एक्सप्लोरर

यूं ही नहीं कोई बन जाता रतन टाटा... दान में दे दी अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा, परिवार-दोस्तों और जानवरों का भी रखा ख्याल

Ratan Tata Will: रतन टाटा ने अपनी प्रॉपर्टी का ज्यादातर हिस्सा दान में दे दिया है. हालांकि, उन्होंने अपने परिवार, दोस्तों और पालतू जानवरों का भी ख्याल रखा है.

Ratan Tata Will: देश के जाने-माने दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा की वसीयत का खुलासा हो गया है. इसके मुताबिक, उन्होंने अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा दान में दे दिया है. लगभग 3,800 करोड़ रुपये की उनकी जायदाद में टाटा संस के शेयर व अन्य कई संपत्तियां भी शामिल हैं.

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अपनी 3800 करोड़ रुपये की संपत्ति का ज्यादातर हिस्सा 'रतन टाटा एंडोमेंट फाउंडेशन' और 'रतन टाटा एंडोमेंट ट्रस्ट' को दे दिया, जो समाज सेवा से जुड़े कार्यों में लगी हुई हैं. बता दें कि टाटा संस में रतन टाटा की 70 परसेंट हिस्सेदारी रतन टाटा एंडोमेंट फाउंडेशन (RTEF) और बाकी की 30 परसेंट हिस्सेदारी रतन टाटा एंडोमेंट ट्रस्ट (RTET) को दी गई है.

परिवार और दोस्तों का भी रखा ख्याल

हालांकि, वसीयत बनाते वक्त उन्होंने परिवार, करीबी दोस्तों और पालतू जानवरों का भी ख्याल रखा. उनकी कुछ अन्य संपत्तियों में बैंक एफडी, घड़ियां, पेंटिंग्स जैसी चीजें शामिल हैं, जिनकी कीमत लगभग 800 करोड़ रुपये है. इसका एक तिहाई हिस्सा उन्होंने अपनी दो सौतेली बहनों- शिरीन जेजेभोय और डीना जेजेभोय को दिया है.

बाकी का एक तिहाई हिस्सा मोहिनी एम दत्ता को मिला है, जो टाटा ग्रुप की पूर्व कर्मचारी रह चुकी है. वह रतन टाटा की करीबी भी मानी जाती थीं. उनकी वसीयत में नो-कॉन्टेस्ट क्लॉज भी शामिल है, जिसके तहत वसीयत को चुनौती देने वाला व्यक्ति वसीयत में उसे दी गई सभी संपत्ति और अधिकार को खो देगा.

रतन टाटा के भाई 82 साल के जिमी नवल को जुहू वाले बंगले का एक हिस्सा मिलेगा. उन्होंने अपने करीबी दोस्त मेहली मिस्त्री को अलीबाग के बंगले के साथ-साथ तीन बंदूकें भी दी हैं. इसमें से एक .25 बोर की पिस्तौल भी है, जो उन्हें बहुत पसंद थी. 

पालतू जानवरों का भी रखा ख्याल

रतन टाटा ने पालतू जानवरों के लिए भी 12 लाख रुपये का फंड रखा है, जिसके तहत हर एक जानवर को हर तीन महीने में 30,000 रुपये मिलेंगे, जिससे उनके रख-रखाव का खर्च उठाया जाएगा. इसी के साथ रतन टाटा के मैनेजर और पर्सनल असिस्टेंट रहे शांतनु नायकुडू और पड़ोसी जेक मालाइट के एजुकेशन लोन को भी माफ कर दिया गया है. 

कब होगा संपत्ति का बंटवारा?

वसीयत को लागू करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में अर्जी दी गई है. इस पर कोर्ट की मुहर लगने के बाद संपत्ति का बंटवारा कर दिया जाएगा. इसमें करीब-करीब 6 महीने तक का समय लग सकता है. 23 फरवरी, 2022 में बनाई गई वसीयत में चार कोडिसिल (codicils) हैं, जिसका मतलब है कि वसीयत बन जाने के बाद उसमें छोटे-मोटे बदलाव करना. आखिरी बार किए गए बदलाव में कुछ कंपनियों में रतन टाटा के खरीदे गए शेयरों का जिक्र है. इसके अलावा, कुछ ऐसी भी संपत्ति है, जिसके बारे में वसीयत में कोई जिक्र नहीं किया गया है. ये सब रतन टाटा एंडोमेंट फाउंडेशन और रतन टाटा एंडोमेंट ट्रस्ट को बराबर में बांट दिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें:

Ghibli आर्ट के बढ़ते क्रेज का असर, OpenAI ने कर ली 40 बिलियन डॉलर की कमाई, बढ़ा कंपनी का वैल्यूएशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget