एक्सप्लोरर

Zomato Update: जोमैटो ने फूड-आईटम्स की डिलिवरी पर कमीशन बढ़ाने की रखी मांग, पर रेस्टोरेंट नहीं हैं इसके लिए तैयार

Zomato News: जोमैटो अब रेस्टोरेंट्स से फूड डिलिवरी करने पर ज्यादा कमीशन चाहती है. लेकिन रेस्टोरेंट्स इसके लिए तैयार नहीं है.

Zomato Update: फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो ने रेस्टोरेंट्स से कमीशन बढ़ाने की मांग की है. इसके लिए जोमैटो ने रेस्टोरेंट्स के साथ बातचीत शुरू कर दी है. लेकिन जोमैटो के इस कदम को लेकर रेस्टोरेंस इंडस्ट्री में नाराजगी देखी जा रही है. रेस्टोरेंट इंडस्ट्री ने जोमैटो के इस मांग को मानने के सिरे से इंकार कर दिया है. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जोमैटो ने 2 से 6 फीसदी तक कमीशन बढ़ाये जाने की मांग की है. 

जोमैटो ने ये कदम वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में घाटे में बढ़ोतरी के बाद उठाया है. तीसरी तिमाही में फूड डिलिवरी की कुल संख्या में भी कमी आई है. अब कोरोना के खत्म होने के बाद लोग रेस्टोरेंट में जाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. रेस्टोरेंट्स ने जोमैटो के कमीशन बढ़ाने की मांग को ठुकरा दिया है. नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के प्रेसीडेंट कबीर सूरी ने कहा कि वो इस बारे में जोमैटो से बात करेंगे. हालांकि जोमैटो ने कई रेस्टोरेंट्स के साथ कमीशन को लेकर टर्म्स एंड कंडीशन पर फिर से बातचीत शुरू कर दी है. कंपनी का फोकस हर हाल में अपना मुनाफा बढ़ाने पर है. जोमैटो बीते दो सालों से 18 से 25 फीसदी तक प्रति आर्डर कमीशन चार्ज करती है.  

कमीशन बढ़ाने की मांग के पीछे जोमैटो को दिसंबर तिमाही में नुकसान में आई बढ़ोतरी है. दिसंबर तिमाही में कंपनी को 347 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ जो बीते साल की इसी तिमाही के मुकाबले 63.2 करोड़ रुपये ज्यादा है. हालांकि कंपनी का रेवेन्यू 75 फीसदी बढ़कर 1948 करोड़ रुपये रहा है. 

हाल ही में जोमैटो ने छात्रों और ऑफिस जाने वालों को ध्यान में रखते हुए  होम स्टाइल मील सर्विस Everyday लॉन्च किया है. ये मील केवल 10 से 15 मिनट में डिलिवर कर दिया जाएगा और डिविवरी कॉस्ट को छोड़कर 89 रुपये प्रति मील प्राइस तय किया गया है. गुरूग्राम में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर ये सर्विस शुरू किया जा चुका है. 

 

ये भी पढ़ें 

LIC Share Price: सबसे निचले लेवल पर क्लोज हुआ LIC का शेयर, अडानी समूह पर हिंडनबर्ग के रिपोर्ट आने के बाद 19% गिरा स्टॉक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: भारत का व्यापार घाटा क्यों बढ़ रहा है? आम आदमी पर इसका क्या असर पड़ेगा
भारत का व्यापार घाटा क्यों बढ़ रहा है? आम आदमी पर इसका क्या असर पड़ेगा
कौन चला रहा ट्रंप का शेयर बाजार? अरबों रुपये के संदिग्ध लेनदेन पर डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल
कौन चला रहा ट्रंप का शेयर बाजार? अरबों रुपये के संदिग्ध लेनदेन पर डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल
कहीं आपका निवेश डेड मनी तो नहीं? पैसा तो होगा लेकिन खर्च नहीं कर पाएंगे
कहीं आपका निवेश डेड मनी तो नहीं? पैसा तो होगा लेकिन खर्च नहीं कर पाएंगे
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget