एक्सप्लोरर

PNB के एमडी एसएस मल्लिकार्जुन बोले- विजय माल्या की प्रॉपर्टी बेचने से बैंक का बकाया लोन होगा वसूल 

पीएनबी के एमडी और सीईओ एसएस मल्लिकार्जुन राव ने कहा कि बैंक कंसोर्टियम के विजय माल्या की संपत्ति बेचकर 5,646 करोड़ रुपये की वसूली के बाद पीएनबी का हिस्सा मिल जाएगा. राव ने कहा,  लीड बैंक माल्या की संपत्तियों को बेचेगा. किंगफिशर में पीएनबी का ज्यादा कर्ज नहीं है, लेकिन हमें अपना बकाया हिस्सा मिल जाएगा. 

नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को भगोड़े बिजनेसमैन विजय माल्या की संपत्ति बेचने से बकाया लोन की वसूली की उम्मीद है. पीएनबी के एमडी और सीईओ एसएस मल्लिकार्जुन राव ने शनिवार को कहा बैंकों के एक कंसोर्टियम के 5,646 करोड़ रुपये की वसूली के बाद बैंक को उसका हिस्सा मिल जाएगा. 

राव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिग एक्ट (पीएमएलए) अदालत ने बैंकों को 5,646 करोड़ ऋण की वसूली के लिए माल्या से संबंधित कुछ रियल एस्टेट संपत्तियों और सिक्योरिटी को बेचने की अनुमति दी है. उन्होंने कहा, "यह पहले प्रवर्तन निदेशालय के अधीन थी. अब लीड बैंक उन संपत्तियों को बेचेगा. किंगफिशर में पीएनबी का ज्यादा कर्ज नहीं है, लेकिन हमें अपना बकाया हिस्सा मिल जाएगा."

एसबीआई के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने दिया था माल्या को लोन  
पीएनबी प्रमुख ने कहा कि अन्य बैंकों का पीएनबी से ज्यादा कर्ज है और बैंक धीरे-धीरे अपनी राशि की वसूली कर रहे हैं. मुंबई की विशेष पीएमएलए अदालत ने मंगलवार को बैंकों को 5,646 करोड़ रुपये की संपत्तियों की रिस्टोरेशन की अनुमति दी.

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नेतृत्व में बैंकों के एक कंसोर्टियम ने माल्या को लोन दिया था, अब कुछ अचल संपत्ति संपत्तियों और सिक्योरिटी को बेच सकेंगे. अदालत ने माल्या की जब्त की गई संपत्ति पर प्रवर्तन निदेशालय के दावे को हटाते हुए संपत्ति बैंकों को लौटाने के लिए कहा था. एसबीआई के नेतृत्व में बैंकों ने पीएमएलए के प्रावधानों के तहत जांच एजेंसी द्वारा अटैच माल्या की संपत्तियों के रिस्टोरेशन की मांग की थी.

सबसे ज्यादा लोन एसबीआई का बकाया
माल्या की बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस के 6,900 करोड़ रुपये के मूल ऋण में से एसबीआई के सबसे अधिक 1,600 करोड़ रुपये हैं. अन्य बैंकों में पंजाब नेशनल बैंक (800 करोड़ रुपये) और आईडीबीआई बैंक (800 करोड़ रुपये), बैंक ऑफ इंडिया (650 करोड़ रुपये), बैंक ऑफ बड़ौदा (550 करोड़ रुपये) और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (410 करोड़ रुपये) शामिल हैं. माल्या पर कथित तौर पर लगभग 9,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है. 

यह भी पढ़ें

क्यों फ्रीज हो जाता है बैंक अकाउंट, जानिए क्या है अनफ्रीज करने का तरीका

इस बैंक के ग्राहक ध्यान दें, 1 जुलाई से इनवैलिड हो जाएंगे पुराने IFSC कोड और पुरानी चेकबुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget