एक्सप्लोरर

Yes Bank ने लिया बड़ा फैसला, एफडी पर देगा रेपो आधारित ब्याज, जानें क्या है प्लान?

Yes Bank: प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक ने बड़ा फैसला लिया है. बैंक ने मंगलवार को एफडी पर रेपो आधारित ब्याज देने का ऐलान किया है.

Yes Bank: प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक ने बड़ा फैसला लिया है. बैंक ने मंगलवार को एफडी पर रेपो आधारित ब्याज देने का ऐलान किया है. बैंक ने इसके लिए नया उत्पाद पेश किया है. बता दें अभी तक एक्सटर्नल बेंचमार्क लिंक्ड ब्याज दर का इस्तेमाल कर्ज के लिए ही किया जाता रहा था, लेकिन जमा के मामले में इस तरह की व्यवस्था नहीं थी. 

आरबीआई ने बढ़ाई ब्याज दरें
भारतीय रिजर्व बैंक ने मुद्रास्फीति को काबू में लाने के लिये दो चरणों में नीतिगत दर रेपो में 0.90 फीसदी की बढ़ोतरी की है. इसके साथ ही आने वाले समय में इसमें और वृद्धि की संभावना है. रिजर्व बैंक के नीतिगत दर में बढ़ोतरी के बाद बैंकों ने कर्ज पर लगने वाले ब्याज को तो बढ़ाया लेकिन जमा के मामले में कदम काफी धीमे थे. इसको लेकर सवाल भी उठाए गए. 

कितनी अवधि के लिए
यस बैंक ने एक बयान में कहा कि उसकी नई पेशकश ग्राहकों को उनकी सावधि जमा (एफडी) पर गतिशील लाभ प्राप्ति की अनुमति देगी क्योंकि ब्याज दर मौजूदा रेपो दर से जुड़ी होगी. ‘फ्लोटिंग’ दर वाले सावधि जमा का लाभ, एक साल से लेकर तीन साल से कम अवधि के लिए प्राप्त किया जा सकता है.

जानें क्या बोले सीईओ?
यस बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा कि यह एक ऐसा उत्पाद है जिसे खुदरा उत्पाद की पेशकश बढ़ाने के उद्देश्य से सोच-विचार कर तैयार किया गया है. कुमार ने कहा, ‘‘इस उत्पाद के मुख्य लाभों में से एक यह है कि ब्याज दर में संशोधन अपने आप लागू हो जाएगा और इसके लिए बैंक या ग्राहकों द्वारा किसी भी तरह के मानवीय हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं होगी.’’

हाल ही में एफडी की दरों में हुआ है इजाफा
आपको बता दें हाल ही में यस बैंक (Yes Bank)  ने भी अपनी एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. नई ब्याज दरों को 18 जून 2022 से लागू हो गई हैं. बैंक अपने ग्राहकों को 7 दिन से 10 साल तक की एफडी की ब्याज दरों पर 3.25 प्रतिशत की ब्याज दर से लेकर 6.50 प्रतिशत की ब्याज दर सबको ऑफर कर रहा है. वहीं वरिष्ठ नागरिकों को करीब 3.75 प्रतिशत की ब्याज दर से लेकर 7.25 प्रतिशत तक ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें:
Gold Price: सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर, सस्ता हो गया गोल्ड, चेक करें 10 ग्राम का भाव

Edible Oil Price: खाने के तेल की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव, चेक करें क्या हो गए 1 लीटर सरसों, सोयाबीन तेल का भाव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI के किन लेनदेनों पर आ सकता है नोटिस, कैश ट्रांसफर के नियम समझें
UPI के किन लेनदेनों पर आ सकता है नोटिस, कैश ट्रांसफर के नियम समझें
एक झटके में 5000 लोगों की नौकरी खत्म, इस बड़े बैंक का ऐलान
एक झटके में 5000 लोगों की नौकरी खत्म, इस बड़े बैंक का ऐलान
400 से ज्यादा बैंकों पर हैकर्स का हमला, साइबर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
400 से ज्यादा बैंकों पर हैकर्स का हमला, साइबर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सीनियर सिटीजन्स ध्यान दें, 30 लाख के निवेश पर हर तिमाही मिलेंगे 61500
सीनियर सिटीजन्स ध्यान दें, 30 लाख के निवेश पर हर तिमाही मिलेंगे 61500

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget