एक्सप्लोरर

Wedding Insurance: क्या होता है मैरिज इंश्योरेंस? कब पड़ती है इसकी जरूरत, पढ़िए पूरी डिटेल्स 

शादी की तैयारी शुरू करने से पहले Wedding Insurance को करवा लेना जरूरी हो गया है, जिससे आपकी टेंशन दूर रहेंगी. भारत में फरवरी 2023 तक शादियों पर 3.75 लाख करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है.

Wedding Insurance Companies In India: देश और दुनिया में कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के बाद से मैरिज इंश्योरेंस (Wedding Insurance) का चलन बढ़ गया है. देश में शादी-ब्याह करने के तौर तरीकों में काफी बदलाव आ गया है. बहुत से लोगों ने भारत में कोरोना की दूसरी और तीसरी लहर के दौरान अपनी शादी को कैंसिल किया. जिसका असर वर और वधु दोनों की पार्टियों को झेलना पड़ता है, और दोनों का काफी नुकसान हो जाता है. अब इस तरह के नुकसान से बचने के लिए बीमा कंपनियों ने शादी का बीमा यानी Wedding Insurance की सुविधा शुरू की गई है. हम इस खबर में मैरिज इंश्योरेंस से जुड़ी जानकारी देने जा रहे है. 

शादियों में होता है भारी खर्च 
मालूम हो कि, लोग शादियों में भारी भरकम खर्चा करते है, कुछ लोग दिखावे के चलते अपने जीवन की पूरी जमा पूंजी तक लगाने से पीछे नहीं हटते है. देश में शादियों का सीजन शुरू हो चुका है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में फरवरी 2023 तक शादियों पर लगभग 3.75 लाख करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद जताई जा रही 
है. शादी से ठीक पहले ही शादी कैंसिल होने पर लोगों को लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ता है. ऐसे में लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए बीमा कंपनियों ने शादी का बीमा देना शुरू कर दिया है. इसमें शादी में हुए नुकसान जैसे शादी कैंसिल होने की स्थिति में, सामान चोरी होने पर, किसी तरह की दुर्घटना होने पर बीमा कंपनी पॉलिसीधारक के नुकसान की भरपाई करती है.

क्या है वेडिंग इंश्योरेंस 
एक रिपोर्ट के अनुसार हर साल भारत में 1 से 1.5 करोड़ शादियां होती है. साथ ही इन शादियों पर देश में हर साल 3 से 4 लाख करोड़ रुपए खर्च हो जाते हैं. लोग शादियों में दिल खोलकर पैसे खर्च करते हैं. कई महीनों पहले बैंड बाजे, शादी का वेन्यू, शॉपिंग आदि सभी तैयारियां शुरू हो जाती है. ऐसे में अगर शादी कैंसिल हो जाए, तो लोगों को लाखों कभी-कभी करोड़ों रुपये का नुकसान होता है. इस तरह की परेशानी और इमरजेंसी की स्थिति में वेडिंग इंश्योरेंस बहुत मदद करता है. 

ऐसे देना होगा प्रीमियम
वेडिंग इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने वाले को कुल वेडिंग बजट के आधार पर प्रीमियम देना होता है. इस बारे में फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स का मानना है कि अभी भारत में वेडिंग इंश्योरेंस का चलन ज्यादा नहीं है, लेकिन आने वाले समय में यह बहुत फेमस हो जाएगा. वेडिंग इंश्योरेंस में पॉलिसी खरीदने वाले को कुल वेडिंग के बजट का 1 से 1.5 प्रतिशत पैसा देना पड़ता है. अगर आपकी शादी 20 लाख रुपये की है, तो आपको इंश्योरेंस प्रीमियम के रूप में 30 हजार रुपये भरने होंगे. बाद में किसी तरह की इमरजेंसी की स्थिति में आपके नुकसान की भरपाई मिल सकती है. 

ये कंपनी दे रही है सुविधा
आपको वेडिंग इंश्योरेंस पॉलिसी की सुविधा देश में कई इंश्योरेंस कंपनी दे रही है. ग्राहकों को वेडिंग इंश्योरेंस की सुविधा देने वाली कंपनी में बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस (Bajaj Allianz General Insurance), फ्यूचर जनराली (Future Generali), एचडीएफसी अर्गो (HDFC Ergo), आईसीआईसीआई लोम्बार्ड (ICICI Lombard) जैसी कई इंश्योरेंस कंपनियां सुविधा दे रही है.

ये भी पढ़ें- 

Loan Against Car: इसरजेंसी के समय कार बनेगी आपका बड़ा सहारा, ले सकते हैं लोन, जानिए कितना मिलेगा फंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget