एक्सप्लोरर

Digilocker Services: केंद्र सरकार ने WhatsApp पर शुरू की ये खास सुविधा, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा

Digilocker Services: केंद्र सरकार की ओर से सरकारी सेवाओं का फायदा लेने के लिए एक और नई पहल की शुरुआत की गई है. सरकार ने आम जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक खास सुविधा शुरू की है.

Digilocker Services: केंद्र सरकार (Central Government) की ओर से सरकारी सेवाओं का फायदा लेने के लिए एक और नई पहल की शुरुआत की गई है. सरकार ने आम जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक खास सुविधा शुरू की है. MyGov ने बताया कि अब से आप Whatsapp के जरिए माईगव हेल्पडेस्क (MyGov Helpdesk) पर डिजिलॉकर सेवाओं (Digilocker Services) का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

सरकारी सेवाओं की पहुंच होगी आसान
सरकार की ओर से शुरू की गई इस पहल के जरिए सरकारी सेवाओं तक लोगों की पहुंच काफी आसान हो जाएगी. डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत एक प्रमुख पहल- डिजिलॉकर का उद्देश्य लोगों को उनके डिजिटल डॉक्युमेंट वॉलेट के जरिये प्रामाणिक दस्तावेजों तक पहुंच देना है.

डिजिटल वॉलेट में सुरक्षित रहते हैं डॉक्युमेंट्स
आपको बता दें डिजिलॉकर के जरिए लोग अपने सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स को डिजिटल वॉलेट में सुरक्षित रख सकते हैं. इसके साथ ही इस डिजिटल फॉर्मेट में रखे गए सभी डॉक्युमेंट्स पूरी तरह से ऑथेंटिक और वैलिड माने जाते हैं. डिजिलॉकर में जारी किए गए सभी डॉक्युमेंट्स को मूल फिजिकल दस्तावेजों के बराबर ही वैध माना जाता है.

जारी किया बयान
एक बयान के मुताबिक, ‘‘नागरिक अब व्हॉट्एप पर MyGov हेल्पडेस्क के जरिये डिजिलॉकर सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं... डिजिलॉकर, व्हॉट्सएप पर MyGov द्वारा दी जाने वाली एक महत्वपूर्ण नागरिक सेवा होगी.’’

इस नंबर पर कर सकते हैं Whatsapp
आपको बता दें इन सेवाओं में डिजिलॉकर खाते को बनाना और प्रमाणित करना होता है. इसके साथ ही पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज डाउनलोड करना शामिल है. देशभर में व्हॉट्सएप यूजर्स व्हॉट्सएप नंबर +91 9013151515 पर ‘’नमस्ते’ या ‘हाय’ या ‘डिजिलॉकर’ भेजकर चैटबॉट का इस्तेमाल कर सकते हैं.

जानें क्या बोले अधिकारी?
MyGov के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) अभिषेक सिंह ने कहा कि इस पहल का मकसद व्हॉट्सएप के आसानी से सुलभ मंच के जरिये जरूरी सेवाओं को नागरिकों तक पहुंचाना है. इस नई पहल पर टिप्पणी करते हुए व्हॉट्सएप के निदेशक शिवनाथ ठुकराल ने कहा कि यह डिजिटल रूप से देश को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

यह भी पढ़ें:
PNB आपकी बेटी को दे रहा पूरे 15 लाख रुपये, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा?

सरकार का बड़ा एक्शन, रेस्तरां में खाने के बाद आपसे भी लिया जा रहा सर्विज चार्ज तो 2 जून को होगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा
बांग्लादेश को बिजली बेचकर भारत हर साल कितने रुपए कमाता है?
बांग्लादेश को बिजली बेचकर भारत हर साल कितने रुपए कमाता है?
Inheritance Boom: 10 सालों में भारतीय महिलाएं बनेंगी 73 लाख करोड़ की मालकिन! विरासत में मलेगी सम्पत्ति
10 सालों में भारतीय महिलाएं बनेंगी 73 लाख करोड़ की मालकिन! विरासत में मलेगी सम्पत्ति
ITR फाइल करते वक्त TCS रह गया मिस? जानें कैसे मिलेगा रिफंड का फायदा
ITR फाइल करते वक्त TCS रह गया मिस? जानें कैसे मिलेगा रिफंड का फायदा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
Embed widget