एक्सप्लोरर

Wipro: विप्रो ने फ्रेशर्स को शुरू में ऑफर की सैलरी को आधी देने को कहा, कैंडिडेट्स हो रहे परेशान, जानिए क्या है मामला

Wipro Company: विप्रो ने 6.5 लाख रुपये सालाना पैकेज वाले उम्मीदवार से पूछा है कि, क्या वे 3.5 लाख रुपये सालाना की सैलरी पर नौकरी ज्वाइन करना चाहेंगे. जानिए क्या है पूरा मामला

Wipro Offer Letter: दुनियाभर में कई दिग्गज कंपनियां मंदी की आशंका के बीच अपने मार्जिन प्रेशर और लागत को कम करने में जुटी हुई हैं. इस मंदी का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है. देश के आईटी सेक्टर (IT Sector) की दिग्गज कंपनी विप्रो (Wipro) से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है. विप्रो ने जॉब के लिए अप्लाई करने वाले अपने फ्रेशर कैंडिडेट्स (Fresher Candidate) को कम वेतन देने की पेशकश की है. इस पेशकश के बाद से सभी कैंडिडेट्स खास परेशान हो रहे हैं. जानिए ऐसा क्यों हुआ और क्या है पूरा मामला..

कंपनी ने कैंडिडेट्स को भेजा मेल

बिजनेस स्टैंडर्ड के अनुसार, Wipro कंपनी ने इस संबंध में अपने नए कैंडिडेट्स को एक ईमेल भेजा है. जैसे कंपनी ने 6.5 लाख रुपये सालाना (LPA) के पैकेज वाले कैंडिडेट्स, जो ऑनबोर्डिंग का इंतजार कर रहे थे, उन्हें एक ईमेल भेजा है. इस ईमेल में कैंडिडेट्स से पूछा गया है कि क्या वे 3.5 LPA की सैलरी पर नौकरी ज्वाइन करेंगे. विप्रो को 2022 बैच के ग्रेजुएट्स के लिए ऑनबोर्डिंग में कई महीनों तक देरी का सामना करना पड़ा है. अब कंपनी ने जिन कैंडिडेट्स को पहले अधिक वेतन पर जॉब ऑफर किया था, उन्हें कम वेतन की पेशकश करने का फैसला किया है. इसे लेकर नए कैंडिडेट्स काफी नाराज चल रहे हैं.

कंपनी ने ईमेल में क्या लिखा 

कंपनी ने कैंडिडेट्स से ई-मेल में कहा है कि, हमारी इंडस्ट्री में दूसरों की तरह हम ग्लोबल इकोनॉमिक और कस्टमर्स की जरूरतों का आकलन करते हैं, हमारी हायरिंग इस बात पर निर्भर करती है. हम आपके लिए सही अवसरों की पहचान करने का प्रयास करते हैं. इस समय हमारे पास 3.5 LPA के पैकेज पर कुछ प्रोजेक्ट इंजीनियर रोल्स के लिए पद खाली हैं. हम अपने सभी ग्रेजुएट्स को FY23 बैच में इन नौकरियों को चुनने का अवसर देना चाहते हैं. अगर कोई कैंडिडेट इस ऑफर का चुनाव करता है, तो उसे मार्च 2023 से ऑनबोर्ड किया जाएगा और इसके पहले के सभी ऑफर्स को खत्म माना जाए. 

ज्वाइनिंग को लेकर वादा नहीं 

कंपनी ने कहा कि, हम आपको इस अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं. अगर कोई कैंडिडेट इस ऑफर को मंजूर नहीं करेगा, तो वे अपने ओरिजनल ऑफर को जारी रख सकते हैं. कंपनी ने कहा कि, हम डेट ऑफ ज्वाइनिंग को लेकर कोई वादा नहीं कर सकते, क्योंकि हमारी भर्ती योजना मौजूदा आर्थिक माहौल के आधार पर तय होती है.

कैंडिडेट हो रहे नाराज 

इस ईमेल के बाद सभी कैंडिडेट लगभग नाराज हो रहे हैं. कैंडिडेट कंपनी के इस फैसले से दुःखी है. नए कैंडिडेट ने 6.5 LPA पर ऑफर का लंबे समय तक इंतजार किया गया है. अब कंपनी उन्हें 3.5 लाख रुपये का ऑफर दे रही है, तो उन्हें इंतजार क्यों कराया गया था. कोई और भी कंपनी उन्हें ये ऑफर दे सकती थी. लेकिन इंतजार कराकर आधा ऑफर देने का क्या मतलब है. 6.5 LPA के पैकेज वाले उम्मीदवार, जो ऑनबोर्ड होने का इंतजार कर रहे थे, उनको 16 फरवरी 2023 को विप्रो से अचानक एक ईमेल मिला है. इस ईमेल में उन्हें कम-सैलरी वाली नौकरी चुनने का विकल्प दिया गया है.

ये भी पढ़ें- ESIC Data: रोजगार के मोर्चे पर आई खुशखबरी, दिसंबर में ईएसआई स्कीम से 18 लाख से अधिक नए मेंबर्स जुड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबानी पर मस्क का नया हमला, रिलायंस के BJP चंदे से जुड़ी रिपोर्ट्स की शेयर
अंबानी पर मस्क का नया हमला, रिलायंस के BJP चंदे से जुड़ी रिपोर्ट्स की शेयर
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौनसी सेवाएं हैं ठप
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौनसी सेवाएं हैं ठप
मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget