांकन कक्षा 9 और कक्षा 10 के अंकों के आधार पर किया जाएगा. बोर्ड पिछले चार वर्षों की एचएससी परीक्षा में स्कूल की परफॉर्मेंस को भी देखेगा. "नियमित" और "अर्ध-नियमित" छात्रों को 9वीं क्लास की वार्षिक परीक्षा, हाफ ईयरली परफॉर्मेंस और 10वीं क्लास के प्रैक्टिस टेस्ट के आधार पर मार्क्स दिए जाएंगे. परिणाम में 9वीं क्लास के प्राप्तांको को 40 प्रतिशत और कक्षा 10वीं के प्रैक्टिस टेस्ट का 60 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा. जो स्टूडेंट्स अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं होंगे उन्हें परिस्थिति अनुकूल होने पर ऑफलाइन परीक्षा में बैठने का ऑप्शन भी दिया जाएगा.  

JKBOSE 10वीं बोर्ड एग्जाम
जम्मू और कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (JKBOSE) ने JKBOSE कक्षा 10वीं की बची हुई परीक्षा रद्द कर दी है. JKBOSE स्टूडेंट्स को इंटरनल असेसमेंट और बोर्ड परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रमोट करेगा जो पहले ही एकेडेमिक ईयर के दौरान आयोजित की जा चुकी हैं. छात्रों का मूल्यांकन बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के साथ स्कूल के असेसमेंट के पार्ट के रूप में सबमिट किए गए असाइनमेंट और प्रोजेक्ट के आधार पर किया जाएगा.
 
BSEH हरियाणा 10 वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट
हरियाणा बोर्ड इंटरनल असेसमेंट के आधार पर रद्द हुई परीक्षा के लिए BSEH कक्षा 10 वीं के परिणाम जारी करेगा.

तेलंगाना कक्षा 10वीं का  परिणाम
स्कूल शिक्षा विभाग, तेलंगाना ने घोषणा की है कि सभी एसएससी या कक्षा 10 के छात्रों को इंटरनल असेसमेंट के आधार पर पास घोषित किया जाएगा.  इंटरनल असेसमेंट के 20 फीसदी मार्क्स को 100 फीसदी भी किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें

National Test Abhyas App: जानें क्या है नेशनल टेस्ट अभ्यास ऐप और कैसें करें इस App से NEET और JEE मेन जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

UKPSC PA Mains 2019 के लिए आब्जेक्शन विंडो खुली, कैंडिडेट्स 18 मई तक दर्ज करा सकते हैं अपनी आपत्ति


 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में कैसे मिलता है एडमिशन, कम से कम कितने नंबर आना जरूरी?
जामिया में कैसे मिलता है एडमिशन, कम से कम कितने नंबर आना जरूरी?
करवा चौथ पर कहां बंद रहेंगे स्कूल? जानें राज्यों की अलग-अलग व्यवस्था
करवा चौथ पर कहां बंद रहेंगे स्कूल? जानें राज्यों की अलग-अलग व्यवस्था
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
बड़ी खबर: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget