एक्सप्लोरर

Waqf Bill: 'BJP अपने कुछ कट्टर समर्थकों के तुष्टिकरण के लिए...', RJD और जनसुराज के बाद VIP ने भी किया AIMPLB का समर्थन

Dev Jyoti: वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि बीजेपी दरअसल देश में तानाशाही थोपना चाहती है, जिसे देश के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे. यह बिल राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए अच्छा नहीं है.

VIP Supported AIMPLB: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर वक्फ बिल के खिलाफ गर्दनीबाग धरनास्थल पर आज बड़ी संख्या में लोग धरना पर बैठे और प्रदर्शन किया. इस कार्यक्रम में विकासशील इंसान पार्टी ने भी शिरकत की और इस विरोध का समर्थन किया. वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि वक्फ बिल संविधान से मिले मजहबी स्वतंत्रता का उल्लंघन होगा. बीजेपी अपने हताश, निराश और कुछ कट्टर समर्थकों का तुष्टिकरण के लिए यह विधेयक ला रही है.

'अंबेडकर के संविधान के विरोध में है बिल'

धरनास्थल पर पहुंचे वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि हमारे नेता मुकेश सहनी इस बिल का शुरू से विरोध कर रहे हैं. मुकेश सहनी का कहना है कि यह बिल भीमराव अंबेडकर के संविधान के विरोध में है. उन्होंने कहा कि इस बिल को लाकर केंद्र धर्म और आस्था पर हमला कर रही है.

वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा "बीजेपी दरअसल देश में तानाशाही थोपना चाहती है, जिसे देश के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे. यह बिल राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए अच्छा नहीं है, इसलिए हम इसका विरोध करते हैं और करते रहेंगे. सरकार को किसी हाल में इसे लागू नहीं करने देंगे."

दरअसल ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) की ओर से आज वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन किया जा रहा है. पटना में भी इसका जोरदार विरोध हुआ. आरजेडी और जन सुराज पार्टी के अलावा वीआईपी ने भी इसका समर्थन किया है. इन तमाम पार्टियों के नेता बुधवार को गर्दनीबाग धरनास्थल पर पहुंचे और बिल के खिलाफ केंद्र सरकार को जमकर घेरा. 

विधेयक पर जेडीयू ने क्या कहा?

वहीं बिहार में सेक्यूलर पार्टियों की एकजुटता को देख कर केंद्र सरकार की सहयोगी जेडीयू भी सामने आई और अपना स्टैंड साफ किया. पार्टी नेता खालिद अनवर ने कहा कि सीएम नीतीश ने पहले ही कहा था कि इस विधेयक पर स्टेकहोल्डर्स से बातचीत करनी चाहिए और उनकी राय को शामिल करना चाहिए. देश के सभी मुसलमान को आश्वस्त करता हूं कि उनकी शंकाओं को दूर किए बगैर यह बिल कानून का रूप नहीं लेगा.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'तेजस्वी यादव को लेकर कोई कन्फ्यूजन नहीं', कांग्रेस MLA ने कर दिया अपने ही प्रभारी अल्लावरु के बयान का विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
बांकीपुर: RJD का वोट भी प्रशांत किशोर को गया? BJP का खुलासा!
बांकीपुर: RJD का वोट भी प्रशांत किशोर को गया? BJP का खुलासा!
बांकीपुर उपचुनाव: कम मतदान पर भिड़े नेता, किसकी होगी जीत?
बांकीपुर उपचुनाव: कम मतदान पर भिड़े नेता, किसकी होगी जीत?
Gen-Z के फैन हुए खेसारी लाल, बोले- 'दिल से गुजारिश है कि…'
Gen-Z के फैन हुए खेसारी लाल, बोले- 'दिल से गुजारिश है कि…'

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
Embed widget