एक्सप्लोरर

कोरोना के इलाज के लिए निकाल सकते हैं NPS खाते से पैसा, जानिए क्या हैं नियम

इलाज के लिए एनपीएस के टियर-1 खाते से पैसा निकाला जा सकता है. टियर-1 खाते में कुछ अपवादों को छोड़ कर आपका निवेश 60 साल की उम्र तक लॉक रहता है.

कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के लिए आप अपने एनपीएस (नेशनल पेंशन सिस्टम) खाते से पैसा निकाल सकते हैं. इलाज के लिए एनपीएस के टियर-1 खाते से पैसा निकाला जा सकता है. टियर-1 खाते में कुछ अपवादों को छोड़ कर आपका निवेश 60 साल की उम्र तक लॉक रहता है. पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी PFRDA ने एनपीएस में निवेश करने वालों को अपने खाते से पैसा निकालने की अनुमति दी है. हालांकि पैसा टियर-1 खाते में जमा रकम के 25 फीसदी तक ही निकल पाएगा. आइए देखते हैं के एनपीएस खाते से पैसे निकालने के लिए क्या नियम और शर्तें हैं.

किसके लिए निकाला जा सकता है पैसा

एनपीएस खाते से सब्सक्राइवर खुद, अपने पति या पत्नी (वैधानिक), बच्चे (वैधानिक रूप से गोद लिये बच्चे) और आश्रित माता-पिता के इलाज के लिए पैसा निकाल सकता है.

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत

एनपीएस खाते से पैसे निकालने के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ती है. साथ ही आंशिक निकासी के लिए भरा हुआ रिक्वेस्ट फॉर्म चाहिए.

कितना पैसा निकाल सकते हैं

एनपीएस खाते से आप अपने कंट्रीब्यूशन का 25 फीसदी ही निकाल सकते हैं. अगर आपने टियर-1 खाते में अब तक 5 लाख रुपये जमा किए  हैं तो सवा लाख रुपये निकाल सकते हैं.

ऑनलाइन एनपीएस निकालने के लिए ये स्टेप फॉलो करें

1.पहले http:/ www.cra-nsdl.com/CRA/ पर जाएं. फिर एनपीएस अकाउंट में लॉग-इन करें. आपका यूजर आईडी आपका PRAN यानी परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर होगा. एनपीएस खाताधारक को यह  इश्यू किया जाता है.

2. एनपीएस अकाउंट में लॉग-इन करने के बाद विदड्रॉल ऑप्शन को सेलेक्ट करें. यह Transact online टैब में दिखेगा.

3. विदड्रॉल ऑप्शन में 'Partial withdrawal from tier-1 का ऑप्शन सेलेक्ट करें.

4. एक नया वेबपेज खुलेगा, जिसमें आपका PRAN होगा. अगर यह सही है तो सबमिट पर क्लिक कर दें. आपको सिस्टम जेनरेटेड फॉर्म और दूसरे सहायक डॉक्यूमेंट के साथ नोडल ऑफिस भेजना होगा ताकि इसकी प्रोसेसिंग हो सके.

5.एक नया टैब खुलेगा जिसमें PRAN,आपका नाम, जन्मतिथि और जितना पैसा निकाल सकते हैं उसका जिक्र होगा. याद रहे कि आप टियर-1 में जमा अपने पैसे का 25 फीसदी ही निकाल सकते हैं. आपको पैसे निकालने की वजह भी सेलेक्ट करनी होगी. इसके बाद सबमिट पर क्लिक करना होगा.

एक बार सिस्टम जेनरेटेड फॉर्म आ जाए तो इसे डाउनलोड कर लेंगे और इसे अपने मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ नोडल ऑफिस भेज दें. एक बार नोडल दफ्तर की ओर से प्रोसेस किए जाने के बाद आपका पैसा आपके अकाउंट में आ जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
Embed widget