एक्सप्लोरर

Year Ender Top Mid Cap Funds: ये हैं इस साल के 10 सबसे अच्छे मिड कैप फंड, जिन्होंने दिया 47 पर्सेंट तक रिटर्न

Top 10 Mid Cap Funds of 2023: मिड कैप कैटेगरी के सभी 29 म्यूचुअल फंडों ने 2023 में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. सिर्फ 3 को छोड़ दें तो बाकी सबका ईयर-टू-डेट रिटर्न 30-30 पर्सेंट से ज्यादा है...

शेयर बाजार के लिए शानदार साबित हुआ यह साल म्यूचुअल फंडों के लिए भी अच्छा रहा है. लगभग हर कैटेगरी के म्यूचुअल फंडों ने इस साल बढ़िया प्रदर्शन किया है और अपने निवेशकों को बेंचमार्क से बहुत बेहतर रिटर्न दिलाने में कामयाबी हासिल की है. आज हम आपको उन 10 मिड कैप म्यूचुअल फंडों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ईयर-टू-डेट रिटर्न के हिसाब से 2023 में सबसे बेहतर साबित हुए हैं.

इस फंड का रिटर्न करीब 50 पर्सेंट

ईयर-टू-डेट यानी 2023 की शुरुआत से अब तक के रिटर्न के हिसाब से देखें तो मिड कैप म्यूचुअल फंडों में सबसे शानदार प्रदर्शन किया है जेएम मिड कैप ग्रोथ फंड ने, जिसने अपने सब्सक्राइबर्स को करीब 48 फीसदी का रिटर्न दिया है. टॉप-10 में शामिल सभी मिड कैप फंडों ने 2023 के दौरान अब तक कम से कम 40 फीसदी का रिटर्न दिया है, जो बेंचमार्क की तुलना में काफी बेहतर है.

सेंसेक्स-निफ्टी के डबल से ज्यादा

बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार 15 दिसंबर को बाजार बंद होने के बाद इस साल अब तक 16.87 फीसदी के फायदे में है. सेंसेक्स में इस साल अब तक 10 हजार अंकों से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है. वहीं एनएसई निफ्टी 50 का ईयर-टू-डेट रिटर्न 17.91 फीसदी है. इस तरह देखें तो टॉप-10 मिड कैप फंडों ने इस साल अब तक सेंसेक्स-निफ्टी की तुलना में डबल से भी ज्यादा रिटर्न दिया है.

सिर्फ 3 फंड का रिटर्न 30 पर्सेंट से कम

अभी बाजार में मिड कैप कैटेगरी में 29 म्यूचुअल फंड स्कीम उपलब्ध हैं. उनमें से सबसे कमतर प्रदर्शन पीजीआईएम इंडिया मिड कैप अपॉर्च्यूनिटी फंड का रहा है. हालांकि यह भी बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी से बेहतर रहा है, जिसने इस साल अब तक 21.64 फीसदी का रिटर्न दिया है. पीजीआईएम इंडिया मिड कैप अपॉर्च्यूनिटी फंड के अलावा मिड कैप कैटेगरी में सिर्फ दो ही स्कीम और हैं, जिनका इस साल का रिटर्न अब तक 30-30 फीसदी से कम है. वे फंड हैं एक्सिस मिड कैप फंड और यूटीआई मिड कैप फंड, जिनका ईयर-टू-डेट रिटर्न क्रमश: 28.60 फीसदी और 29.61 फीसदी है.

साल 2023 के 10 सबसे अच्छे मिड कैप फंड (YTD रिटर्न): 

  1. जेएम मिड कैप फंड: 47.42%
  2. निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड: 46.89%
  3. महिंद्रा मैनुलाइफ मिड कैप फंड: 46.04%
  4. एचडीएफसी मिड कैप अपॉर्च्यूनिटी फंड: 44.01%
  5. व्हाइट ओक कैपिटल मिड कैप फंड: 43.57%
  6. मोतीलाल ओसवाल मिड कैप फंड: 42.31%
  7. आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल मिड कैप 150 इंडेक्स फंड: 41.59%
  8. आईटीआई मिड कैप फंड: 41.45%
  9. टाटा मिड कैप ग्रोथ फंड: 40.76%
  10. सुंदरम मिड कैप फंड: 40.06%

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: 2 दिन में 2300 अंक चढ़ा निफ्टी आईटी इंडेक्स, जानिए आईटी शेयरों में क्यों आ रही है जबरदस्त रैली?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
Explained: SIP के 'साइलेंट नुकसान' क्या हैं? निवेश के पहले एक्सपर्ट्स से 5 उपाय जान लें
SIP के 'साइलेंट नुकसान' क्या हैं? निवेश के पहले एक्सपर्ट्स से 5 उपाय जान लें
UPI के किन लेनदेनों पर आ सकता है नोटिस, कैश ट्रांसफर के नियम समझें
UPI के किन लेनदेनों पर आ सकता है नोटिस, कैश ट्रांसफर के नियम समझें

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget