एक्सप्लोरर

Zomato में छंटनी: नौकरी मिलने के 1 साल के भीतर हटाए गए 600 से ज्यादा कर्मचारी, आखिर क्यों कंपनी ने लिया ये फैसला

Zomato: ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने अपने 600 से ज्यादा कस्टमर सपोर्ट कर्मचारियों को हायर करने के एक साल के अंदर ही काम से निकाल दिया है.

Zomato: ऑनलाइन फूड और ग्रॉसरी डिलीवर करने वाली कंपनी जोमैटो (Zomato) में फिर से छंटनी हुई है. कंपनी ने अपने 600 से ज्यादा कस्टमर सपोर्ट एक्जीक्यूटिव को हायर करने के एक साल के भीतर ही काम से निकाल दिया है. कंपनी ने यह कदम एक ऐसे समय में उठाया है, जब उसकी फूड डिलीवरी बिजनेस की ग्रोथ में देखने को मिल रही है. दूसरी तरफ, उसकी सब्सिडियरी क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट (Blinkit) को भी लगातार घाटे का सामना करना पड़ रहा है. 

बिना किसी नोटिस के ही निकाले गए स्टाफ 

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक,  Zomato Associate Accelerator Program (ZAAP) के तहत कंपनी में 1,500 कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव भर्ती कराए गए थे. कंपनी में अपने एक साल पूरे करने के साथ प्रोमोशन की आस लगाए बैठे इन कर्मचारियों पर तब आफत आ गई, जब कंपनी ने छंटनी का ऐलान किया. इनमें से ज्यादातर ऐसे कर्मचारी हैं, जिनके कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू नहीं किया गया और बिना किसी नोटिस के ही काम से निकाल दिया गया. इधर, कंपनी ने छंटनी की वजह खराब प्रदर्शन, अनुशासनहीनता, कस्टमर सपोर्ट में AI का बढ़ता और कॉस्ट कटिंग को बताया है. 

AI का जमकर हो रहा इस्तेमाल

कंपनी इन दिनों अपनी कस्टमर सपोर्ट सर्विस को ऑटोमेट करने पर जोर दे रही है और इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल तेजी से होने लगा है. हाल ही में कंपनी ने Nugget के नाम से एक एआई-जेनरेटेड कस्टमर सपोर्ट प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया है. हर महीने 1.5 करोड़ कस्टमर इंटरैक्शन में इसका जमकर इस्तेमाल हो रहा है.

कंपनी को हुआ घाटा

वहीं, अगर कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन की बात करें, तो वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 57 परसेंट घटकर 59 करोड़ रह गया है. जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 138 करोड़ था. 

ये भी पढ़ें: 

यूं ही नहीं कोई बन जाता रतन टाटा... दान में दे दी अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा, परिवार-दोस्तों और जानवरों का भी रखा ख्याल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी-चावल और दाल फिर हुई महंगी, दीवाली से पहले सप्लाई चेन में बड़ी रुकावट
चीनी-चावल और दाल फिर हुई महंगी, दीवाली से पहले सप्लाई चेन में बड़ी रुकावट
अमेरिका का दोहरा रवैया, भारत पर पाबंदी लगाकर खुद रूस से खरीद रहा तेल
अमेरिका का दोहरा रवैया, भारत पर पाबंदी लगाकर खुद रूस से खरीद रहा तेल
How to Buy Cheapest Shoes: मेरठ में कहां मिलते हैं सबसे सस्ते जूते?
How to Buy Cheapest Shoes: मेरठ में कहां मिलते हैं सबसे सस्ते जूते?
इस हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 12 से 18 अक्टूबर के बीच किस दिन है छुट्टी
इस हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 12 से 18 अक्टूबर के बीच किस दिन है छुट्टी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget