एक्सप्लोरर

Credit Card Application: इन 5 वजहों से रिजेक्ट हो सकती है आपकी क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन, आवदेन करने से पहले रखें ध्यान

बैंक कोई क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन स्वीकार करने या न करने से पहले कई बातों पर ध्यान देते हैं. इसलिए क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.

Credit Card Application: क्रेडिट कार्ड आज आम आदमी की जिंदगी का हिस्सा बन गया है. क्रेडिट कार्ड के कई फायदे होते हैं. आप एक निश्चित सीमा तक शॉपिंग या अन्य बिलों का पेमेंट क्रेडिट कार्ड के जरिए कर सकते हैं. हर बार समय पर क्रेडिट कार्ड का बिल जमा कराने पर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा हो जाता है. इससे आपको बैंक से लोन मिलने में आसानी हो जाती है. इसके जरिए आप किसी भी सामान को ईएमआई पर खरीद सकते हैं.

अगर आप क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों पर ध्यान देना चाहिए. बैंक कोई क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन स्वीकार करने या न करने से पहले कई बातों पर ध्यान देते हैं. आज हम आपको उन कारणों के बारे में बता रहे हैं जिनकी वजह से क्रेडिट कार्ड एप्लिकेशन रिजेक्ट हो सकती है.

अगर बदलते हैं जल्दी जल्दी नौकरी

  • जल्दी-जल्दी नौकरी बदलना अस्थिर करियर का संकेत माना जाता है. इसलिए यह आपके क्रेडिट कार्ड आवेदन के लिए सही नहीं है.
  • बार-बार नौकरी बदलने वाले लोगों को क्रेडिट कार्ड देना थोड़ा रिस्की माना जाता है.

सैलरी कम होना

  • बैंक क्रेडिट कार्ड जारी करने से पहले आवेदक की रीपेमेंट कैपेसिटी को देखता है.
  • बैंक यह जानने के लिए आवदेक से फॉर्म 16 या सैलरी स्लिप की मांग कर सकता है.
  • आवेदक की वार्षिक आमदानी बैंक द्वारा तय दायरे में नहीं आती तो आवेदन रद्द हो सकता है.

अधिक लिमिट

  • अगर आप पहली बार कार्ड ले रहे हैं तो अधिक लिमिट के चक्कर में न फंसे. ऐसा करने से आपकी एप्लीकेशन रद्द हो सकती है.
  • पहली बार बेसिक, बिना कोई सालाना फीस वाले क्रेडिट कार्ड आपके लिए सही रहेगा. 
  • अपने पहले कार्ड से एक अच्छी क्रेडिट हिस्‍ट्री बनाएं इसके बाद प्रीमियम कार्ड के लिए अप्लाई करें.

खराब क्रेडिट स्कोर

  • क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन भी रिजेक्ट होने का बड़ा कारण खराब क्रेडिट स्कोर होता है.
  • आपने अपना कोई लोन डिफॉल्ट किया हो या फिर अक्सर ईएमआई देर से चुकाने पर आपका क्रेडिट स्कोर खराब हो जाता है.

न करें बहुत अधिक अप्लाई

  • बैंक या नॉन‑बैंकिंग फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशन (NBFC) आवेदक की क्रेडिट हिस्ट्री चेक कर सकते हैं.
  • अगर आपने कई बैंकों में कई कार्ड के लिए अप्लाई कर रखा है तो भी आपका आवेदन रिजेक्ट हो सकता है. 

यह भी पढ़ें:

How to Deal With Financial Crisis: आर्थिक तंगी से बचने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स, मुश्किल वक्त में नहीं होगी परेशानी

आय 2.5 लाख रुपये से कम है तो भी भर सकते हैं ITR, जानिए क्या हैं इसके फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget