एक्सप्लोरर

Zomato: शेयर मार्केट में भारी गिरावट के बावजूद कमाल का प्रदर्शन कर रहा जोमाटो स्टॉक, 2 फीसदी से ज्यादा उछला

Zomato Share Price: सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को भारी गिरावट आई है. मगर, इससे जोमाटो के शेयरों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है. वह लगातार ऊपर जा रहा है.

Zomato Share Price: फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमाटो (Zomato) के शेयर शुक्रवार को कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के सेंसेक्स (Sensex) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भारी गिरावट के बावजूद जोमाटो का शेयर ऊपर जा रहा है. दोपहर 12.45 तक निफ्टी 225 प्वॉइंट और सेंसेक्स 771 प्वॉइंट नीचे गिर चुके थे. इस भारी गिरावट के बावजूद जोमाटो का शेयर 2 फीसदी से ज्यादा ऊपर जाकर 260 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है. 

सेंसेक्स लगभग 1 फीसदी और निफ्टी 0.90 फिसदी लुढ़का

शुक्रवार को सेंसेक्स 81377 प्वॉइंट और निफ्टी 24923 प्वॉइंट पर कारोबार कर रहे थे. सेंसेक्स में लगभग 1 फीसदी और निफ्टी 0.90 फिसदी लुढ़क चुके हैं. हालांकि, जोमाटो का स्टॉक 254 रुपये से 262 रुपये के बीच कारोबार कर रहा है. जोमाटो का स्टॉक अपने 5, 10 और 20 दिन के शॉर्ट टर्म सिंपल मूविंग एवरेज (SMA) और 50, 100 और 300 दिन के लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज से भी आगे जाकर कारोबार कर रहा है. लाइव मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, स्टॉक का एसएमए कुछ इस प्रकार है. 

दिन       एसएमए

5          248.04

10       253.61

20       257.65

50       233.77

100     191.31

300    182.87
Zomato: शेयर मार्केट में भारी गिरावट के बावजूद कमाल का प्रदर्शन कर रहा जोमाटो स्टॉक, 2 फीसदी से ज्यादा उछला

जोमाटो में एफआईआई होल्डिंग सबसे ज्यादा 

रिपोर्ट के अनुसार, जोमाटो का रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) 1.76 फीसदी है. इसका प्राइस टू अर्निंग (P/E) 375.80 है. इस स्टॉक के 274.56 रुपये तक जाने की उम्मीद जताई जा रही है. जोमाटो में प्रमोटर होल्डिंग 0 फीसदी, म्युचुअल फंड होल्डिंग 12.52 फीसदी और एफआईआई होल्डिंग 54.11 फीसदी है. 

मिलाजुला प्रदर्शन कर रहीं प्रतिस्पर्धी कंपनियां 

जोमाटो के शेयर की कीमत शुक्रवार को 2.1 फीसदी बढ़ी है. इसकी प्रतिस्पर्धी कंपनियों के स्टॉक ने मिला-जुला प्रदर्शन किया है. विप्रो (Wipro) और फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस (Firstsource Solutions) जैसी कंपनियों के स्टॉक नीचे जा रहे हैं. हालांकि, इंफो एज इंडिया (Info Edge India) और एक्लेरक्स सर्विसेज (Eclerx Services) आगे बढ़ रहे हैं. जोमाटो के सीईओ दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) हैं. 

ये भी पढ़ें Dating Leave: प्यार के आड़े नहीं आएगा दफ्तर, डेट पर जाने के लिए मिलेगी छुट्टी, अनोखी लीव पॉलिसी लाई कंपनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air India: हवाई टिकटों पर 20% की छूट, जानिए कैसे मिलेगा एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट
हवाई टिकटों पर 20% की छूट, जानिए कैसे मिलेगा एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट
Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?
Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
GenZ कैंडिडेट ने ठुकराई 1 करोड़ रुपये की नौकरी, वजह जान हो जाएंगे हैरान
GenZ कैंडिडेट ने ठुकराई 1 करोड़ रुपये की नौकरी, वजह जान हो जाएंगे हैरान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget