एक्सप्लोरर

Loan Against Car: इसरजेंसी के समय कार बनेगी आपका बड़ा सहारा, ले सकते हैं लोन, जानिए कितना मिलेगा फंड

Loan Against Car: आप अपनी कार पर लोन ले सकते हैं. समय ख़राब होने पर आपकी कार ही आपका सहारा बन सकती है.

Loan Against Car Interest Rate: अगर आप कार (Car) का इतेमाल करते हैं, तो आपको ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए. क्या आपको पता है कि, Loan Against Car लिया जा सकता है. आपकी कार भी आपके बुरे समय में पैसा का इंतजाम कर सकती है. अगर आपको अचानक इमरजेंसी के लिए पैसों की जरूरत पड़ जाती है, और आपके पास कोई इंतजाम नहीं है, तो ऐसे में आपकी कार आपका बड़ा सहारा बन सकती है. 

ऐसे ले सकते है लोन 

आप कार के बदले बैंक, नॉन-बैंकिंग जैसे वित्तीय संस्थाओं से भी लोन ले सकते हैं. इस तरह का कर्ज एक सिक्योर्ड लोन की कैटेगरी में आता है. आपकी कार फंड के लिए डिफाल्ट होने के मामले में लोन अमाउंट चुकता करने में सक्षम होती है. कार के बदले लोन जारी किए जाने में प्रक्रिया अब तेज हो गई है. किसी इमरजेंसी के दौरान इस्तेमाल के लिए कार को एक आइडियल विकल्प माना जाता है.

कारों पर मिल जाता है लोन 

कार पर लोन जारी करने से पहले बैंक उसकी कीमत के हिसाब से वैल्यू को परखते हैं. ऐसी कार जो खो गई है या जिनके पास जरूरी गवर्नमेंट अप्रूवल नहीं है, उस कार की वैल्यू निकालने के लिए कोई विचार नहीं किया जाता है. ऐसी कार के मॉडल जिसे चलाने पर पाबंदी है. उसके बावजूद उस मॉडल की कार के बदले लोन के लिए अप्लाई किया जा सकता है, तो ऐसे आवेदनों को बैंको द्वारा रिजेक्ट कर दिया जाता है.

इतना मिलेगा लोन 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कार के बदले लोन का अमाउंट (Loan Amount) उसकी वैल्यू का 50 से 150 फीसदी तक हो सकता है. कार पर मिलने वाले लोन का टेन्योर 12 महीने से 84 महीने के बीच होता है. कुछ मामलों में लोन टेन्योर बढ़ाया भी जा सकता है. कोर पर लोन की प्रासेसिंग के लिए आपको 1 से 3 फीसदी तक का चार्ज चुकाना होता है. पर्सनल लोन की तरह इस लोन को किसी भी टार्गेट को पूरा करने में खर्च कर सकते हैं.

ऐसे करें अप्लाई

कार पर लोन देने वाले कई बैंक और वित्तीय संस्थाएं आज मौजूद हैं. ये बैंक और संस्थाएं ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही तरह से लोन एप्लिकेशन स्वीकार करते हैं. आपको अपने लिए ऐसे बैंकों को खोजना होगा जो कार पर लोन की पेशकश कर रहे हैं. आप बैंक जाकर कार पर लोन की शर्तों के बारे में जानकारी ले सकते हैं. कार पर लोन लेने के मामले में कार के मालिक को बैंक की वेबसाइट पर जाकर पता कर लेना चाहिए.

कार की वैल्यू पता करें 

लोन देने वाले बैंक और वित्तीय संस्थान कार की वैल्यू और वैरीफिकेशन करते हैं. प्री-अप्रूव्ड ऑफर के मामले में कर्ज देने वाला बैंक कार पर लोन जारी करने से पहले व्हीकल की बेसिक वैल्यूएशन कराते हैं. आप चाहे तो कार पर लिए लोन को मंथली किस्त (EMI) के रूप में समय पर चुका सकते हैं. अगर ये लोन किसी कारण नहीं भर पाते है, तो बैंक या वित्तीय संस्थान के पास कानूनी तौर पर कार को सीज कराने का अधिकार होता है. इस तरह के लोन के डिफॉल्ट होने पर सिर्फ कार को लोन अमाउंट का रिपेमेंट करने में इस्तेमाल कर लिया जाता है.

ये भी पढ़ें- Senior Citizens FD Scheme: ये बैंक सीनियर सिटीजन को FD पर दे रही सबसे ज्यादा ब्याज, जानिए कितना मिल रहा रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget