एक्सप्लोरर

Navi Mumbai Onion Price: नवी मुंबई में प्याज की कीमतों में आई भारी गिरावट, APMC बाजार समिति ने दी नए रेट की जानकारी

Onion APMC: मंडी में अत्यधिक प्याज की उपलब्धता के कारण वाशी में कृषि उपज बाजार समिति APMC बाजार में मंगलवार को प्याज-आलू की मंडी में करीब 180 वाहन प्याज से लदे नजर आए, प्याज के भाव में भारी गिरावट

Onion Prices Drop At  APMC: देश के सबसे बड़े प्याज उत्पादक प्रदेश (देश में  कुल 40 प्रतिशत प्याज की आपूर्ति महाराष्ट्र से की जाती है) महाराष्ट्र में किसान प्याज के दाम को लेकर बड़े संकट का सामना कर रहे हैं. वाशी में कृषि उपज बाजार समिति (APMC) के मुताबिक प्याज-आलू बाजार में प्याज की भारी आपूर्ति से कीमतों में तेजी से गिरावट आई है. बाजार में मंगलवार (29 मार्च) को प्याज-आलू मंडी में करीब 180 वाहन प्याज से लदे नजर आए.

प्याज के दाम गिरकर 8 से 10 रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं
थोक बाजार में प्याज के दाम जो 12 से 14 रुपये प्रति किलो के आसपास पहुंच गए थे, वो फिर से 8 से 10 रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं. अच्छी आवक से थोक और खुदरा दोनों बाजारों में इसकी कीमतों में गिरावट आई है. व्यापारी ने कहा, "नए प्याज का वार्षिक सीजन शुरू हो चुका है और आलू का सबसे बड़ा थोक बाजार पिछले सप्ताह आ गया है." इस समय बड़े प्याज की कीमत 9-11 रुपये प्रति किलो चल रही है. हालांकि, छोटे वाले लगभग 7-9 रूपय प्रति किलोग्राम की कम कीमत पर उपलब्ध हैं.

ग्राहक का इंतजार कर रहा प्याज

बता दें कि किसान के खेतों में प्याज की फसल साल में दो बार होती है. प्याज की फसल के साथ ही उम्मीदें भी किसान की बंधी रहती है कि उसकी आमदनी बढ़ेगी. लेकिन किसान के खेत में उगने वाला प्याज किसान के ही आंखों में आंसू ला रहा है. क्योंकि किसान के खेतों में उगने वाला प्याज ग्राहक का इंतजार कर रहा है, क्योंकि व्यापारी बाजार में प्याज की कीमत कम होने के चलते खरीदारी करने नहीं पहुंच रहे हैं. साथ ही किसानों के खेतों में पड़ा प्याज सड़ने की तैयारी में हैं.

ये भी पढ़ें: Gori Nagori profile: डांस करने से रोकता रहा परिवार लेकिन नहीं मानी हार, जानें- हरियाणा-राजस्थान की शकीरा गोरी नागोरी कैसे हुई फेमस?

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget