एक्सप्लोरर

शाओमी ने पर्सनल लोन के लिए लॉन्च की Mi Credit सर्विस

एमआई क्रेडिट पर्सनल लोन देने के लिए एक ऑनलाइन क्यूरेट मार्केटप्लेस है. यहां लोग आसानी से एक लाख तक का लोन पा सकते हैं और लोन लेने की इस प्रक्रिया में कम से कम समय लगेगा.

नई दिल्लीः स्मार्टफोन बनाने वाली चाइनीज कंपनी शाओमी ने अधिकारिक तौर पर भारत में अपना लोन देने वाला प्लेटफॉर्म Mi Credit लॉन्च कर दिया है. इस प्लेटफॉर्म से लोग 1 लाख तक का लोन ले सकते हैं. पिछले साल शाओमी ने क्रेडिट बी के साथ साझेदारी में 1 लाख तक का लोन देने की घोषणा की थी.

शाओमी के उपाध्यक्ष और भारत के प्रबंध निदेशक मनु जैन का कहना है कि यह पहला औपचारिक लॉन्च है. एमआई क्रेडिट पर्सनल लोन देने के लिए एक ऑनलाइन क्यूरेट मार्केटप्लेस है. यहां लोग आसानी से एक लाख तक का लोन पा सकते हैं और लोन लेने की इस प्रक्रिया में कम से कम समय लगेगा.

एमआई क्रेडिट के लिए फिलहाल लोनदाता भागीदार मुख्य रूप से एनबीएफसी या फिनटेक हैं जैसे आदित्य बिड़ला फाइनेंस लिमिटेड, मनी व्यू, अर्लीसैलरी, जेस्टमनी और क्रेडिटविद्या.

यह एमआई पे के बाद भारत में शाओमी द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा दूसरा वित्तीय उत्पाद है. Mi Pay एक UPI- आधारित भुगतान ऐप है जो MIUI (शाओमी के ऑपरेटिंग सिस्टम) फोन पर उपलब्ध है और इसे गैट ऐप और गूगल प्ले स्टोर से भी डाउनलोड किया जा सकता है. इसे मार्च 2018 में भारत में लॉन्च किया गया था और इसके 20 मिलियन से ज्यादा पंजीकृत उपयोगकर्ता हैं.

शाओमी कॉरपोरेशन के सह-संस्थापक और वरिष्ठ उपाध्यक्ष होंग फ़ेंग ने कहा कि चीन में चार साल पहले कंपनी का एमआई फाइनेंस कारोबार शुरू हुआ था. उन्होंने कहा कि आज हमारे वैश्विक समुदाय में 300 मिलियन से अधिक एमआई प्रशंसक हैं. फेंग ने कहा कि शाओमी चीन में मनी मैनेजमेंट और बीमा उत्पादों की तरह कई तरह के वित्तीय समाधान पेश कर रहा है और इन्हें विभिन्न भागीदारों के साथ भारत में लाने के लिए भी उत्सुक है.

मनु जैन का कहना है कि कंपनी भारत में और अधिक वित्तीय उत्पाद लाने पर विचार कर रही है, लेकिन यह उसके मौजूदा वित्तीय सेवा कारोबार के स्थिर होने, इकोसिस्टम के मजबूत होने और अच्छा साझेदार मिलने जैसे कारकों पर निर्भर करेगा. कंपनी की एक 20 सदस्यीय टीम है जो इन वित्तीय समाधानों को भारतीय बाजार में लाने के लिए मुख्यालय के साथ काम कर रही है.

बीसीजी की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में ऑनलाइन लोन देने का अवसर 2023 तक 70 लाख करोड़ तक पहुंच जाने का अनुमान है.

जैन ने कहा कि एमआई क्रेडिट को प्रोफेशनल और महत्वाकांक्षी युवाओं के लिए पहली पर्सनल लोन पसंद के रूप में बनाया गया है. एमआई क्रेडिट ट्रेडिशनल लोन उद्योग के साथ 100 प्रतिशत डिजिटल अनुभव के साथ जुड़ी अधिकांश चुनौतियों का हल करता है.

एमआई फोन उपयोगकर्ता अपने क्रेडिट स्कोर को मुफ्त में ऐप पर भी देख सकते हैं. एमआई क्रेडिट ने इस साल नवंबर में 28 करोड़ से अधिक के लोन का वितरण किया है. 20 प्रतिशत से अधिक उपयोगकर्ताओं ने 1 लाख के लोन की उच्चतम राशि का लाभ उठाया है.

ये खबर एक्सपर्ट के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget