एक्सप्लोरर

क्या बैंक डूबता है तो जमा पैसों से भी आप धो बैठेंगे हाथ? जानिए कई जरूरी सवालों के जवाब

क्या आप जानते हैं कि किसी बैंक के डूबने की स्थिति में उसके खाताधारकों के पैसे का क्या होता है? यहां आपको इससे जुड़ी सबसे बड़ी जानकारी मिल पाएगी.

नई दिल्लीः आज पीएमसी बैंक के खाताधारकों के लिए आरबीआई ने राहत का एलान किया है और कहा है कि ग्राहक अपने खाते से 25 हजार रुपये तक निकाल सकते हैं जबकि पहले ये लिमिट 10 हजार रुपये तक थी. वहीं आरबीआई ने 24 सितंबर को जब सबसे पहले पीएमसी बैंक पर प्रतिबंध लगाए थे तो कहा था कि ग्राहक अपने खाते से 1000 रुपये तक ही निकाल सकते हैं. हालांकि इसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया कि सरकार 9 बैंकों को बंद करने जा रही है जिसके चलते आरबीआई और वित्त सचिव को हाल ही में सामने आकर कहना पड़ा कि ऐसा कुछ नहीं है और देश का बैंकिंग सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित और स्थिर है.

IRDA ने जारी किए नए दिशानिर्देश, कंपनियों को देना होगा अल्जाइमर, पार्किन्संस जैसी गंभीर बीमारियों पर भी बीमा कवर

हालांकि ऐसे में एक सवाल उठना स्वाभाविक है कि अगर कोई बैंक डूब जाता है या डिफॉल्ट करता है तो ऐसे में उस बैंक के खाताधारकों पर क्या असर पड़ेगा? क्या उनका पैसा पूरी तरह डूब जाएगा या बैंकिंग सिस्टम में कुछ इस तरह के प्रावधान हैं कि खाताधारकों की गाढ़ी मेहनत की कमाई बेकार नहीं जाएगी? इन सब सवालों के जवाब आपको यहां मिल पाएंगे.

बैंक डूबने की स्थिति में क्या होगा? -डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन यानी (DICGC)की ओर से तय गए नियमों के अनुसार बैंकों में जमा पैसे पर ग्राहकों को 1 लाख रुपये तक की सेफ्टी की गारंटी मिलती है. यह शर्तें बैंक के सभी शाखाओं के लिए हैं और इसमें प्रिंसिपल अमाउंट और ब्याज दोनों ही शामिल होते हैं. यानी कि भले ही आपका जमा अमाउंट कितना ही हो अगर बैंक डूबता है तो आपके 1 लाख रुपये से ज्यादा की रकम सुरक्षित नहीं मानी जा सकती है.

2000

बैंक में जमा हैं 5 लाख तो कितना मिलेगा अमाउंट अगर आपके बैंक खाते में 5 लाख रुपये जमा हैं अगर बैंक डिफॉल्ट करता है तो आपके 1 लाख रुपये तक मिलने की ही उम्मीद करें और बाकी रकम मिलने की आप उम्मीद कर भी सकते हैं और नहीं भी.

बैंक डूबने की स्थिति में कैसे मिल सकती है रकम बैंक डूबने की स्थिति में आपको किस तरह ये एक लाख रुपये तक की रकम मिल पाएगी. इसकी गाइडलाइंस डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन यानी (DICGC) ने तय की हुई हैं और इनके मुताबिक ही वो पैसा आपको मिल पाएगा.

PMC बैंक के ग्राहकों को RBI ने दी बड़ी राहत, कैश निकालने की लिमिट 10 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये की

बैंक डूबने की स्थिति का भारत में नहीं है इतिहास हालांकि भारत के इतिहास में ऐसे किसी बैंक का जिक्र नहीं मिलता जिसके डूबने की वजह से खाताधारकों का पैसा डूब गया हो. अगर किसी बैंक के डिफॉल्ट करने की स्थिति आती भी है तो भी उसे किसी अन्य बैंक में विलय कर दिया जाता है और उसके अकाउंट्स को बैंक में विलय कर लिया जाता है. बैंक के ग्राहकों को दूसरे बैंक में शिफ्ट कर लिया जाता है और सुनिश्चित किया जाता है कि खाताधारकों के हित किसी भी तरह से प्रभावित न हों.

पीएमसी बैंक घोटालाः एचडीआईएल के दो निदेशक गिरफ्तार, संपत्ति कुर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget