एक्सप्लोरर

Dating Leave: प्यार के आड़े नहीं आएगा दफ्तर, डेट पर जाने के लिए मिलेगी छुट्टी, अनोखी लीव पॉलिसी लाई कंपनी

Tinder Leave: कंपनी की इस पहल के बाद उसके कर्मचारी डेट पर जाने के लिए छुट्टी ले पाएंगे और उस दिन के लिए उनकी सैलरी से कोई कटौती भी नहीं होगी...

कामकाजी युवाओं के साथ कई बार ऐसी समस्या आती होगी, जब उन्हें दफ्तर और काम के प्रेशर में अपने लिए समय नहीं मिल पाता होगा. कंपनियां अक्सर वर्क-लाइफ बैलेंस के लिए तरह-तरह के उपाय करती हैं. इस कंपनी ने तो अपने कर्मचारियों को वर्क-लाइफ बैलेंस देने के लिए एक ऐसी पहल शुरू कर दी है, जिसकी चर्चा दुनिया भर में होने लगी है.

यह कंपनी देगी सैलरी के साथ डेट करने की छुट्टी

यह शुरुआत की है थाईलैंड की एक कंपनी ने, जिसका नाम है व्हाइटलाइन ग्रुप. यह कंपनी मार्केटिंग एजेंसी के तौर पर काम करती है. स्ट्रेट टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने अपने कर्मचारियों को डेट पर जाने के लिए पेड लीव देने का ऐलान किया है. इसके तहत कंपनी के कर्मचारी अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाने के लिए कंपनी से लीव ले सकेंगे और उस दिन के लिए उनकी सैलरी भी बनेगी.

टिंडर गोल्ड और प्लैटिनम के पैसे देगी कंपनी

कंपनी ने इस लीव पॉलिसी को टिंडर लीव नाम दिया है, जिसे डेटिंग लीव भी कहा जा रहा है. कंपनी ने साथ ही ये भी कहा है कि वह अपने कर्मचारियों के लिए टिंडर गोल्ड और टिंडर प्लैटिनम सब्सक्रिप्शन के पैसे भी देगी. यह लीव और टिंडर सब्सक्रिप्शन पेमेंट का ऑफर उसके सभी कर्मचारियों के लिए है. हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया है कि कर्मचारी टिंडर लीव के तहत कितनी छुट्टियां ले सकते हैं.

ये कर्मचारी ले पाएंगे टिंडर लीव का फायदा

व्हाइटलाइन ग्रुप की टिंडर लीव पॉलिसी की शुरुआत जुलाई से हुई है और इस साल के अंत तक कंपनी जॉइन करने वाले कर्मचारी ऑफर का लाभ उठा पाएंगे. कंपनी ने प्रोफेशनल सोशल नेटवर्क लिंक्डइन पर भी अपनी इस पॉलिसी की जानकारी दी है. कंपनी ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट में लिखा है- हमारे कर्मचारी किसी के साथ डेटिंग करने के लिए टिंडर लीव को यूज कर सकते हैं.

कंपनी को उम्मीद- बेहतर होगा कर्मचारियों का काम

बताया जा रहा है कि कंपनी ने अपने कर्मचारियों की बेहतरी को ध्यान में रखकर इस अनोखी मुहिम की शुरुआत की है. कंपनी का मानना है कि प्रेम में पड़ने से कर्मचारियों की खुशहाली बढ़ती है और उससे अंतत: उनकी उत्पादकता बढ़ जाती है. कंपनी की पॉलिसी के अनुसार, इस साल 9 जुलाई से 31 दिसंबर तक कंपनी जॉइन करने वाले कर्मचारियों को ऑफर का लाभ मिलेगा. अभी कंपनी के पास करीब 200 कर्मचारी हैं.

ये भी पढ़ें: ब्रेक अप से उबरने के लिए ये कंपनी अपने कर्मचारियों को देगी छुट्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget