एक्सप्लोरर
थोक महंगाई दर चार महीने के निचले स्तर परः अगस्त में घटकर 4.53% हुई
अगस्त में महंगाई दर का 4.53 फीसदी का स्तर चार महीने का सबसे निचला स्तर है. इससे पहले अप्रैल में महंगाई दर 3.62 फीसदी थी.

नई दिल्लीः थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर अगस्त में घटकर 4.53 फीसदी पर आ गयी. खाने-पीने की वस्तुओं में खासकर सब्जियों के भाव में कमी से महंगाई दर में नरमी रही. थोक महंगाई दर जुलाई में 5.09 फीसदी रही थी जबकि एक साल पहले अगस्त में यह 3.24 फीसदी पर थी. अगस्त में महंगाई दर का 4.53 फीसदी का स्तर चार महीने का सबसे निचला स्तर है. इससे पहले अप्रैल में महंगाई दर 3.62 फीसदी थी.
शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, खाद्य पदार्थों की थोक महंगाई दर अगस्त में 4.04 फीसदी घटी है. पिछले महीने इसमें 2.16 फीसदी की कमी हुई थी. सब्जियों में थोक महंगाई दर अगस्त में 20.18 फीसदी घटी जबकि जुलाई में इसमें 14.07 फीसदी की कमी हुई थी.
खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों के स्तर खाने-पीने की चीजों की कीमतों में आई कमी ने 'फ्यूल और बिजली' क्षेत्र की दहाई अंक की महंगाई दर के प्रभाव को कम किया. अगस्त में ईंधन और बिजली क्षेत्र की महंगाई दर 17.73 फीसदी पर रही. घरेलू स्तर पर फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी से इसमें तेजी आई. अगस्त के दौरान, एलपीजी में महंगाई दर 46.08 फीसदी जबकि डीजल में 19.90 फीसदी और पेट्रोल में 16.30 फीसदी रही. खाद्य वस्तुओं में, आलू की महंगाई दर अगस्त में 71.89 फीसदी के उच्च स्तर पर रही, जबकि प्याज और फलों के थोक भाव में क्रमश: 26.80 फीसदी और 16.40 फीसदी की कमी रही. दाल के भाव में भी कमी जारी रही और अगस्त में यह 14.23 फीसदी घटी.
जून की थोक महंगाई दर आंकड़ों के मुताबिक, जून की थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर को संशोधित करके 5.68 फीसदी कर दिया गया है. पहले इसके 5.77 फीसदी पर रहने का अनुमान लगाया गया था. ब्रेंट कच्चे तेल के दाम 79 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास चल रहे हैं. इसके साथ ही रुपये के एक्सचेंज रेट में गिरावट से तेल इंपोर्ट के बिल में बढ़ोतरी हुई है. जिसके चलते पेट्रोल और डीजल महंगे हुए हैं. पेट्रोल-डीजल के दाम गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल बढ़कर 81 रुपये प्रति लीटर के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया जबकि मुंबई में यह 88.39 रुपये पर था. इसी प्रकार दिल्ली में डीजल 73.08 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 77.58 रुपये हो गया. बुधवार को जारी हुये आंकड़ों के मुताबिक, खुदरा महंगाई दर अगस्त में घटकर 10 महीने के निम्नतम स्तर 3.69 फीसदी पर आ गई.
शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, खाद्य पदार्थों की थोक महंगाई दर अगस्त में 4.04 फीसदी घटी है. पिछले महीने इसमें 2.16 फीसदी की कमी हुई थी. सब्जियों में थोक महंगाई दर अगस्त में 20.18 फीसदी घटी जबकि जुलाई में इसमें 14.07 फीसदी की कमी हुई थी.
खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों के स्तर खाने-पीने की चीजों की कीमतों में आई कमी ने 'फ्यूल और बिजली' क्षेत्र की दहाई अंक की महंगाई दर के प्रभाव को कम किया. अगस्त में ईंधन और बिजली क्षेत्र की महंगाई दर 17.73 फीसदी पर रही. घरेलू स्तर पर फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी से इसमें तेजी आई. अगस्त के दौरान, एलपीजी में महंगाई दर 46.08 फीसदी जबकि डीजल में 19.90 फीसदी और पेट्रोल में 16.30 फीसदी रही. खाद्य वस्तुओं में, आलू की महंगाई दर अगस्त में 71.89 फीसदी के उच्च स्तर पर रही, जबकि प्याज और फलों के थोक भाव में क्रमश: 26.80 फीसदी और 16.40 फीसदी की कमी रही. दाल के भाव में भी कमी जारी रही और अगस्त में यह 14.23 फीसदी घटी.
जून की थोक महंगाई दर आंकड़ों के मुताबिक, जून की थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर को संशोधित करके 5.68 फीसदी कर दिया गया है. पहले इसके 5.77 फीसदी पर रहने का अनुमान लगाया गया था. ब्रेंट कच्चे तेल के दाम 79 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास चल रहे हैं. इसके साथ ही रुपये के एक्सचेंज रेट में गिरावट से तेल इंपोर्ट के बिल में बढ़ोतरी हुई है. जिसके चलते पेट्रोल और डीजल महंगे हुए हैं. पेट्रोल-डीजल के दाम गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल बढ़कर 81 रुपये प्रति लीटर के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया जबकि मुंबई में यह 88.39 रुपये पर था. इसी प्रकार दिल्ली में डीजल 73.08 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 77.58 रुपये हो गया. बुधवार को जारी हुये आंकड़ों के मुताबिक, खुदरा महंगाई दर अगस्त में घटकर 10 महीने के निम्नतम स्तर 3.69 फीसदी पर आ गई. और पढ़ें






















