एक्सप्लोरर

इस हफ्ते धीमी रही बाजार की चालः 5 हफ्तों की तेजी पर लगा ब्रेक

नई दिल्लीः बीते सप्ताह भारतीय शेयर बाजार की पांच हफ्तों की तेजी पर ब्रेक लग गया. बाजार के प्रमुख सूचकांक 3 मार्च को खत्म सप्ताह में गिरावट के साथ बंद हुए. इस दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 60.52 अंकों यानी 0.21 फीसदी की कमजोरी के साथ 28,832.45 पर बंद हुआ जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 41.95 अंकों यानी 0.47 फीसदी की कमजोरी के साथ 8,897.55 पर बंद हुआ. बीएसई मिडकैप सूचकांक 123.07 अंकों यानी 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ 13,409.04 पर और बीएसई स्मॉलकैप 32.39 अंकों यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 13,620.17 पर बंद हुआ.

सप्ताह के पहले दिन सोमवार यानी 27 फरवरी को बिकवाली के दबाव की वजह से बाजार में गिरावट रही. सेंसेक्स 80.09 अंकों यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 28,812.88 पर बंद हुआ जो 21 फरवरी 2017 के बाद इसका सबसे निचला बंद स्तर है. मंगलवार यानी 28 फरवरी को भी घरेलू बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स 69.56 अंकों यानी 0.24 फीसदी की कमजोरी के साथ 28,743.32 पर बंद हुआ जो 20 फरवरी 2017 के बाद इसका सबसे निचला बंद स्तर है.

हालांकि, बाजार में बुधवार यानी एक मार्च को मजबूत घरेलू आर्थिक आंकड़ों और सकारात्मक वैश्विक संकेतों की वजह से मजबूती देखने को मिली. सेंसेक्स 241.17 अंकों यानी 0.84 फीसदी की उछाल के साथ 28,984.49 पर बंद हुआ जो आठ सितंबर 2016 के बाद इसका सबसे उच्चतम बंद स्तर रहा. बाजार में गुरुवार यानी दो फरवरी को गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्स 144.70 अंकों यानी 0.50 फीसदी की मजबूती के साथ 28,839.79 पर बंद हुआ.

वहीं, शुक्रवार यानी 3 मार्च को बाजार में गिरावट रही. सेंसेक्स 7.34 अंकों यानी 0.03 फीसदी की कमजोरी के साथ 28,832.45 पर बंद हुआ जो 28 फरवरी 2017 के बाद इसका सबसे निचला बंद स्तर रहा.

घरेलू बाजार में शुक्रवार को सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट रही जबकि बाकी में मजबूती दर्ज की गई. एनटीपीसी (5.75 फीसदी), भारती एयरटेल (2.85 फीसदी), एक्सिस बैंक (2.81 फीसदी) की गिरावट रही जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर (2.19 फीसदी), टाटा स्टील (2.04 फीसदी), गेल (0.63 फीसदी) की गिरावट दर्ज की गई.

वैश्विक मोर्चे की बात करें तो अमेरिका के श्रम विभाग के मुताबिक, 25 फरवरी को खत्म सप्ताह में बेरोजगारी दर पिछले 40 वर्षों के निचले स्तर पर रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कंपनियों और मध्यवर्गीय परिवार वालों के लिए करों में कटौती का वादा किया है जिसका बीते सप्ताह दुनियाभर के बाजारों पर असर पड़ा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पानी पर MRP से 2 रुपया ज्यादा लेना पड़ा महंगा, रेस्टोरेंट पर 1 लाख का जुर्माना
पानी पर MRP से 2 रुपया ज्यादा लेना पड़ा महंगा, रेस्टोरेंट पर 1 लाख का जुर्माना
दिल्ली में हर साल कितने करोड़ की बिजली चोरी होती है? चौंका देंगे रिपोर्ट के आंकड़े
दिल्ली में हर साल कितने करोड़ की बिजली चोरी होती है? चौंका देंगे रिपोर्ट के आंकड़े

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
Embed widget