एक्सप्लोरर

Yes Bank Update: अब समय से पहले FD तोड़ने पर लगेगा दोगुना जुर्माना, जानें क्या है पेनल्‍टी

अब 81 दिन से कम समय वाली FD पर समय से पहले निकासी करने पर दोगुना जुर्माना देना होगा. इस पर बैंक ने जुर्माने की राशि 0.25 % से बढ़ाकर 0.50% कर दी है.

YES BANK News Update: देश में प्राइवेट क्षेत्र के यस बैंक (YES Bank) ने फिक्स्ड डिपाजिट (FD) पर लागू नियमों को सख्‍त कर दिया है. अब बैंक के ग्राहक लॉक इन पीरियड से पहले एफडी (FD) तोड़ने पर ज्‍यादा जुर्माना देना होगा. YES BANK की वेबसाइट के अनुसार, हर अवधि की FD के लिए प्री मेच्‍योर निकासी दर अलग-अलग है. इस पर जुर्माने की राशि में बदलाव कर दिया है और नया नियम 8 अगस्‍त 2022 से लागू होने वाला है. FD को समय से पहले तुड़वाने पर निवेशकों को पेनल्‍टी के रूप में ज्‍यादा रकम चुकानी पड़ेगी. पेनल्‍टी की राशि एफडी की अवधि के हिसाब से लगेगी.

कितना लगेगा जुर्माना
YES BANK बैंक के अनुसार, 181 दिन से कम समय वाली एफडी पर समय से पहले निकासी करने पर दोगुना जुर्माना देना होगा. इस पर बैंक ने जुर्माने की राशि 0.25% से बढ़ाकर 0.50% कर दी है. इसी तरह, 182 दिन या उससे ज्‍यादा अवधि वाली FD को समय से पहले तुड़वाने पर अब 0.75 फीसदी जुर्माना देना होगा, जो पहले 0.50 फीसदी था. हालाँकि यह नियम वरिष्‍ठ नागरिकों पर लागू नहीं होगा.

बैंक ने बढ़ाई ब्‍याज की दरें 
आपको बता दे कि YES Bank की और से 18 जून को एफडी पर ब्‍याज दरों में बढ़ोत्तरी की थी. इसके तहत बैंक अब आम नागरिकों को अलग-अलग समय अवधि वाली एफडी पर 3.25% से 6.50 % तक ब्‍याज देता है, जबकि वरि‍ष्‍ठ नागरिकों को 3.75 % से 7.25 % तक ब्‍याज देता है. इसमें 7 दिन से लेकर 10 साल तक समय वाली FD शामिल हैं. 18 महीने से 10 साल के बीच मेच्‍योर होने वाली 2 करोड़ से कम की FD पर बैंक सामान्‍य नागरिक को 6.5 FD और वरिष्‍ठ नागरिक को 7 से 7.25 % तक ब्‍याज ऑफर करता है.

बैंक कर्मचारियों को छूट
YES बैंक की ओर से एफडी पर लगाई गई पेनल्‍टी सभी ग्राहकों के लिए एक सामान है. लेकिन इसमें बैंक कर्मचारियों को छूट दे दी है. 5 जुलाई, 2019 से 9 मई, 2021 के बीच FD कराने वाले कर्मचारियों को समय से पहले एफडी तुड़वाने और निकासी करने पर नई व्‍यवस्‍था के अनुसार ही जुर्माना देना होगा. 10 मई 2021 के बाद FD कराने वालों को प्री-मेच्‍योर निकासी पर कोई पेनल्‍टी नहीं देनी होगी.

Senior Citizens को छूट 
बैंक ने कहा कि 5 जुलाई, 2019 से 15 मई, 2022 के बीच कराई गई एफडी पर वरिष्‍ठ नागरिकों को भी प्री-मेच्‍योर निकासी करने पर जुर्माना देना होगा. वही दूसरी ओर जिन वरिष्‍ठ नागरिकों ने 15 मई, 2022 के बाद एफडी कराई है, उन्‍हें समय से पहले निकासी करने पर पेनल्‍टी नहीं देनी होगी. प्री मेच्‍योर पेनल्‍टी एफडी से पूरी राशि अथवा आंशिक निकासी दोनों पर ही लागू होगी.

यह भी पढ़ें:
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर रहने का अनुमान, देखें अपने शहर के दाम

IRCTC Nepal Package: अब सस्ते पैकेज में करें नेपाल की धार्मिक यात्रा, आपको मिल रहा शानदार मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल ने भारतीय बिस्किट पर लगाया बैन, PriyaGold को स्टॉक हटाने का आदेश
नेपाल ने भारतीय बिस्किट पर लगाया बैन, PriyaGold को स्टॉक हटाने का आदेश
आज दशहरा पर बैंक बंद, अब कब खुलेंगे? इस हफ्ते का टाइम टेबल जानिए
आज दशहरा पर बैंक बंद, अब कब खुलेंगे? इस हफ्ते का टाइम टेबल जानिए
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget