एक्सप्लोरर

Nifty IT In 2022: वैश्विक आर्थिक संकट के चलते 2022 में आईटी शेयरों ने किया निराश, 2008 के बाद Nifty IT में रिकॉर्ड गिरावट

Year Ender 2022 IT Stocks: जनवरी 2022 में निफ्टी आईटी ने रिकॉर्ड हाई को छूआ था और उसके बाद से ही इंडेक्स में गिरावट का सिलसिला जारी है.

IT Sector In India: वैश्विक आर्थिक संकट (Global Economic Crisis) का बड़ा खामियाजा देश के आईटी सेक्टर ( IT Sector) को उठाना पड़ सकता है. अमेरिका यूरोपीय देशों पर निर्भर आईटी सेक्टर को इन देशों में आने वाले स्लोडाउन देखना पड़ सकता है. इस डर से का असर आईटी सेक्टर में गिरावट के रूप में देखा जा सकता है. 2022 में निफ्टी आईटी इंडेक्स में 25 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. 2008 के बाद निफ्टी आईटी का सबसे निराश करने वाले प्रदर्शन रहा है जब अमेरिका में लेहमैन ब्रदर्स के दिवालिया होने के बाद आए ग्लोबल फाइनैंशियल क्राइसिस के दौरान 55 फीसदी इंडेक्स में गिरावट आई थी. 

निफ्टी आईटी 2022 में 25 फीसदी गिरा 

जनवरी 2022 में निफ्टी आईटी ने 39,446 के आंकड़े को छूआ था. उसके बाद रूस यूक्रेन युद्ध के कारण दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई और निफ्टी आईटी इंडेक्स 26,186 के लेवल तक जा लुढ़का. फिलहाल निफ्टी आईटी इंडेक्स 29,376 अंकों पर ट्रेड कर रहा है यानि अपने हाई से 25 फीसदी नीचे. आईटी सेक्टर की दिग्गज आईटी कंपनियों के शेयर हों या मिडकैप सभी शेयरों की जबरदस्त पिटाई हुई है. विप्रो, माइंडट्री, एचसीएल टेक, इंफोसिस, और टीसीएस जैसी कंपनियों के शेयर 2022 में अपने हाई से 15 से 45 फीसदी तक नीचे आ चुके हैं. 

कोविडकाल में जबरदस्त हुई थी कमाई 

कोविडकाल के दौरान लोग जब घर से काम कर रहे थे तब आईटी कंपनियों की कमाई में जबरदस्त इजाफा देखा गया. बीते पांच सालों से लगातार आईटी इंडेक्स सलाना 31 फीसदी का रिटर्न दे रहा था. लेकिन विकसित देशों में आर्थिक स्लोडाउन के चलते आईटी कंपनियों में भारी कमी का अनुमान है. इन देशों में आईटी कंपनियां 90 फीसदी सर्विसेज एक्सपोर्ट करती हैं. ऐसे में इन कंपनियों को आने वाले समय में संकट का सामना करना पड़ सकता है. उनपर फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें बढ़ाने का खामियाजा भी इन कंपनियों को उठाना पड़ सकता है. 

घट सकती है कमाई 

बीते हफ्ते एचसीएल टेक के मैनेजमेंट ने अपने कमाई के गाइडेंस को घटा दिया है. न्यूयार्क में एनालिस्ट कॉल में कंपनी ने कहा कि दूसरी तिमाही में उसका ग्रोथ रेट अनुमान के लोअर एंड 13.5 से 14.5 फीसदी के रेंज में रह सकता है. कंपनी का कहना है ये संकट लंबे अवधि तक जारी रह सकता है. इस खबर के बाद आईटी कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त गिरावट आई थी. 

आईटी स्टॉक्स में बड़ी गिरावट

आईटी कंपनियों के परफॉर्मेंस पर नजर डालें तो 2022 में इंफोसिस के शेयर में 20 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. एचसीएल टेक के शेयर में 20 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. टेक महिंद्रा 43 फीसदी नीचे आ चुका है.  L&T Technology में 34 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. विप्रो 45 फीसदी गिर चुका है तो टीसीएस का शेयर 2022 के हाई से 17  फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है. 

ये भी पढ़ें-

Tata Technologies IPO: टाटा ग्रुप पूरे 18 साल बाद IPO लाने की कर रहा तैयारी, यहां जानें कंपनी की डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget