एक्सप्लोरर

Wheat Production: गेहूं उत्पादन का टूट सकता है रिकॉर्ड, बढ़े हुए एमएसपी पर ज्यादा खरीद की उम्मीद में सरकार

Wheat Production in India: भारत सरकार ने इस साल गेहूं की एमएसपी 2275 रुपये प्रति क्विंटल तय की है. इससे एफसीआई को उम्मीद है कि ज्यादातर किसान उसे ही गेहूं बेचेंगे.

Wheat Production in India: भारत का गेहूं का उत्पादन इस साल रिकॉर्ड तोड़ सकता है. खाद्य मंत्रालय का अनुमान है कि अधिक बुवाई और सामान्य मौसम की उम्मीद के चलते देश में इस साल 11.4 करोड़ टन गेहूं पैदा हो सकता है. चालू फसल वर्ष 2023-24 में यह गेहूं का उत्पादन सब तक का सबसे अधिक होगा.

रबी सीजन की बुवाई 8 जनवरी तक हो जाएगी पूरी

फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) के चैयरमैन एवं एमडी अशोक के मीणा (Ashok K Meena) के अनुसार, रबी सीजन की बुवाई 8 जनवरी तक पूरी हो जाएगी. 25 दिसंबर, 2023 तक लगभग 320.54 हेक्टेयर इलाके में गेहूं की बुवाई हो चुकी थी. फसल वर्ष 2022-23 (जुलाई से जून) में गेहूं का उत्पादन लगभग 11 करोड़ टन रहा था जबकि इसके पिछले वर्ष में 10.77 करोड़ टन गेहूं उत्पादन हुआ था. अशोक के मीना के अनुसार, इस साल गेहूं की खेती और ज्यादा होगी. अगर मौसम अनुकूल रहा तो उत्पादन लगभग 11.4 करोड़ टन होगा। इसके बारे में कृषि मंत्रालय का भी यही अनुमान है.

बुवाई के रकबे में भी पिछले साल की तुलना में बढ़ोतरी

गेहूं की फसल की बुवाई के रकबे में भी पिछले साल की तुलना में बढ़ोतरी देखी जा रही है. उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में एक प्रतिशत की कमी है. मगर, वह भी जनवरी के पहले सप्ताह में पूरा हो जाएगा. मीणा के कहा कि पिछले साल के मुकाबले गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (Wheat MSP) 7 फीसदी बढ़ाया गया है. इस साल 2275 रुपये प्रति क्विंटल पर गेहूं की खरीद की जाएगी. इसलिए हमें पूरी उम्मीद है कि ज्यादातर किसान एफसीआई को ही अपना गेहूं बेचेंगे. 

भारत आटा ब्रांड के लिए भी गेहूं दे रही एफसीआई 

इतने बड़े पैमाने पर गेहूं का उत्पादन सरकार के लिए राहत की बात है क्योंकि एफसीआई के स्टॉक से ओपन मार्केट (Open Market) में गेहूं का वितरण किया गया साथ ही भारत आटा (Bharat Atta brand) के लिए भी गेहूं सरकार ने लिया था. इससे एफसीआई का स्टॉक घटा था. अभी तक 59 लाख टन गेहूं को ओपन मार्केट में बेच दिया गया है.

ये भी पढ़ें 

Insurance New Rules: इंश्योरेंस एजेंट नहीं लगा पाएंगे आपको चूना, बनाने पड़ेंगे वीडियो-ऑडियो!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

₹10900 करोड़ का कोई वारिस नहीं! PF खातों में पड़ी है लावारिस दौलत, कहीं ये पैसा आपका तो नहीं?
₹10900 करोड़ का कोई वारिस नहीं! PF खातों में पड़ी है लावारिस दौलत, कहीं ये पैसा आपका तो नहीं?
DA Hike पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब भेदभाव का नहीं कोई सवाल; जानें किसे मिलेगा फायदा?
DA Hike पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब भेदभाव का नहीं कोई सवाल; जानें किसे मिलेगा फायदा?
विधवा को मिला 2 करोड़ रुपए का बीमा क्लेम, 4 करोड़ रुपए के दावों पर कोर्ट ने सुनाए अलग-अलग फैसले
विधवा को मिला 2 करोड़ रुपए का बीमा क्लेम, 4 करोड़ रुपए के दावों पर कोर्ट ने सुनाए अलग-अलग फैसले
मुंबई में 38 करोड़ का 30 किलो सोना जब्त, 24 महिलाओं ने कहां-कहां छुपा रखा था गोल्ड? उड़ जाएंगे होश
मुंबई में 38 करोड़ का 30 किलो सोना जब्त, 24 महिलाओं ने कहां-कहां छुपा रखा था गोल्ड? उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
बर्गर के अंदर निकला जिंदा कॉकरोच, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?
शांतिपथ पर लेबनान वाला 'डायवर्जन'
Voter List में Mamata Banerjee या EC का 'खेला'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran Peace Talks in Pakistan: 'इस्लामाबाद वार्ता' के लिए पाकिस्तान पहुंचा ईरान का डेलीगेशन, ट्रंप को दी चेतावनी- अगर शर्तें नहीं मानीं तो...
पाकिस्तान पहुंचा ईरान का डेलीगेशन, ट्रंप को दी चेतावनी- अगर शर्तें नहीं मानीं तो...
मथुरा हादसा: यमुना नदी में नाव पलटने से अबतक 10 लोगों की मौत, कई लापता, मृतकों के नाम आए सामने
मथुरा हादसा: यमुना नदी में नाव पलटने से अबतक 10 लोगों की मौत, कई लापता, मृतकों के नाम आए सामने
NASA के Artemis II ने रचा इतिहास, चंद्रमा की ऐतिहासिक 10 दिवसीय यात्रा के बाद धरती पर लौटे अंतरिक्ष यात्री
NASA के Artemis II ने रचा इतिहास, चंद्रमा की ऐतिहासिक 10 दिवसीय यात्रा के बाद धरती पर लौटे अंतरिक्ष यात्री
अनंत अंबानी के बर्थडे में भजन-कीर्तन में डूबे दिखे रणवीर सिंह से गौरी खान, जाह्नवी कपूर ने किया गरबा डांस, सामने आई Inside वीडियो
अनंत अंबानी के बर्थडे में भजन-कीर्तन में डूबे दिखे रणवीर सिंह से गौरी खान, जाह्नवी कपूर ने किया गरबा डांस
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
Assembly Election 2026 Live: 'हुमायूं कबीर गद्दार, उन्हें जनता...', टीएमसी सांसद सायनी घोष ने ये क्या कह दिया
Live: 'हुमायूं कबीर गद्दार, उन्हें जनता...', TMC सांसद सायनी घोष ने ये क्या कह दिया
Ghost Murmur: US की इस टेक्नोलॉजी ने 40 मील दूर से खोज निकाला लापता पायलट, जानिए पूरा मामला
US की इस टेक्नोलॉजी ने 40 मील दूर से खोज निकाला लापता पायलट, जानिए पूरा मामला
Hot Water Benefits: वजन कम करने के लिए सुबह-सुबह आप भी पीते हैं गर्म पानी, क्या सच में काम करता है यह हैक?
वजन कम करने के लिए सुबह-सुबह आप भी पीते हैं गर्म पानी, क्या सच में काम करता है यह हैक?
Embed widget